कई लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं ताकि कपड़े अच्छे से धुल सकें। अगर आपकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई है तो दिवाली के मौके पर आप बढ़िया ब्रांड्स की फुली ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन से उसे रिप्लेस कर सकते हैं। Haier, LG और व्हर्लपूल के अलावा IFB और सैमसंग की Washing Machine के मॉडल्स आप अपने लिए चुन सकते हैं। ये आपके कपड़ों को चकाचक साफ कर सकती हैं। इनकी मोटर शक्तिशाली मानी जाती है। वहीं RPM स्पीड अच्छी खासी होती है। इनके अलग-अलग वॉश प्रोग्राम्स में ग्रीस, इंक और ग्रेवी के जिद्दी दाग भी मिटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स:-
Haier 7 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
कपड़े भी अच्छे से धुल जाएं और ज्यादा मेहनत भी ना करनी पड़े, इसके लिए आप फुली ऑटोमैटिक मशीन ले सकते हैं। आप आधुनिक फीचर्स वाली टॉप लोड मशीन ढूंढ रहे हैं, तो Haier ब्रांड की वॉशिंग मशीन का चयन कर सकते हैं। इसकी मदद से कपड़े भी साफ-सुथरे दिखेंगे और कपड़े की चमक भी फीकी नहीं पड़ेगी। इसमें कपड़ों के रुए इकट्ठा करने के लिए मैजिक फिल्टर लगा हुआ है ताकि धुलाई के बाद टब में अंदर की तरफ गंदगी फंसी न रह जाए।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HWM70-AEN
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का साइज- 52D x 54W x 93H सेंटीमीटर
- एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
खूबियां
- 700 RPM की स्पिन स्पीड वाली इस वॉशिंग मशीन में डेलिकेट, क्विक और सोक समेत कुल 8 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम्स हैं। यानी कपड़े धुलेंगे भी जल्दी और ड्राई भी आसानी से हो जाएंगे।
- इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील का बना है। यानी आपको बार-बार मशीन बदलनी नहीं पड़ेगी क्योंकि यह मजबूत और टिकाऊ है।
कमी
- स्पिन साइकिल के दौरान मशीन आवाज करती है।
01
LG 8 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
टर्बो ड्रम जैसी धुलाई की खास तकनीक से युक्त LG की 8 किलो की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन आपके और आपके बड़े परिवार के कपड़े चकाचक साफ कर देगी। यह Top Load मशीन फुली ऑटोमैटिक है। आप इसके टब क्लीन फीचर की मदद से मशीन के अंदर से सफाई भी कर सकते हैं ताकि वो भी साफ रहे। इसमें मौजूद स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की मदद से आप 36% तक ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- RD
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का साइज- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
- एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
खूबियां
- इसका बिल्ट-इन सेंसर कपड़ों का वजन और प्रकार पता कर सकता है, उसी हिसाब से वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने में सक्षम है। आपको कम गंदे कपड़े धोने हों तो आप समय की बचत करते हुए क्विक वॉश प्रोग्राम लगा सकते हैं।
- सर्दियों के मौसम में ऊनी और डेलिकेट कपड़े धोने के लिए इसमें डेडिकेटेड वॉश प्रोग्राम मौजूद है।
कमी
रिंस फंक्शन ज्यादा बढ़िया नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
IFB 7.5 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
