भारत देश के कई इलाकों में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड किसी का भी हाल बेहाल कर सकती है। ऐसे में ठंडे पानी से नहाना, कपड़े या बर्तन धुलना या फिर पानी से जुड़ा कोई अन्य काम किसी के लिए भी परेशानी से भरा हो सकता है। इससे बचने के लिए घर में एक अच्छी क्वालिटी का गीजर होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए सही वॉटर हीटर का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो यह गाइड आपकी मदद कर सकती है। हम आपको विभिन्न प्रकार के Geyser पर पूरी जानकारी देने के साथ ही उनसे जुड़े कई प्रमुख बिन्दुओं जैसे कि क्षमता, ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा फीचर, इंस्टॉलेशन आदि पर भी चर्चा करेंगे। यहां दी गई जानकारी के माध्यम से आप अपनी जरूरत, बजट, बाथरूम या किचन के आकार, फैमिली साइज जैसी अन्य प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए सही वॉटर हीटर का चयन कर सकते हैं।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आप इसी प्रकार की अन्य जानकारी देख सकते हैं।
घर के लिए गीजर का चुनाव करते समय इन बातों का रखें ध्यान
घर के लिए एक सही प्रकार का Water Heater चुनते समय कई पहलुओं पर गौर करना जरूरी है। इसमें टैंक की क्षमता, ऊर्जा कुशलता, बाथरूम या किचन का आकार, फीचर, बजट, वॉरंटी और ब्रांड जैसे मुख्य बिन्दु शामिल हैं। नीचे आप कुछ चरणों के जरिए अपने लिए सही गीजर चुनने की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं-
- गीजर क्षमता- सही क्षमता का गीजर चुनने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पानी की जरूरत और साथ ही परिवार में मौजूद सदस्यों की संख्या पर गौर करना चाहिए। ऐसे में बड़े परिवारों के लिए, ज्यादा क्षमता (15-25 लीटर) वाला स्टोरेज गीजर उपयुक्त हो सकता है। इसके साथ ही, छोटे परिवार या एक-दो व्यक्ति इंस्टेंट गीजर के विकल्प देख सकते हैं, जो पानी को जल्दी गर्म करने के लिए आदर्श माने जाते हैं।
|
फैमिली साइज |
गीजर क्षमता |
उपयोग |
|
1 व्यक्ति |
3-6 लीटर |
तुरंत गर्म पानी, रसोई के लिए |
|
2-3 व्यक्ति |
10-15 लीटर |
शावर, बर्तन धोना, कम कपड़े धोना |
|
4-5 व्यक्ति |
15-25 लीटर |
कपड़े धुलना, नहाना |
|
6 से अधिक व्यक्ति |
25-35 लीटर |
भारी दैनिक उपयोग के लिए |
- ऊर्जा दक्षता- सर्दियों में लगभग हर दिन गीजर का इस्तेमाल करना बिजली बिल पर भार डाल सकता है। ऐसे में आपको अधिक ऊर्जा दक्षता वाले मॉडल्स पर विचार करना चाहिए। ऊर्जा-बचत मोड की सुविधा देने वाले इंसुलेशन और स्मार्ट फीचर्स से लैस मॉडल बिजली खपत को कम कर सकते हैं। ऊर्जा कुशल संचालन के लिए 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले गीजर अच्छे रहेंगे और साथ ही आप तापमान नियंत्रण, ऑटो-कट ऑफ जैसे फंक्शन देख सकते हैं, जो बिजली बचाने में मददगार होते हैं।
