क्या डबल डोर फ्रिज सिंगल या फिर साइड बाइ साइड फ्रिज की तुलना में ज्यादा बिजली खपत करते हैं? तो यहां पर देखें 2 और 3-स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर तकनीक के साथ आने वाले डबल डोर फ्रिज के 5 विकल्प। देखिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर 2 या 3-स्टार एनर्जी रेटिंग और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ में आते हैं जो उनकी कार्यक्षमता और स्टोरेज के हिसाब से बिजली की खपत कम करते हैं और चलने के समय कम आवाज भी करते हैं। लेकिन यह फ्रिज सिंगल डोर के मुकाबले थोडी ज्यादा बिजली की खपत करते हैं क्योंकि उनके मुकाबले इनकी स्टोरेज क्षमता और फीचर्स ज्यादा होते हैं। तो ऐसे ही हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस के 5 डबल डोर फ्रिज विकल्पों की जानकारी हम इस लेख में देने जा रहे हैं।
डबल डोर रेफ्रिजरेटर कितनी बिजली की खपत करते हैं?
डबल डोर फ्रिज आमतौर पर सालाना 200 से लेकर 300 यूनिट सामान्य बिजली की खपत करते हैं। अगर हम भारत में फ्रिज के 5 टॉप ब्रांड के डबल डोर फ्रिज के बारे में बात करें, तो उसकी जानकारी नीचे दी गई है।
ब्रांड |
सालाना बिजली खपत |
एलजी |
236 यूनिट |
सैमसंग |
249 यूनिट |
हायर |
235 यूनिट |
गोदरेज |
263 यूनिट |
व्हर्पुल |
255 यूनिट |