भारत में मिलने वाले Samsung, Haier जैसे ब्रांड के शीर्ष फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, अमेजन पर देखें मॉडल्स

किचन में स्टाइलिश दिखने वाले फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर आजकल भारत में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनके शीर्ष मॉडलों को Amazon पर देखा जा सकता है। यहां आपको नामी ब्रांड के अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प मिलते हैं, जो कि अपनी शानदार कूलिंग और कार्यक्षमता के साथ खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में सक्षम हैं।
फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर
फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर

अमेजन पर उपलब्ध शीर्ष फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में Samsung, Haier के साथ ही Voltas Beko और Electrolux जैसे ब्रांड के नाम शामिल हैं। इनमें अलग-अलग क्षमता और कीमत वाले मॉडल मिलते हैं, जिससे आप अपने बजट और जरूरत दोनों के अनुसार एक आदर्श फ्रिज चुन सकते हैं। अगर बात की जाए, फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की खूबियों की तो यह खास तौर पर अपने बड़े स्टोरेज और स्टाइलिश लुक के लिए पसंद किया जाता है। French Door वाले Refrigerator चार दरवाजों वाले डिजाइन के साथ आते हैं जो आपको अंदर की चीजों को आसानी से देखने और व्यवस्थित करने की अनुमति देते हैं। इनमें चौड़े शेल्फ ट्रे, एडजस्टेबल डिब्बे और अक्सर नीचे एक बड़ा फ्रीजर होता है, जिससे बड़ी चीजों को स्टोर करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, कई मॉडलों में स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक, ऊर्जा दक्षता रेटिंग और बिल्ट-इन वॉटर और आइस डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं, जो आधुनिक भारतीय घरों के लिए इन्हें एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Electrolux 609L Inverter French Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    इस रेफ्रिजरेटर का खास टेस्ट-सील-फ्लेक्स फंक्शन पांच अलग-अलग टेंप्रेचर रेंज पर कूलिंग को सेट करने की सुविधा देता है, ताकी मौसम और स्टोरेज के हिसाब से खाना ताजा और स्वाद से भरा रहे। इसके बिन और शेल्फ को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, अलग-अलग आकार के कंपार्टमेंट छोटी और बड़ी दोनों तरह की चीजों को आसानी से स्टोर करने की सुविधा देते हैं। इस Electrolux फ्रिज में मिलने वाला ट्विनटेक कूलिंग सिस्टम अंदर ह्यूमीडिटी को संभालते हुए खाने के लंबे समय तक ताजा रखता है, जिससे उसका स्वाद और बनावट दोनों खराब नहीं होते हैं। यह मल्टीडोर रेफ्रिजरेटर टेस्टगार्ड डिओडराइज़र फंक्शन के साथ आता है, जो कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए खाने की गंध आपस में नहीं मिलने देता और उसे स्वच्छ बनाकर रखता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- EQE6879A-B
    • दरवाजों की संख्या- 4
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • शेल्फ टाइप- ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- ट्विन टेक
    • क्षमता- 609 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 238 लीटर

    खूबियां

    • मॉड्यूलर फ्रीजर में जरूरत के हिसाब से चीजों को स्टोर करना आसान रहता है।
    • डोर अलार्म दरवाजा खुला रह जाने पर कुछ ही सेकेंड में अलर्ट कर देता है।
    • न्यूट्रीफ्रेश इंवर्टर टेक्नोलॉजी कम बिजली खपत में बढ़िया कूलिंग करती है।

    कमी

    • शुरूआती कीमत का अधिक होना।
    01
  • Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Triple Inverter French Door Side by Side Refrigerator

    520 लीटर क्षमता का यह हायर फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए आदर्श है। इसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए तेज और लगातार कूलिंग बनाए रखती है। इस Haier Refrigerator में एकसमान कूलिंग के साथ ही 4 दरवाजों की वजह से एक अच्छा स्टोरेज स्पेस मिलता है। यह मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन के साथ डिजाइन किया गया है, जिनकी मदद से फ्रिज की कूलिंग को स्टोरेज, मौसम और जरूरत के हिसाब से घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इसमें मिलने वाली डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी अंदर किसी भी प्रकार की गंध पैदा होने से रोकती है, ताकी खाने का स्वाद खराब ना हो। वहीं, एंटी-टिप डोर रैक और एडजस्टेबल शेल्फ स्टोरेज की जरूरत के हिसाब से इन्हें सेट करने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 520 लीटर
    • मॉडल नंबर- HRB-600MP
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास
    • अतिरिक्त फीचर- डिजिटल टेंप्रेचर कंट्रोल
    • फ्रीजर क्षमता- 80 लीटर

