अगर आपके पास भी समय नहीं रहता है या आप अधिकतर घर से बाहर रहते हैं, तो Wi-Fi कनेक्टेड स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यह छोटा और पोर्टेबल डिवाइस घर के हर कोने, बेड के नीचे और सोफे के नीचे छिपी धूल-मिट्टी को खुद-ब-खुद साफ कर देता है। इन Robot Vacuum Cleaner की सबसे बड़ी खासियत है कि आप इन्हें अपने स्मार्टफोन ऐप के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से कंट्रोल कर सकते हैं। आप सफाई का समय तय कर सकते हैं, नो-गो जोन सेट कर सकते हैं और सिर्फ वॉयस कमांड देकर घर को चमका सकते हैं। तो अगर आप भी अपने घर के लिए एक हाई-टेक और समय बचाने वाला सफाई साथी ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं।
अक्सर रहते हैं घर से बाहर? नो टेंशन! ये Wifi वाले स्मार्ट Vacuum Cleaner फिर भी चमकाएंगे आपका घर

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station
हायर का यह आधुनिक रोबोट वैक्यूम क्लीनर आपके घर की सफाई को बहुत ही आसान बना देगा। इसमें 5000Pa की शक्तिशाली सक्शन क्षमता मिलती है जो फर्श और कालीनों पर जमी महीन धूल, मिट्टी व बालों को पूरी तरह साफ कर देती है। यह वैक्यूमिंग और गीला पोछा दोनों काम एक साथ निपटाता है। इस Vacuum Cleaner For Home की सबसे बड़ी उपयोगिता इसका सेल्फ-एम्प्टी स्टेशन है, जिससे आपको बार-बार कचरे का डब्बा खुद खाली नहीं करना पड़ता। लेजर नेविगेशन की मदद से यह घर का सटीक नक्शा तैयार करता है और फर्नीचर से बिना टकराए आसानी से सफाई करता है। इसे आप मोबाइल ऐप, रिमोट कंट्रोल या एलेक्सा वॉयस कमांड से बड़े आराम से नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Haier X11 Pro
- रंग - डार्क ग्रे
- कंट्रोल प्रकार - मोबाइल ऐप
- बैटरी - रीचार्जएबल लिथियम-आयन बैटरी
- सक्शन क्षमता - 5000Pa
खूबियां
- ऑटो एम्प्टी
- लेज़र नेविगेशन
कमी
- इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
01ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner
इकोवैक्स का यह नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर बड़े घरों के लिए एक उपयोगी और शक्तिशाली विकल्प माना जाता है। इसमें 10000 Pa की भारी सक्शन पावर मिलती है, जो ज्यादा कचरे को भी खींच लेती है। इस स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर की जीरो टैन-गल 2.0 तकनीक की वजह से इसमें इंसानों या पालतू जानवरों के बाल फंसते नहीं हैं, जिससे इसका मेंटेनेंस बहुत आसान हो जाता है। इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 3500 वर्ग फीट से भी बड़े क्षेत्र को आसानी से कवर कर लेती है और इसकी एडवांस ट्रूमैपिंग तकनीक अंधेरे में भी घर का सही नक्शा बनाकर हर कोने की बेहतरीन सफाई और पोछा लगाना सुनिश्चित करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - ECOVACS DEEBOT N30
- रंग - वाइट
- कंट्रोल प्रकार - मोबाइल ऐप और वॉयस कंट्रोल
- बैटरी - 5200mAh
- सक्शन क्षमता - 10000 Pa
खूबियां
- लंबी बैटरी
- मल्टी-फ्लोर मैपिंग
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर कोई शिकायत नहीं की है।
02DREAME L10 Prime Robot Vacuum and Mop
ड्रिमी का यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो फर्श के साथ-साथ कालीनों का भी इस्तेमाल करते हैं। इस Robot Vacuum Cleaner की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्फ क्लीनिंग स्टेशन है, जो पोछा लगाने वाले पैड्स को खुद धोता और सुखाता है, जिससे बैक्टीरिया और बदबू नहीं पनपती। जब यह रोबोट कालीन पर जाता है, तो इसके मॉप पैड्स अपने आप 7mm ऊपर उठ जाते हैं ताकि कालीन गीला ना हो। 3 लीटर के साफ और गंदे पानी के अलग-अलग टैंक इसे लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के काम करने योग्य बनाते हैं। एलडीएस 3D नेविगेशन इसे घर की हर बाधा को पहचानने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - DREAME L10 Prime
- रंग - वाइट
- कंट्रोल प्रकार - वाई-फाई
- बैटरी - रीचार्जएबल लिथियम-आयन बैटरी
- सक्शन क्षमता - 4000Pa
खूबियां
- खुद पोछा सुखाने की क्षमता
- ऑटो मॉप लिफ्टिंग
कमी
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इसके डस्ट रिमूवल में दिक्कत है।
03ILIFE T20s Ultra Robot Vacuum Cleaner