- आकार और इंस्टॉलेशन- आपको घर के जिस भी हिस्से में गीजर इंस्टॉल करना है, वहां जगह की उपलब्धता को ध्यान में रखकर सही क्षमता और प्रकार का गीजर चुनें। इंस्टेंट वॉटर गीजर कॉम्पैक्ट होते हैं और छोटी जगह में फिट हो सकते हैं, जबकि स्टोरेज गीजर के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता होती है। इंस्टेंट गीजर बाथरूम के साथ ही किचन में लगाने के लिए भी आदर्श माने जाते हैं।
- बजट और फीचर्स- वॉटर हीटर की कीमत उसमें दी जाने वाली सुविधाओं और लाभों पर निर्भर करती है। जहां एक अच्छा इंस्टेंट गीजर ₹4,000-₹6,000 में मिल सकता है। वहीं, स्टोरेज वॉटर हीटर के लिए आपको ₹7,000-₹11,000 के बीच खर्च करने पड़ सकते हैं। मुख्य फीचर्स के लिए आपको गीजर लेते समय, तापमान नियंत्रण, सेफ्टी वॉल्वस, थर्मोस्टैट, थर्मल कट-ऑफ जैसी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। ये फीचर्स सुरक्षित इस्तेमाल और बेहतर प्रदर्शन के लिए अहम माने जाते हैं।
- ब्रांड और वॉरंटी- वॉटर हीटर के लिए कुछ प्रमुख ब्रांड्स में Havells, AO Smith, Bajaj, Haier, V-Guard, Crompton, Orient आदि के नाम शामिल हैं। सभी ब्रांड्स के पास अलग-अलग क्षमता, कीमत और प्रकार वाले गीजर उपलब्ध हैं। Geyser लेते वक्त वॉरंटी पर ध्यान देना भी जरूरी है, क्योंकि यह भविष्य में आने वाली समस्याओं से निपटने में मददगार हो सकती है। गीजर में टैंक वॉरंटी और व्यापक वॉरंटी की अवधि अलग-अलग होती है, जो कि ब्रांड और मॉडल्स के अनुसार भिन्न हो सकती है।
गीजर लेते समय इन सुरक्षा संबंधित फीचर्स पर भी करें गौर
गीजर इस्तेमाल करना अक्सर कई लोगों को खतरनाक लगता है। कई बार गीजर फटने, आग लगने जैसी घटनाएं भी सुनने को मिलती हैं। ऐसे में आपको सिर्फ एक ऐसे वॉटर हीटर का चुनाव करना चाहिए, जिसमें सुरक्षा संबंधित कुछ खास फीचर्स जरूर दिए गए हैं। इसमें थर्मल कट-ऑफ, प्रेशर रिलीज वॉल्व, मल्टी-फंक्शनल सेफ्टी सैटिंग्स, हीटिंग एलीमेंट की क्वालिटी आदि शामिल हैं।
- थर्मल कट-ऑफ- यह एक महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर है जो पानी के तापमान को नियंत्रित करता है। जब पानी एक निश्चित तापमान तक पहुंच जाता है, तो यह हीटिंग एलिमेंट को अपने आप बंद कर देता है, जिससे ओवरहीटिंग से बचाव होता है। इससे टैंक के अधिक गर्म होकर फटने या आग लगने का खतरा कम हो जाता है।
- प्रेशर रिलीज वॉल्व- यह वाल्व गीजर के टैंक में पानी का अधिक दबाव बनने पर अतिरिक्त प्रेशर को पानी के रूप में बाहर निकाल देता है, जिससे टैंक फटने या लीकेज का खतरा कम हो जाता है।
- हीटिंग एलीमेंट- गीजर की सुरक्षा में हीटिंग एलीमेंट की क्वालिटी महत्वपूर्ण है। ऐसे में आपको कॉपर या ग्लास कोटेड हीटिंग एलिमेंट वाले विकल्प देखने चाहिए, सुरक्षा के लिहाज से ये अच्छे माने जाते हैं।
- मल्टी-फंक्शनल सेफ्टी सैटिंग्स- इसमें गीजर में मिलने वाली तापमान नियंत्रण की सुविधा से लेकर शॉर्ट सर्किट की स्तिथी में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने वाला फ्यूजिबल प्लग, करंट रोधी बॉडी आदि शामिल हैं।
भारत में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के गीजर: आपके लिए कौन सा सही है?