    खूबियां

    • 15% डेडिकेटेड फ्रीजर स्पेस बर्फ, आइस्क्रीम, फ्रोज़ेन फूड को रखने की अच्छी जगह देता है।
    • अलग-अलग वेजिटेबल और फ्रूट बॉक्स मिलने की वजह से फल व सब्जियों को स्टोर करना आसान रहता है।
    • 95 डिग्री एंटी-टिपिंग डोर रैक बोतलों को स्थिर रखता है और पानी गिरने से बचाता है।

    कमी

    • सामान्य फ्रिज से थोड़ा ज्यादा बिजली खपत।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator

    सैमसंग ब्रांड के इस रेफ्रिजरेटर का ट्विन कूलिंग प्लस यह सुनिश्चित करता है कि खाना ज्यादा देर तक ताजा और नमी वाला बना रहे साथ ही यह अलग-अलग खानों के बीच गंध को मिलने से रोकता है। इसकी कुल क्षमता 550 लीटर है, जिसमें सुविधाजनक एक्सेस के लिए फ्रीज़र नीचे की तरफ दिया गया है। यह Samsung Fridge कंवर्टिबल फीचर के साथ आता है और इसमें 186 लीटर तक का अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। इसमें टफन ग्लास से बने शेल्फ दिए गए हैं, ताकी भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले भारी बर्तन भी आसानी से फ्रिज में रखे जा सकें। इसका पावर फ्रीज और पावर कूल फंक्शन तेजी से बर्फ जमाने व पानी की बोतलों को ठंडा करने का काम करते हैं। इस फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में गहरे स्टोरेज वाले बड़ा बॉटल गार्ड दिया गया है, जिसमें 2 लीटर तक की बोतलों को भी आराम से रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 550 लीटर
    • मॉडल नाम- RF57A5032S9/TL
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सिबल
    • रैक की संख्या- 3
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसका बाहरी ग्लॉसी फिनिश फिंगरप्रिंट रेजिस्टेंट है, जिससे उसपर अंगुलियों के निशान नहीं पड़ते हैं।
    • अधिक स्टोरेज की जरूरत पड़ने पर फ्रीज़र को फ्रिज में आसानी से बदला जा सकता है।
    • अंदर रखी चीजों को आसानी से ढूंढने के लिए ऊर्जा कुशल LED लाइट लगी हुई है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक अमेजन से डेंट पड़ा हुआ प्रोडक्ट मिलने की शिकायत करते हैं।
    03
  • Voltas Beko, A Tata Product, 522 L(Gross), Inverter, Frost Free, French Four Door Side by Side Refrigerator

    यह 4-डोर फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर Voltas Beko ब्रांड का है, जो 522 लीटर की क्षमता में आता है। इसकी खास हार्वेस्ट फ्रेश टेक्नोलॉजी फलों और सब्जियों में विटामिन को बनाए रखने के लिए एडवांस्ड लाइट सिमुलेशन का इस्तेमाल करती है, जिससे वे लंबे समय तक ताजा, पौष्टिक और क्रिस्प बने रहते हैं। इस फ्रेंच डोर फ्रिज में बेहतर कूलिंग, एकसमान तापमान नियंत्रण और साथ ही ऊर्जा दक्षता के लिए प्रोस्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है। यह 5-इन-1 मोड वाले कंवर्टिबल ज़ोन के साथ आता है, जिससे फ्रिज में रखी चीजों या फिर मौसम के अनुसार कूलिंग को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। इसका स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन किचन में काफी शानदार दिखता है। वहीं, भारी बर्तनों को भी आसानी से संभालने के लिए इसमें मजबूत टेंपर्ड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Voltas Beko
    • क्षमता- 522 लीटर
    • मॉडल नंबर- R4D522/FPV3N0RXID
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्फ की संख्या- 8

    खूबियां

    • तापमान और मोड को आसानी से कंट्रोल करने के लिए डिस्प्ले के साथ बाहर टच पैनल दिया गया है।
    • सराउंड एयर कूलिंग सिस्टम फ्रिज में चारों तरफ एकसमान ठंडक फैलाने का काम करता है।
    • इसके फ्रिज और फ्रीज़र दोनों हिस्सों में डुअल LED इलुमिनेशन दिया गया है।

    कमी

    • इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

    अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।

    04
  • Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Triple Inverter French Door Side by Side Refrigerator

