क्या आपके फ्रिज में आए दिन सामान रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है? पेरशान होने की बात नहीं है क्योंकि इस समस्या का समधान होगा एक अच्छी क्वालिटी वाला फोर डोर फ्रिज। जी हां, 500 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले ये रेफ्रिजरेटर बड़े परिवार या उन घरों के लिए अच्छे होते हैं, जहां पूरे हफ्ते का सामान एक साथ ही लाकर फ्रिज में रखा जाता है। साइज में भले ही 4 Door Fridge बड़े होते हैं, लेकिन काम ये पूरी ऊर्जा कुशलता के साथ करते हैं। इनका इन्वर्टर कंप्रेसर लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली के बिल को नियंत्रण में रखता है। वहीं, एक समान कूलिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ ये अंदर रखी चीजों को खराब होने से बचाते हैं। भारत में Electrolux, हायर और Voltas Beko ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के 4 डोर फ्रिज मिलते हैं।
सिंगल-डबल भूल जाओ, क्योंकि अब 4 डोर Fridge में मिलेगी बेहतरीन स्टोरेज स्पेस!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator (EQE6879A-B)
4 डोर डिजाइन वाला यह फ्रिज 609 लीटर स्टोरेज क्षमता वाला है और फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से इसके फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है, जिसके चलते बिना रुकावट कूलिंग होती रहती है। इस Electrolux फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज के लिए 6 शेल्फ और 8 बिन दिए गए हैं। वहीं, इन्वर्टर कंप्रेसर 50% तक ऊर्जा की बचत करता है।
स्टोरेज के लिहाज से क्यों है अच्छा?
- 4 डोर वाले इस फ्रिज के सभी शेल्फ को जरूरत के हिसाब से सेट करने की सुविधा मिलती है। ऐसे में बड़े साइज के बर्तन या डिब्बे रखने में परेशानी नहीं आती है और अलग-अलग बिन व कंपार्टमेंट में सारे सामान को आसानी से व्यवस्थित करके रख सकते हैं।
- इस रेफ्रिजरेटर में बार-बार पानी की बोतल भरकर रखने की भी जरूरत नहीं होती, क्योंकि इसमें वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है। इंटर्नल टैंक को भरने से उसमें पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाता है जो बिना फ्रिज का दरवाजा खोले ही बाहर की तरफ दिए डिस्पेंसर से सप्लाई होता है।
- इसके हर हिस्से में कूलिंग भी सही तरीके से होती है जिससे फल-सब्जियों, बचे हुए खाने और डेयरी प्रोडक्ट्स समेत अन्य चीजें समय से पहले खराब नहीं होती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Electrolux
- क्षमता- 609 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- सालाना ऊर्जा खपत- 417 Kilowatt Hours
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- टेस्टगार्ड डिओड्राइजर
- ऑटो ह्यूमिडिटी कंट्रोल
- टेस्टसील फ्लेक्स
कमी
- कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है।
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स
01Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Triple Inverter French Door Side by Side Refrigerator (HRB-600MP)
फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है, और यह काफी ऊर्जा कुशलता के साथ काम करता है। 520 लीटर क्षमता वाला यह Haier Refrigerator एंटी बैक्टेरियल गास्केट से लैस है, जिस वजह से इसमें कीटाणु प्रवेश नहीं कर पाते हैं। स्टोरेज के लिए इसमें 7 कंपार्टमेंट और 2 शेल्फ मौजूद हैं।
स्टोरेज के लिहाज से क्यों है अच्छा?
