स्मार्ट सेंस एआई तकनीक वाले फ्रिज एक क्रांतिकारी आविष्कार हैं जो आपके किचन को आधुनिक बना सकते हैं। ये फ्रिज तापमान को स्वचालित रूप से समायोजित करके भोजन को लंबे समय तक ताजा रखते हैं और ऊर्जा की खपत को कम करने में भी सक्षम होते हैं। Smart Sense AI तकनीक एक ऐसी तकनीक है जो फ्रिज के अंदर के तापमान, आर्द्रता और अन्य कारकों को स्वचालित रूप से समायोजित करती है ताकि भोजन को लंबे समय तक ताजा रखा जा सके और ऊर्जा की खपत को कम किया जा सके। यह तकनीक सेंसर, एआई एल्गोरिदम और मशीन लर्निंग का उपयोग करती है ताकि फ्रिज को सबसे कुशल तरीके से संचालित किया जा सके। इसी बेहतरीन तकनीक के साथ आने वाले कुछ अच्छे Refrigerator मॉडल्स पर हम चर्चा करेंगे, जो आपके किचन को स्मार्ट बना सकते हैं। इनमें आपको कुछ मशहूर ब्रांड्स जैसे कि Samsung, Haier और IFB के फ्रिज मिल सकते हैं, जो कि अलग-अलग क्षमता में आते हैं। इतना ही नहीं, इनमें आपको डबल डोर के साथ ही साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर्स के विकल्प भी मिल जाएंगें, जो आधुनिक किचन के लिए अच्छे हो सकते हैं। आप नीचे इनके 5 अच्छे मॉडल्स पर एक नजर डाल सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर आप घर से जुड़े अन्य उपकरणों की जानकारी भी देख सकते हैं।
Haier SmartChoice 596L Side by Side Frost Free Refrigerator
यह हायर स्मार्टच्वाइस रेफ्रिजरेटर 596 लीटर क्षमता में आता है, जिसका फ्रीजर 204 लीटर और फ्रेश फूड कैपेसिटी 392 लीटर रहने वाली है। इसमें मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन के साथ फ्रिज के तापमान को -24°C से 9°C तक समायोजित किया जा सकता है। इस साइड बाय साइड फ्रिज में वॉटर डिस्पेंसर मिलता है, यानी आपको ठंडा पानी पीने के लिए बार-बार फ्रिज खोलकर बोतलें निकालने की जरूरत वहीं पड़ेगी। इसकी एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी 50% तक कम बिजली की खपत करते हुए अधिक ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करती है। यह Haier रेफ्रिजरेटर बाहरी एलईडी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिससे आप फ्रिज के तापमान, मोड आदि को आसानी से टच कंट्रोल के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें मिलने वाली डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी 21 दिनों तक रहने वाली लंबी ताजगी देने का काम करती है, जिससे फ्रिज में किसी तरह की गंध पैदा नहीं होती है और अंदर रखी चीजें ताजी बनी रह सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- दरवाजों की संख्या- 2
- शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
- शेल्व्स की संख्या- 3
- डोर शेल्फ काउंट- 8
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- मॉडल नं- HRS-682WGKU1
- फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल, फ्रीज़र टॉप
- कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
- खास फीचर- डिस्पेंसर
खूबियां
- 100% फ्रिज स्पेस के जरिए अधिक स्टोरेज की जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं।
- अधिक मात्रा में बर्फ जमाने और उसे आसानी से निकालने के लिए ट्रिपल ट्विस्ट आइक मेकर दिया गया है।
- स्मार्ट Wi-Fi कनेक्टिविटी के जरिए फ्रिज को फोन से जोड़कर ऐप के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं।
- बेहतर स्टोरेज सुविधाओं के लिहाज से फ्रिज में बड़ा वेजिटेबल बॉक्स, अलग से फ्रूट बॉक्स और बड़ी बॉटल रैक दी गई हैं।
कमी
- कुछ लोगों का कहना है कि यह बहुत ज्यादा और भारी खड़खड़ाहट वाली आवाजें निकालता है, जबकि अन्य इसे शांत मानते हैं।
01
IFB Smart Choice 285L Frost Free inverter with Double Door Refrigerator
285 लीटर की क्षमता में आने वाला यह IFB डबल डोर रेफ्रिजरेटर 4-5 सदस्य वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका AI द्वारा संचालित स्मार्ट सेंस स्वचालित रूप से यह पता लगा लेता है कि आपका फ्रिज कितना भरा हुआ है और उसके अनुरूप कूलिंग को नियंत्रित करता है, ताकी चीजें लंबे समय तक ताजी बनी रह सकें। यह माइल्ड फ्रीज, पावर सेविंग, सेट टेंप्रेचर, ऑटो कूल, आइस्क्रीम, टर्बो कूल और टर्बो फ्रीज जैसे 7-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसमें आप किसी को भी जरूरत के अनुसार सेट के उपयुक्त प्रदर्शन पा सकते हैं। इस IFB डबल डोर फ्रिज में मिलने वाला सराउंड कूल फंक्शन फ्रिज के चारों तरफ समान कूलिंग करते हुए कोनों-कोनों तक ठंडक पहुंचाकर अंदर रखी सभी चीजों को ताजा बनाए रखने का काम करता है। इसमें मूवेबल आइस मेकर दिया गया है, जिस जब आपको फ्रीजर में अधिक जगह की आवश्यकता हो तो इसे आसानी से हटाया या दोबार इंस्टॉल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- फ्रीजर क्षमता- 64 लीटर