    यह प्रीमियम फ्रॉस्ट-फ्री फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर 4 दरवाजों वाले साइड-बाय-साइड डिजाइन में आता है। अपनी ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्टिंग के साथ यह अंदर बर्फ की परत जमने से रोकता है, ताकी लगातार अच्छी कूलिंग बनी रहे। 520 लीटर क्षमता वाले इस Haier Fridge का इस्तेमाल बड़े परिवार आराम से कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले ट्विस्ट आइस मेकर में बर्फ जमाना और साथ ही उसे निकालना आसान रहता है। यह डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो खाने के स्वाद को बरकरार रखने के लिए अंदर रखी चीजों की गंध आपस में नहीं मिलने देती है। इसका फ्लेक्सिबल कूलिंग फंक्शन स्टोरेज, मौसम और जरूरत के हिसाब से तापमान को घटाने-बढ़ाने की सुविधा देता है। इस फ्रिज के शेल्फ और रैक को स्टोरेज के हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 520 लीटर
    • मॉडल नंबर- HRB-600EK
    • फ्रीजर क्षमता- 80 लीटर
    • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास
    • डोर शेल्फ काउंट- 3
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर

    खूबियां

    • ट्रिपल इंवर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा दक्षता के साथ बढ़िया कूलिंग करती है और शोर का स्तर कम रखती है।
    • 10 भिन्न स्टोरेज ज़ोन लंबी फ्रेशनेस के साथ ही आसान और व्यवस्थित स्टोरेज की सुविधा देते हैं।
    • यह तापमान और मोड को सेट करने के लिए टच कंट्रोल डिस्प्ले पैनल के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ इलाकों में सर्विस से जुड़ी समस्या आ सकती है।
    05

अमेजन पर मिलने वाले शीर्ष फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर मॉडलों की तुलना

भारत में अमेजन पर अच्छी रेटिंग और रिव्यूज के साथ उपलब्ध इन मॉडलों में से किसी एक को चुनने के लिए अपनी प्राथमिकताएं और बजट पता होना जरूरी है। वहीं, आप विभिन्न विकल्पों की तुलना करते हुए भी अपने घर के लिए एक सबसे अच्छा फ्रेंच डोर फ्रिज चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

कूलिंग टेक्नोलॉजी

अन्य

Electrolux EQE6879A-B, Glossy Dark Grey

609 लीटर

ट्विनटेक कूलिंग

वॉटर और आइस डिस्पेंसर

Haier (HRB-600MP, Mauve Pink, 2026 Model)

520 लीटर

फ्लेक्सिबल कूलिंग

एक्सपर्ट ट्रिपल इंवर्टर टेक्नोलॉजी

Samsung (RF57A5032S9/TL, Silver, Refined Inox)

550 लीटर

ट्विन कूलिंग प्लस

कंवर्टिबल फ्रीज़र

Voltas Beko (2026 Model, R4D522/FPV3N0RXID, Inox, with Harvest Fresh Technology)

522 लीटर

कंवर्टिबल कूलिंग

स्मार्ट सेंसर टेक्नोलॉजी

Haier (HRB-600EK, Ebony Black Steel, 2026 Model)

520 लीटर

फ्लेक्सिबल फ्रॉस्ट फ्री कूलिंग

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी अन्य जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की औसत कीमत भारत में क्या है?
    +
    भारत में फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत आम तौर पर 60,000 रुपये से शुरू होकर 2,50,000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है, जो ब्रांड, क्षमता, सुविधाओं और ऊर्जा दक्षता पर निर्भर करता है।
  • फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में क्या अंतर है?
    +
    फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में ऊपर दो दरवाजे होते हैं जो रेफ्रिजरेटर कम्पार्टमेंट को खोलते हैं और अक्सर नीचे एक पुल-आउट फ्रीजर ड्रॉअर होता है, जबकि साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर कम्पार्टमेंट अगल-बगल होते हैं, जो ऊपर से नीचे तक चलते हैं।
  • फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के लिए कौन सा ब्रांड सबसे अच्छा है?
    +
    सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, हायर और बॉश जैसे ब्रांड भारत में फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं, जो विश्वसनीयता, इनोवेशन और बिक्री के बाद की सेवा के लिए जाने जाते हैं। चुनाव आपकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करता है।
  • क्या फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा-कुशल होते हैं?
    +
    कई आधुनिक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा-कुशल होते हैं, जिनमें 3 या 4 स्टार रेटिंग होती है। इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक वाले मॉडल विशेष रूप से बिजली की खपत कम करने में मदद करते हैं।
  • फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में आदर्श क्षमता क्या होनी चाहिए?
    +
    एक मध्यम आकार के परिवार (4-5 सदस्य) के लिए 400-550 लीटर की क्षमता वाला फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर आदर्श होता है, जबकि बड़े परिवारों के लिए 600 लीटर या उससे अधिक की क्षमता वाले मॉडल बेहतर होते हैं।