12 किलोग्राम वॉशिंग मशीन की डिमांड पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में काफी बढ़ी है। जाहिर है बड़ा परिवार यानी ज्यादा कपड़े और ऐसे में बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन बेहतरीन विकल्प होती है। अमेजन पर LG, Samsung, Voltas, Godrej और IFB जैसी कपंनियां 12KG सेगमेंट में वॉशिंग मशीन के शानदार मॉडल्स पेश करती है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। इन मॉडल्स में उपलब्ध एडवांस फीचर्स जैसे - इन्वर्टर मोटर, स्मार्ट सेंसर, क्विक वॉश मोड, हाइजीन स्टीम और AI वॉश तकनीक ना केवल कपड़ों को गहराई से साफ करती है, बल्कि बिजली, मेहनत और पानी की भी बचत करती है। तो अगर आप भी 12KG Washing Machine लेने का विचार कर रहे हैं, तो आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप भी समझ सके कि आपके लिए कौन-सा मॉडल ज्यादा अच्छा है।
इन 12kg Washing Machines की शानदार परफॉर्मेंस भारतीय मार्केट में मचा रही धूम
LG 12 Kg, 5 Star Fully Automatic Front-Loading Washing Machine
एलजी की यह 12kg वॉशिंग मशीन खासतौर पर बड़े परिवारों के लिए बनाया गया है। इसमें आप एक बार में बहुत सारे कपड़े, बेडशीट, परदे और कंबल आसानी से धो सकते हैं। यह फ्रंट लोड डिजाइन में आता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों के फैब्रिक और वजन को समझकर अपने हिसाब से वॉशिंग साइकिल को चुनता है। इससे कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता है और कपड़े भी बेहतर साफ होते हैं। इसमें मौजूद 6 मोशन वॉश तकनीक कपड़ों को हाथ से धोने जैसी सफाई देती है। इसमें स्टीम और एलर्जी केयर फीचर शामिल है, जो कपड़ों से धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाने में मदद करती है। खास बात यह है कि आप इस वॉशिंग मशीन में Wifi कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप इस मशीन को फोन से कनेक्ट कर सकते हैं और LG ThinQ ऐप के माध्यम से इसे घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- एक्सेस - फ्रंट लोड
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस 5 स्टार वॉशिंग मशीन में डायरेक्ट ड्राइव मोटर शामिल होती है। यह मोटर कम शोर और वाइब्रेशन करती है। वहीं इस मोटर के कारण मशीन की लाइफ भी लंबी होती है।
- इस एलजी वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर मौजूद होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। इससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
01Samsung Smart Choice 12 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह 12KG वॉशिंग मशीन एडवांस फीचर्स से लैस है। फ्रंट लोड डिजाइन में आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना काफी आसान है। बड़ी क्षमता होने के कारण आप इस मशीन में एक बार में कंबल, बेडशीट, तोलिया, जीन्स जैसे बड़े कपड़े एक साथ दो सकते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह 12kg Washing Machine बिजली की खपत भी कम करती है। इसमें इको बबल तकनीक शामिल है, जो डिटर्जेंट को बबल में बदलकर कपड़ों के फाइबर तक पहुंचाती है, जिससे कपड़े अच्छी तरह साफ होते हैं। इसका सुपर स्पीड वॉश फीचर केवल 39 मिनट में कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ कर देती है। इसमें हाइजीन स्टीम वॉश तकनीक शामिल है। यह तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़ती है, जिससे बैक्टीरिया, एलर्जी वाले तत्व आसानी से हट जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक(Inox)
- विशेष सुविधा - ड्रम क्लीन
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- एक्सेस - फ्रंट लोड
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में डिजिटल इन्वर्टर मोटर लगा होता है, जो काफी शांत और टिकाऊ होता है। इससे मशीन की लाइफ लंबी होती है।