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- शेल्व्स की संख्या- 4
- रैक की संख्या- 4
- डोर शेल्फ काउंट- 9
- कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
खूबियां
- स्मार्ट लाइट डिओडराइज़र फ्रिज के अंदर दुर्गन्ध को रोककर ताजगी बनाए रखता है।
- फ्रिज के तापमान, मोड, चाइल्ड लॉक व अन्य फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए डिजिटल डिस्प्ले मिलता है।
- इसका XL साइज का बॉटल बिन आपको फ्रिज में 2.5 लीटर तक की 3 बोतलों को एकसाथ रखने की जगह देता है।
- इसमें बड़े क्वाड्रा क्रिस्पर के साथ आने वाला वेजिटबल बॉक्स दिया गया है, जो फल व सब्जियों की आद्रता को बनाए रखते हुए उन्हें लंबे समय तक ताजा रख सकता है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने फ्रीजर सेक्शन में लाइट ना होने की शिकायत की।
02
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Side By Side Refrigerator
सैमसंग ब्रांड के इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की क्षमता 653 लीटर है और यह बेहतर ऊर्जा दक्षता वाला प्रदर्शन देने के लिए डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसमें 23% तक तेज कूलिंग करने वाला पावर कूल फंक्शन और साथ ही 28% तेज फ्रीजिंग के लिए पावर फ्रीज़ फंक्शन दिया गया है। यह रेफ्रिजरेटर के उपयोग के पैटर्न का विश्लेषण करता है और AI तकनीक के आधार पर बिजली की खपत का अनुमान लगाता है और अगर खपत ज्यादा है तो एनर्जी सेविंग मोड चालू करने की सलाह देते हुए 10% तक ऊर्जा खपत कम करता है। इस Samsung फ्रिज में नॉर्मल, सीजनल, वेकेशन, एक्स्ट्रा फ्रिज और होम अलोन 5 कंवर्टिबल मोड्स दिए गए हैं, ताकी मौसम और जरूरत के अनुसार इसके कूलिंग प्रदर्शन को समायोजित किया जा सके। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी प्रत्येक कम्पार्टमेंट में अलग-अलग कूलिंग का उपयोग करके फ्रिज और फ्रीजर में तापमान और आर्द्रता को अनुकूलित करती है। इसके जरिए दोनों कंपार्टमेंट में रखी चीजों को उनकी जरूरत के अनुसार कूलिंग मिलती है, और वो लंबे समय तक ताजी बनी रह सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- RS76CG8003S9HL
- कंप्रेसर टाइप- रेसिप्रोकेटिंग
- डोर शेल्फ काउंट- 2
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सिबल
- कूलिंग मोथड- कंप्रेसर
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- फॉर्म फैक्टर- साइड बाय साइड
- शेल्व्स की संख्या- 4
- फिनिश टाइप- मैट
खूबियां
- तापमान को नियंत्रित करने और अपने रेफ्रिजरेटर पर दूर से नजर रखने के लिए अपने स्मार्टफोन पर स्मार्टथिंग्स ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
- इसमें अंदर की तरफ साधारण LED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें मोड, तापमान व अन्य फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए टच फंक्शन दिया गया है।
- इस फ्रिज में फल व सब्जियों की ताजगी और स्वाद बनाए रखने के लिए माइस्ट फ्रेश ज़ोन के साथ आने वाला वेज बॉक्स दिया गया है।
- यह सैमसंग साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 15 दिनों तक की फॉर्म फ्रेशनेस बनाए रखने में सक्षम है।
कमी
- कुछ ग्राहकों द्वारा अधिक शोर और स्टोरेज स्पेस को लेकर शिकायत की गई।
03
Haier SmartChoice 598L 3 Star 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator
इस हायर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि 598 लीटर की क्षमता में आता है। यह स्टाइलिश 3-डोर डिजाइन में आता है, जिसमें एक सेक्शन फ्रिज, दूसरा फ्रीजर और तीसरा कंवर्टिबल स्पेस के साथ आता है, जिसे फ्रिज और फ्रीजर दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन आपको फ्रीजर स्पेस को फ्रिज में बदलने की सुविधा देता है। वहीं, यह Haier साइड बाय साइड फ्रिज स्मार्ट सेंस AI के जरिए आपके उपयोग को ध्यान में रखते हुए तापमान और ऊर्जा खपत को स्वचालित रूप से नियंत्रित करने में सक्षम है, जिससे अधिक कुशल कूलिंग प्रदर्शन मिल सकता है। इसमें स्मार्ट वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप फ्रिज को अपने फोन में हायर स्मार्ट होम ऐप से कनेक्ट करके कभी-भी और कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसका ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर आपको एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने की सुविधा देता है, जिसे आसानी से मोड़कर बाहर भी निकाला जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- फ्रेश फूड क्षमता- 399 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी- 199 लीटर
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- मॉडल नं- HRT-683ISU1
- रंग- आइनॉक्स स्टील
- डोर की संख्या- 3
- कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
- डोर शेल्फ काउंट- 8
- शेल्व्स की संख्या- 3
खूबियां
- डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी दुर्गन्ध को कम करते हुए 21 दिनों तक रहने वाली लंबी ताजगी देने का काम करती है।
- टच कंट्रोल के साथ आने वाले बाहरी डिस्प्ले एलईडी पैनल के जरिए तापमान और मोड को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- इसमें मजबूत कांच से बने 3 शेल्फ दिए गए हैं, जिनपर अधिक भार वाले बर्तनों को आराम से रख सकते हैं।
- सब्जियों को रखने के लिए बड़े वेज बॉक्स के साथ ही फलों के लिए अलग से फ्रूट बॉक्स भी दिया गया है।
कमी
- ग्राहकों द्वारा अभी तक अमेजन पर कोई खास कमी नहीं बताई गई।
04
Samsung 633 L, 3 Star, Side By Side Refrigerator
यह 633 लीटर क्षमता का सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज है। इसमें नॉर्मल, एक्स्ट्रा, वेकेशन, सीजनल, होम अलोन जैसे 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार सेट करके मौसम के अनुरूप बेहतर कूलिंग पा सकते हैं। इसका डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर 50% तक कम ऊर्जा का उपयोग करते हुए बेहतर और शांत संचालन सुनिश्चित करता है। यह Samsung फ्रिज ट्विन कूलिंग प्लस फीचर के जरिए फ्रिज और फ्रीजर दोनों कंपार्टमेंट में अलग-अलग स्तर की कूलिंग करता है, जिससे अंदर रखी चीजों को उनकी जरूरत के अनुसार ठंडक मिलती है। इसमें स्मार्टथिंग्स AI एनर्जी मोड भी दिया गया है, जो सामान्य संचालन के मुकाबल 70% अधिक ऊर्जा की बचत कर सकता है। इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में वॉटर और आइस डिस्पेंसर भी दिया गया है, यानी आप फ्रिज को खोले बिना ही बाहर से ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े निकाल सकते हैं। यह Bespoke AI फंक्शन के जरिए उपयोग के पैटर्न पर आधारित एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके उसी के अनुसार ठंडक सुनिश्चित करते हुए अच्छा कूलिंग प्रदर्शन देने का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- फिनिश टाइप- मैट
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- फ्रीजर क्षमता- 224 लीटर
- पैटर्न- सॉलिड
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
- डोर शेल्फ काउंट- 3
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
खूबियां
- इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में 15 दिनों तक रहने वाली फॉर्म फ्रेशनेस मिल सकती है।
- डोर अलार्म के साथ ही इसमें ईजी क्लीन बैक और आंतरिक एलईडी लाइट भी दी गई है।
- तेज कूलिंग के लिए पावर कूल और तेज फ्रीजिंग के लिए पावर फ्रीज फीचर मिलता है।
- स्पेसमैक्स टेक्नोलॉजी फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर अधिक स्टोरेज सुविधा का लाभ देती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसके सही से काम ना करने की शिकायत की।
05
स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज मॉडल्स की तुलना
भारत में कई अलग-अलग ब्रांडों के स्मार्ट सेंस एआई फ्रिज उपलब्ध हैं, जिनमें IFB, Samsung और Haier शामिल हैं। प्रत्येक ब्रांड के अपने फायदे और नुकसान हैं, इसलिए आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक फ्रिज का चयन करना चाहिए। हम कुछ लोकप्रिय मॉडलों की तुलना करेंगे-
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।