- इस फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में हर चीज रखने के लिए भरपूर जगह मिलती है। इसमें खासतौर पर फल और सब्जियों को रखने के लिए अलग से 2 बास्केट दी गई हैं, जिसकी वजह से इन्हें साथ में नहीं रखना पड़ता। इससे दोनों की गंध आपस में मिलती नहीं है, जिससे ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।
- 90 लीटर का कन्वर्टेबल ज़ोन स्टोरेज को और ज़्यादा आसान बनाता है। अगर कभी फ्रीज़र वाले हिस्से में जगह कम पड़ती है तो इसमें आइसक्रीम रख सकते हैं और फ्रिज में जगह न होने पर इसमें बचा हुआ खाना रख सकते हैं।
- इसके 10 स्टोरेज जोन की मदद से हर सामान को आसानी से व्यवस्थित करके रखा जा सकता है और उन्हें फ्रिज में ढूंढ़ने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 520 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- फ्रीजर क्षमता- 80 लीटर
- सालाना ऊर्जा खपत- 480 Kilowatt Hours
खासियतें
- ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर
- मजबूत कांच शेल्फ
- डिजिटल डिस्प्ले पैनल
कमी
- बॉडी पर स्क्रैच लगने की समस्या।
02Voltas Beko, 522 L Four Door Side by Side Refrigerator (2026 Model, R4D522/FPV3N0RXID)
इस 4 डोर रेफ़्रिजरेटर में स्टोरेज के लिए 2 कंपार्टमेंट, 8 शेल्फ़ और 6 डोर रैक दिए गए हैं। इसकी कुल क्षमता 522 लीटर है और यह ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बिजली की भी बचत करता है। Voltas Beko ब्रांड के इस फ़्रिज में फ़्रॉस्ट फ़्री टेक्नोलॉजी दी गई है जिस वजह से फ़्रीज़र में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है।
स्टोरेज के लिहाज से क्यों है अच्छा?
- कन्वर्टेबल मोड वाले इस रेफ्रिजरेटर की कूलिंग को स्टोरेज के हिसाब से सेट किया जा सकता है। चाहे कम समय में पानी को ठंडा करना हो या फल-सब्जियों की ताजगी को लंबे समय तक टिकाकर रखना हो, इसके 5-इन-1 मोड इस काम को आसान बनाते हैं।
- सराउंड एयर कूलिंग सिस्टम के साथ इस फ्रिज का हर हिस्सा सही तरह से ठंडा होता है। डोर रैक में रखी पानी की बोतल से लेकर शेल्फ पर रखे मिठाई के डिब्बे तक। सारी चीज़ों को सही तापमान मिलता है जिससे उनकी ताजगी बनी रहती है।
- इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच के बने हुए हैं, जिस वजह से भारी बर्तनों को भी उन पर आसानी से रखा जा सकता है। वहीं, इसके शेल्फ को साफ करने में भी परेशानी नहीं आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Voltas Beko
- क्षमता- 522 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 8
- सालाना ऊर्जा खपत- 180 Watts
खासियतें
- प्रो स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
- हार्वेस्ट फ्रेश
- स्मार्ट सेंसर
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
03Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1)
साइड बाय साइड डिजाइन वाला यह Haier रेफ्रिजरेटर 630 लीटर क्षमता वाला है। ऊर्जा की बचत करने के लिए इसमें ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है जो शोर स्तर को भी नियंत्रित करती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 425 लीटर, फ्रीजर क्षमता 102 लीटर और मैजिक कन्वर्टेबल जोन की क्षमता 103 लीटर है।
स्टोरेज के लिहाज से क्यों है अच्छा?
- यह French Door Refrigerator 6 कंपार्टमेंट, 6 ड्रॉर और 3 शेल्फ़ के साथ आता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें फल-सब्ज़ियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, पानी की बोतलें, मीट, बचा हुआ खाना और अन्य चीजें अच्छी तरह से व्यवस्थित करके रखी जा सकती हैं।
- इसकी एंटी बैक्टीरियल टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया और कीटाणुओं को प्रवेश नहीं करने देती है जिससे साफ-सफाई तो बनी ही रहती है, साथ ही खाना भी आसानी से खराब नहीं होता है।
- जरूरत होने पर इस 4 डोर फ्रिज के सभी शेल्फ को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है जिसकी वजह से ज़्यादा सामान या बड़े डिब्बे रखने में आसानी होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 630 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 3
- कलर- ब्लैक ग्लास
खासियतें
- Wi-Fi कनेक्टिविटी
- मूवेबल शेल्फ
- मैजिक कूलिंग
कमी
- बॉडी पर स्क्रैच लगने की समस्या।
04Electrolux 547L 4 Door Side by Side Refrigerator (EQE5400D-S)
इस रेफ्रिजरेटर की ताजा खाना रखने की क्षमता 397 लीटर और फ्रीजर क्षमता 150 लीटर है। यह साइड-बाय-साइड Fridge फ्रेश एयर कार्बन फिल्टर के साथ दुर्गंध को जमा नहीं होने देता है जिससे लंबी ताजगी सुनिश्चित होती है। स्टोरेज के लिए इसमें 7 शेल्फ दिए गए हैं।
- स्टोरेज के लिहाज से क्यों है अच्छा?