- यह Wifi कनेक्टिविटी के साथ आती है, जिससे आप अपने मोबाइल को मशीन से कनेक्ट करके उसकी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस वॉशिंग मशीन को लेकर यूजर्स द्वारा कोई खास शिकायत नहीं की गई है।
02Voltas Beko 12 kg Semi Automatic Washing Machine
यह सिंपल लेकिन एक पावरफुल वॉशिंग मशीन है, जो 12 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है। यह मशीन उन घरों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जहां 5 से 6 सदस्य रहते हैं या फिर जिन घरों में भारी कपड़े ज्यादा होते हैं। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन है यानी यह बिजली की कम खपत के साथ कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करती है। इसमें डबल वाटर फॉल तकनीक शामिल है यानी इस मशीन में दो दिशाओं से पानी बहता है, जिससे डिटर्जेंट अच्छी तरह घुल जाता है और पानी भी ड्रम में जल्दी भरता है। इसमें मौजूद स्पेशल प्लसटर पानी को जोर से हिलाता है, जिससे कपड़ों में लगे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो सके।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
- कलर - सफेद और लाल
- विशेष सुविधा - सेमी-ऑटो
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- एक्सेस - टॉप लोड
- वारंटी - कोई वारंटी नहीं
खूबियां
- इस Voltas वॉशिंग मशीन में हाइजीन बूस्ट फीचर मौजूद है। यह तकनीक कपड़ों से बैक्टीरिया और फंगस को 99.9% तक हटाने में सक्षम होती है।
- इसमें फास्ट ड्राय तकनीक शामिल है। यह कपड़ों से अधिक नमी को एयर वेंट्स की मदद से जल्दी निकालकर कपड़े जल्दी सूखाने में मदद करती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इसमें कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03IFB 12 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
12 किलोग्राम वाली यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस मशीन में आप एक साथ कंबल, बेडशीट, तोलिया और अन्य बड़े कपड़े आसानी से धो सकते हैं। इससे आपका समय और मेहनत दोनों बचती है। इसमें डीप क्लीन तकनीक शामिल है, जिसमें ट्रायडिक पल्सेटर की मदद से कपड़ों से जिद्दी दाग आसानी से निकलते हैं और कपड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचता है। यह AI पावर्ड Washing Machine है, जो कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर वॉश साइकिल और पानी का इस्तेमाल करता है। इससे पानी की बर्बादी कम होती है और मेहनत भी कम लगती है। इसमें शामिल पावर स्टीम तकनीक 60 डिग्री सेल्सियस तक स्टीम जनरेट करती है, जिससे बैक्टीरिया और एलर्जी खत्म होती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - एक्टिव मिक्स
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- एक्सेस - टॉप लोड
- वारंटी - 4 साल की वारंटी
खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में 5D वॉश सिस्टम शामिल है यानी यह 5 तरह की वॉश मूवमेंट करता है, जिससे कपड़े काफी बढ़िया ढंग से साफ होते हैं।
- इसमें एक्वा एनर्जी तकनीक शामिल है, जो हार्ड वॉटर को बेहतर बनाकर फिर कपड़े धोती है। इससे कपड़ों का कलर डैमेज नहीं होता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इसमें कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04Godrej 12 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine
अगर आप भी 12KG में एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं, जो इस्तेमाल करने में आसान हो तो यह सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वहीं इस मशीन का बजट भी काफी कम है, जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है। बड़ी क्षमता होने के कारण आप इस मशीन में एक बार में कंबल, बेडशीट, कपड़े और तोलिया आदि एक साथ धो सकते हैं। इससे मेहनत भी कम लगती है और बिजली खपत भी कम होती है। इस मशीन की स्पिन मोटर की स्पीड 1400RPM होती है, जिससे कपड़ों में से पानी अच्छी तरह से निकल जाता है। इस मशीन की बॉडी रस्ट-प्रूफ पॉलीप्रोपलीन से बनी होती है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और नमी वाले क्षेत्र में भी खराब नहीं होती है। इसमें आपको 4 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - मेमोरी बैकअप
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- एक्सेस - टॉप लोड
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस Godrej वॉशिंग मशीन में एक्वा पावर पल्सेटर तकनीक शामिल होती है। यह काफी शक्तिशाली होती है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं और कपड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचता है।
- इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में एक्टिव सोक तकनीक शामिल है यानी इसमें आपको 30 मिनट तक कपड़ों को भिगोने का ऑप्शन मिलता है, जिससे दाग ज्यादा अच्छी तरह साफ होते हैं।
कमी
- अभी तक इस वॉशिंग मशीन में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
12kg वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना
जाहिर है हर किसी का बजट और जरूरत अलग-अलग होती है। ऐसे में हमने यहां 12 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको अपने लिए सही हाउस ऑफ एप्लाइंसेस चुनने में आसानी हो।
|
क्रमांक |
मॉडल नाम |
क्षमता |
एनर्जी रेटिंग |
खास फीचर्स |
क्यों लें? |
कीमत |
|
1. |
LG FHP1412Z5O 12kg Front-Load |
12 किलोग्राम |
5 स्टार |
AI डायरेक्ट ड्राइव, 6 मोशन ड्राइव स्टीम वॉश, Wifi, इन-बिल्ट हीटर, स्मार्ट डाग्नोसिस |
बेहतरीन वॉश क्वालिटी, कम वाइब्रेशन, लंबी लाइफ वाली मोटर |
₹46,990 |
|
2. |
Samsung WW12DG5B24AXTL 12kg Front-Load |
12 किलोग्राम |
5 स्टार |
इको बबल, AI वॉश, हाइजीन स्टीम, इन-बिल्ट हीटर, डिजिटल इन्वर्टर मोटर |
कम मेहनत में कपड़ों की धुलाई, अच्छी एनर्जी-एफिशिएंसी |
₹41,989 |
|
3. |
Voltas Beko WTT120ABRT 12kg Semi-Automatic |
12 किलोग्राम |
5 स्टार |
सेमी-ऑटो, टॉप लोड, डबल वॉटरफॉल |
बजट-फ्रेंडली, इस्तेमाल में आसान, कम मेंटेनेंस |
₹13,410 |
|
4. |
IFB TL121RB2SN (2025) 12kg Top-Load Fully-Auto |
12 किलोग्राम |
5 स्टार |
डीप क्लीन, पावर स्टीम, इन-बिल्ट हीटर |
टॉप लोड पसंद करने वालों के लिए सही, बढ़िया सर्विस नेटवर्क |
₹34,570 |
|
5. |
Godrej WS EDGE UNO 120 12kg Semi-Auto Top-Load |
12 किलोग्राम |
5 स्टार |
एक्वा पावर, हाई स्पीड स्पिन, एयर ड्राय |
कम दाम, भरोसेमंद ब्रांड, इस्तेमाल में आसान |
₹15,500 |
(वॉशिंग मशीन की कीमतों में समय के साथ बदलाव हो सकता है, इसलिए खरीदने से पहले अमेजन की साइट पर जाकर लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें।)
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 12KG वॉशिंग मशीन किसके लिए उपयुक्त होती है?+12kg Washing Machine बड़े परिवारों या उन घरों के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है, जहां रोजाना भारी कपड़े धोने होते हैं।
- 12kg वॉशिंग मशीन में एक साथ कितने कपड़े धो सकते हैं?+आप 12 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में एक साथ लगभग 20 से 30 शर्ट और टी-शर्ट, 5 से 6 जीन्स, 3-4 बेडशीट और कंबल आदि आसानी से धो सकते हैं।
- क्या अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन ज्यादा बिजली खर्च करती है?+देखिए अब अधिकतर वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर तकनीक और स्मार्ट सेंसर शामिल होता है, जिससे मशीन कम बिजली और पानी की खपत के साथ कपड़े बेहतर ढंग से साफ करती है।
You May Also Like