कई लोगों की शिकायत होती है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद फैब्रिक खराब हो जाता है या रंग फीका पड़ जाता है। ऐसे में आप पुरानी वॉशिंग मशीन को बदल सकते हैं और दिवालीके मौके पर IFB कंपनी की पूरी तरह से Automatic Washing Machineले सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वॉश के बाद भी फैब्रिक 30% ज्यादा लंबे समय तक टिक सकता है और इसका कारण इसमें मौजूद AI-पावर्ड डीपक्लीनिंग तकनीक है। कपड़ों को जर्म-फ्री और हाइजीन को अच्छा रखने के लिए भी यह सही विकल्प साबित हो सकता है। यानी जिन घरों में छोटे बच्चे या ऐसे लोग रहते हैं, जिन्हें एलर्जी होने का खतरा ज्यादा रहता है, तो वे वॉशिंग मशीन के इस मॉडल का चयन कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल का नंबर- TL751MS2SID
- क्षमता- 7.5 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का साइज- 57.5D x 54.3W x 94.6H सेंटीमीटर
- एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
खूबियां
- IFB की इस वॉशिंग मशीन में इको-इन्वर्टर मोटर लगी हुई है, जिसके कारण यह मॉडल 40% तक बिजली की बचत करने में सक्षम है।
- 720 RPM स्पीड वाली यह वॉशिंग मशीन जल्दी कपड़े धोकर सुखाने में मददगार है। अगर आपके पास समय कम होता है, तो आप इसकी मदद से कम वक्त में आसानी से कपड़े ड्राई कर सकते हैं।
कमी
वॉशिंग मशीन का नॉइस लेवल ज्यादा है।
03
Whirlpool 6.5 kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
वॉशिंग मशीन के मामले में व्हर्लपूल ब्रांड को काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप Automatic Washing Machine ढूंढ रहे हैं तो आप Whirlpool का 6.5 किलो की कैपेसिटी वाला टॉप लोड मॉडल चुन सकते हैं। इसके 8 वॉश प्रोग्राम्स की मदद से आप नॉर्मल से लेकर भारी कपड़ों को भी आसानी से धो सकते हैं। यानी ऊनी कपड़ों की धुलाई करनी हो या गंदी बेडशीट्स को चमकाना हो, इसमें सब कुछ अच्छे से धुल जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- मॉडल का नंबर- WM
- क्षमता- 6.5 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का साइज- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
- एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
खूबियां
- Whirlpool वॉशिंग मशीन के इस मॉडल की खास बात यह है कि इसमें हार्ड वाटर को ट्रीट करने की क्षमता भी है। यानी खारे पानी के कारण आपके कपड़े खराब नहीं होंगे।
- कपड़े धोने वाला यह उपकरण यह भी पता लगा सकता है कि पानी की सप्लाई हो रही है या नहीं या फिर फिल्टर में कुछ जमा तो नहीं है।
कमी
बॉटम से वॉशिंग मशीन खास मजबूत नहीं है।
04
Samsung Fully-Automatic Top Load Washing Machine
इको-बबल तकनीक वाली वॉशिंग मशीन कपड़ों की धुलाई शुरू करने से पहले डिटर्जेंट पाउडर को झाग में बदल सकती है, जिसकी मदद से ठंडे पानी में भी कपड़े बेहतर तरीके से धुल सकते हैं। Samsung की पूरी तरह से ऑटोमैटिक इस Washing Machine को बड़े परिवार के कपड़े धोने के लिए चुना जा सकता है। 700 RPM वाली हाई स्पिन स्पीड की मदद से यह मशीन बढ़िया तरीके से कपड़े धो सकती है और सुखा भी सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल का नंबर- WA80BG4441BGTL
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- प्रोडक्ट का साइज- 54D x 56.8W x 98.8H सेंटीमीटर
- एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में 6 वॉश प्रोग्राम्स हैं, जिनकी मदद से आप रोजाना के गंदे कपड़ों के अलावा डेलिकेट फैब्रिक और बेडशीट्स आदि भी धो सकते हैं।
- सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन में खास तरह का डॉयमंड ड्रम लगा हुआ है, जो कि फैब्रिक को खराब होने से बचाता है।
कमी
यूजर्स के मुताबिक यह वॉशिंग मशीन पानी की खपत ज्यादा कर सकती है।
05
फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन के बढ़िया मॉडल्स
किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन के टॉप लोड मॉडल्स में कितनी RPM स्पीड है और कौन सा खास फीचर मौजूद है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।