- इलेक्ट्रोलक्स के इस फ्रिज में XL बॉटल बिन दिए गए हैं जिनमें आसानी से बड़े साइज की पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक की शीशियां, दूध के कार्टन या जूस के पैक आसानी से रखे जा सकते हैं। वहीं, ये सारी चीजें कम समय में अच्छी तरह से ठंडी भी होती हैं।
- इसके अंदर वाले हिस्से में किसी तरह का पार्टिशन भी नहीं किया गया है जिस वजह से सामान रखने के लिए बड़ी जगह मिल जाती है और आसानी से केक या पिज्जा के डिब्बे भी रखे जा सकते हैं।
- इसके फ्रीजर वाले हिस्से में भी अलग-अलग सेक्शन दिए गए हैं, ताकी आइसक्रीम, मीट, फ्रोजेन फूड और अन्य चीजों को रखने के लिए काफी जगह मिले और कंपार्टमेंट बिखरा हुआ नहीं लगता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Electrolux
- क्षमता- 547 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच
- शेल्फ- 7
खासियतें
- क्विक फ्रीज
- ग्रीन जोन
- बॉटम माउंट फ्रीजर
कमी
- PCB की क्वालिटी कमजोर है।
तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
जानें इन सभी 4 डोर फ्रिज के बीच का अंतर
इन सभी विकल्पों में से किसी भी मॉडल का चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
फ्रीजर क्षमता |
खासियत |
|
Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator (EQE6879A-B) |
238 लीटर |
वॉटर डिस्पेंसर |
|
Haier 520 L 3 Star Lumiere French Door Side by Side Refrigerator (HRB-600MP) |
80 लीटर |
10 अलग स्टोरेज जोन |
|
Voltas Beko, 522 L Four Door Side by Side Refrigerator (2026 Model, R4D522/FPV3N0RXID) |
175 लीटर |
5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड |
|
Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1) |
102 लीटर |
मैजिक कन्वर्टेबल जोन |
|
Electrolux 547L 4 Door Side by Side Refrigerator (EQE5400D-S) |
150 लीटर |
360 डिग्री कूलिंग |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 4 डोर वाले फ्रिज किस क्षमता में आते हैं?+ज्यादातर 4 डोर वाले फ्रिज 500 लीटर से ऊपर की क्षमता में आते हैं जिस वजह से इनमें काफी सारा सामन रखने के लिए भरपूर जगह मिलती है। ये बड़े परिवार या उन घरों के लिए सही होते हैं जहां आए दिन रेफ्रिजरेटर में ज्यादा सामान स्टोर करने की जरूरत पड़ती है।
- क्या ये बिजली की ज्यादा खपत करते हैं?+आधुनिक 4 डोर फ्रिज डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर और हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जो उन्हें काफी ऊर्जा कुशल बनाते हैं। लगातार इस्तेमाल के बावजूद ये बिजली की ज्यादा खफत नहीं करते हैं।
- किन ब्रांड के पास अच्छी क्वालिटी के 4 डोर फ्रिज मिलते हैं?+भारत में Electrolux, हायर और Voltas Beko ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के 4 डोर फ्रिज मिलते हैं। इनमें अलग-अलग क्षमता के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी मिलती है जो बिना रुकावट कूलिंग करती है।
- ये फ्रिज किस कीमत रेंज में आते हैं?+किसी भी 4 डोर फ्रिज की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर करीब ₹70,000-₹1,00,000+ तक के बजट में मिलते हैं। इनकी कीमत डबल डोर मॉडल की तुलना में ज्यादा होती है।
You May Also Like