आईलाइफ का यह अल्ट्रा रोबोट वैक्यूम क्लीनर अधिक बेहतर सफाई चाहने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 25,000 Pa की जबरदस्त सक्शन पावर मिलती है जो जिद्दी से जिद्दी कचरे और धूल को एक पल में साफ कर देती है। इसका डस्ट स्टेशन 5 डस्ट बैग्स के साथ आता है, जिससे आपको 1 साल तक कचरा फेंकने की चिंता नहीं रहती। इसका खास Y-शेप वेट मोपिंग पैटर्न हाथ से लगाए जाने वाले पोछे की तरह फर्श की गहराई से सफाई करता है। 300 मिनट का लंबा रनटाइम इसे बड़े बंगलों और बड़े ऑफिस स्पेस के लिए बेहद बढ़िया और समय बचाने वाला साथी बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - ILIFE T20s Ultra
- रंग - ब्लैक
- कंट्रोल प्रकार - ऐप और रिमोट कंट्रोल
- बैटरी - रीचार्जएबल लिथियम बैटरी
- सक्शन क्षमता - 25,000 Pa
खूबियां
- शक्तिशाली सक्शन
- लंबा रनटाइम
कमी
- इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
04Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo Robotic Vacuum Cleaner
युरेका फोर्ब्स का यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों की दैनिक सफाई की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 7000Pa की हाइपर-सक्शन क्षमता दी गई है जो धूल, भोजन के टुकड़े और पालतू जानवरों के झड़े बालों को आसानी से सोख लेती है। लेडार 3.0 तकनीक की मदद से यह Vacuum Cleaner घर का तेजी नक्शा तैयार करता है और कमरे के हर हिस्से को कुशलता से साफ करता है। 3 घंटे के लगातार रनटाइम के साथ यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर पूरे घर में सूखा वैक्यूम और गीला पोछा एक साथ लगा सकता है। ऐप और वॉयस कंट्रोल के जरिए आप इसे अपनी सुविधानुसार किसी भी समय चालू कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Eureka Forbes
- रंग - ब्लैक
- कंट्रोल प्रकार - स्मार्ट ऐप और वॉयस कंट्रोल
- बैटरी - रीचार्जएबल लिथियम-आयन बैटरी
- सक्शन क्षमता - 7000Pa
खूबियां
- तेज होम मैपिंग
- 3 घंटे लगातार सफाई
कमी
- कुछ यूजर्स को इस वैक्यूम क्लीनर की बैटरी में दिक्कत देखने को मिली है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
|
मॉडल का नाम |
सक्शन क्षमता |
मुख्य विशेषता |
कंट्रोल प्रकार |
|
Haier X11 Pro |
5000Pa |
ऑटो सेल्फएम्प्टी डस्ट स्टेशन |
ऐप, रिमोट, एलेक्सा व गूगल असिस्टेंट |
|
ECOVACS DEEBOT N30 |
10000 Pa |
ज़ीरो टैनगल |
मोबाइल ऐप और वॉयस कंट्रोल |
|
DREAME L10 Prime |
4000Pa |
ऑटो मॉप वाशिंग, ड्राइंग व 7mm लिफ्टिंग |
वाईफाई और स्मार्ट ऐप |
|
ILIFE T20s Ultra |
25,000 Pa |
Y शेप मोपिंग और 300 मिनट रनटाइम |
ऐप, वॉयस और रिमोट कंट्रोल |
|
Eureka Forbes SmartClean |
7000Pa |
लेडार 3.0 क्विक होम मैपिंग |
स्मार्ट ऐप और वॉयस कंट्रोल |
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले रोबोट वैक्यूम क्लीनर का क्या फायदा होता है?+वाई-फाई होने से आप अपने स्मार्टफोन ऐप के जरिए रोबोट को कहीं से भी चालू व बंद कर सकते हैं, सफाई का शेड्यूल बना सकते हैं और घर का नक्शा देख सकते हैं।
- क्या रोबोट वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों के लिए उपयुक्त हैं?+जी हां, ज्यादातर रोबोट वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों के टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट फर्श पर जमी धूल, बाल और महीन कचरे को साफ करने के लिए बहुत प्रभावी होते हैं।
- क्या ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर झाड़ू के साथ-साथ पोछा भी लगा सकते हैं?+बिल्कुल! 2-इन-1 स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स में वैक्यूमिंग और गीला पोछा दोनों फीचर्स एक साथ मिलते हैं।
- क्या रोबोट वैक्यूम क्लीनर सीढ़ियों या फर्नीचर से टकराकर गिर जाते हैं?+नहीं, इनमें एंटी-ड्रॉप और एंटी-कोलिजन सेंसर्स लगे होते हैं, जो सीढ़ियों को पहचानकर रुक जाते हैं और फर्नीचर से टकराने से बचते हैं।
- बैटरी खत्म होने पर रोबोट वैक्यूम क्लीनर कैसे काम करता है?+अधिकांश स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर में ऑटो-डॉक फीचर होता है। बैटरी कम होते ही यह खुद अपने चार्जिंग स्टेशन पर चला जाता है और चार्ज होने के बाद वहीं से सफाई शुरू करता है जहां छोड़ी थी।
You May Also Like