भारत में आपको मुख्य रूप से दो प्रकार के गीजर मिलते हैं- इंस्टेंट और स्टोरेज। प्रत्येक अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता है और अपनी-अपनी खूबी के लिए जाना जाता है। हालांकी, बाजार में गैस गीजर और सोलर वॉटर हीटर भी उपलब्ध हैं, मगर इंस्टेंट और स्टोरेज गीजर अधिक पसंद किए जाते हैं।
- स्टोरेज वॉटर हीटर- इस तरह के वॉटर हीटर को टैंक गीजर नाम से भी जाना जाता है, जिनमें एक पानी को स्टोर करने के लिए टैंक लगा होता है जो आमतौर पर 6 से 25 लीटर तक गर्म पानी रख सकते है। ये बड़े परिवारों या ज्यादा गर्म पानी की जरूरत वाले घरों के लिए आदर्श हैं, क्योंकि ये एक बार में अधिक मात्रा में गर्म पानी की जरूरत पूरी कर सकते हैं। हालांकि, इन्हें पानी गर्म करने में समय लगता है और ये ज्यादा जगह भी घेरते हैं, जो छोटे घरों के लिए उपयुक्त नहीं रहेगा।
- इंस्टेंट गीजर- Instant Geyser, या टैंकलेस वॉटर हीटर के नाम से भी जाने वाले मॉडल्स, यूनिट से गुजरते हुए पानी को सीधे गर्म कर देते हैं, जिससे ये कम समय में पानी को कम करने में सक्षम होते हैं। ये कॉम्पैक्ट और ऊर्जा-कुशल भी होते हैं क्योंकि ये केवल जरूरत पड़ने पर ही पानी गर्म करते हैं, लेकिन ये एक साथ अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त गर्म पानी नहीं देने में सक्षम नहीं होते हैं, जिस वजह से ये छोटे परिवारों या एक-दो व्यक्तियों के लिए ही उपयुक्त होते हैं।
- गैस गीजर- गैस वॉटर हीटर एलपीजी से चलने वाले होते हैं। इन्हें गैस पाइप लाइनों/सिलेंडरों के जरिए जोड़कर चलाया जाता है और ये अत्यधिक ऊर्जा कुशल होते हैं। ये वजन में हल्के होने के साथ ही अन्य प्रकार के गीजर से किफायती भी होते हैं।
- सोलर वॉटर हीटर- सौर वॉटर हीटर पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, जो आपको गर्म पानी देने के उद्देश्य को पूरा करते हुए स्थिरता को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं। ये सोलर थर्मल कलेक्टर का इस्तेमाल करके उसे नई सौर ऊर्ता में परिवर्तित करते हुए गीजर में पानी को गर्म करने के काम करते हैं।
भारत में उपलब्ध 10 बढ़िया वॉटर हीटर ब्रांड्स और कीमतें
भारतीय बाजार में गीजर के कई बड़े ब्रांड्स उपलब्ध हैं। प्रत्येक ब्रांड के पास अलग-अलग प्रकार, क्षमता और कीमत में आने वाले वॉटर हीटर मिलते हैं। ऐसे में आप नीचे 10 प्रमुख ब्रांड के नाम के साथ ही अनुमानित कीमतें, प्रकार और विशेषता के बारे में देख सकते हैं।
|
ब्रांड |
इंस्टेंट गीजर |
स्टोरेज गीजर |
अनुमानित कीमत |
विशेषता |
|
Bajaj |
3 से 5 लीटर क्षमता |
10, 15 और 25 लीटर |
₹6,000-₹15,000 तक |
अधिक ऊर्जा कुशल मॉडल्स |
|
Orient |
3, 5.5, 5.9 लीटर तक |
6 से लेकर 25 लीटर तक |
₹4,000-₹11,000 तक |
बेहतरीन टिकाऊ निर्माण |
|
Havells |
1 से लेकर 5 लीटर तक |
6 से लेकर 35 लीटर तक |
₹6,000-₹20,000 तक |
आधुनिक डिजाइन |
|
Haier |
3 लीटर |
10 से 25 लीटर तक |
₹6,500-₹28,000 तक |
हाई-क्वालिटी मटेरियल |
|
AO Smith |
3 और 5 लीटर |
6 से 100 लीटर तक |
₹5,000-₹33,000 तक |
बेहतर इन्सुलेशन |
|
V-Guard |
3-5 लीटर |
6, 10, 15 और 25 लीटर |
₹4,000-₹24,000 तक |
हाई-क्वालिटी बिल्ट, ऊर्जा कुशल |
|
Crompton |
3 से 5 लीटर तक |
6 से लेकर 50 लीटर तक |
₹4,700-₹25,000 तक |
बजट अनुकूल |
|
Racold |
1, 3, 5, 6 लीटर |
10, 15, 25, 35 लीटर |
₹5,000-₹19,000 तक |
उन्नत टेक्नोलॉजी |
|
Activa |
3, 6 और 10 लीटर |
15, 25 और 50 लीटर |
₹3,500-₹8,000 तक |
सुपर फास्ट हीटिंग |
|
Faber |
1 से 5.9 लीटर तक |
6 से 25 लीटर तक |
₹3,000-₹13,000 तक |
कॉम्पैक्ट डिजाइन |
नीचे आप ऊपर तालिक में दिए गए ब्रांड्स में ही कुछ के वॉटर हीटर देख सकते हैं। अलग-अलग क्षमता और कीमत वाले मॉडल्स में से आप अपने लिए उपयुक्त गीजर चुन सकते हैं-