आईएफबी और बॉश दोनों जाने-माने ब्रांड्स हैं जिनकी वॉशिंग मशीन काफी ज्यादा पसंद की जाती है, लेकिन जब बाता दोनों में से किसी एक को चुनने की आती है, तो अक्सर सबसे बड़ा कंफ्यूजन यही रहता है कि दोनों में से किसकी Washing Machine ज्यादा बेहतर होगी? तो अगर आपके मन में भी यही उलझन है और आप अपने घर के लिए सही मशीन चुनना चाहते हैं, तो यहां हम आपको दोनों ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के बारे में बताएंगे, ताकि आपको सही विकल्प चुनने में आसानी हो। यहां हमने इन दोनों ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के 3-3 मॉडल्स चुनें हैं, जिन्हें अमेजन पर यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। लेकिन इन मॉडल्स के बारे में जानने से पहले आइए इन दोनों ब्रांड्स की खासियत जानते हैं।
सबसे पहले अगर बात करें IFB वॉशिंग मशीन की, तो इनकी बिल्ड क्वालिटी काफी बढ़िया होती है। यह ब्रांड भारतीय वॉटर कंडीशन जैसे- हार्ड वॉटर आदि में भी कपड़ों को बेहतर ढंग से हैंडल करता है और इसके अलावा ये हैवी फैब्रिक्स जैसे - ब्लैंकेंट, बेडशीट और जीन्स आदि को धोते समय भी बढ़िया परफॉर्म करती है। आईएफबी अपनी वॉशिंग मशीन में एडवांस फीचर्स देती है, जैसे - एक्वा एनर्जी, 3D वॉश सिस्टम, एक्टिव वॉटर प्लस आदि। वहीं इसकी सर्विस नेटवर्क भी भारत में काफी मजबूत है।
वहीं अगर Bosch की वॉशिंग मशीन पर ध्यान दें, तो यह साइलेंट परफॉर्मेंस और जर्मन प्रीमियम क्वालिटी वॉश के लिए मशहूर है। इसकी वॉशिंग मशीन कपड़े धोते समय बिल्कुल कम शोर में चलती है, जो इसे अन्य ब्रांड्स से खास बनाती है। वहीं इसकी वॉशिंग क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, क्योंकि यह कपड़ों को जेंटल तरीके से साफ करती है और अच्छी तरह धोती है यानी कपड़े बेहतर साफ होते हैं और सुरक्षित भी रहते हैं। हालांकि, सर्विस नेटवर्क के मामले में बॉश की पकड़ आईएफबी जितनी बढ़िया नहीं है। वहीं बॉश हार्ट वाटर में कपड़ों को उतनी अच्छी तरह हैंडल नहीं कर पाता है, जितना आईएफबी करती है।
एक तरह से देखा जाए तो दोनों ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन अपनी-अपनी जगह काफी बढ़िया है, लेकिन आपके लिए कौन-सी ज्यादा बेहतर है यह आपके ऊपर निर्भर करता है। मान लीजिए अगर आपको साइलेंट और स्मूद वॉशिंग एक्सपीरियंस चाहिए, तो आप बॉश को चुन सकते हैं। वहीं अगर आपको हार्ड वाटर में बढ़िया सफाई, टिकाऊपन और बढ़िया सर्विस नेटवर्क जैसी सुविधा चाहिए, तो आईएबी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
अगर आप वॉशिंग मशीन के अलावा घर से जुड़े चीजों के अन्य विकल्प देखना चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख पढ़ सकते हैं।