ऐप कनेक्टिविटी वाले ये 5 स्मार्ट Robot Vacuum Cleaner घंटों की सफाई को करेंगे आसान!

भागदौड़ भरी जिंदगी में रोजाना झाड़ू-पोछा करना आसान नहीं होता। ऐसे में ऐप कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर आपके घर की सफाई को बेहद आसान बना सकते हैं। ये स्मार्टफोन ऐप से मैप सेट करने, शेड्यूल तय करने और दूर बैठे एक क्लिक में झाड़ू-पोछा करने की सुविधा देते हैं।
ऐप कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर
ऐप कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर

क्या आप भी दफ्तर की थकावट के बाद घर की सफाई से परेशान हो चुके हैं? तो स्मार्ट तकनीक वाले रोबोट वैक्यूम क्लीनर आपके लिए काफी बढ़िया साबित होंगे। ऐप कनेक्टिविटी और स्मार्ट मैपिंग से लैस ये रोबोटिक Vacuum Cleaner आपकी गैर मौजूदगी में भी पूरे घर को साफ रख सकते हैं। ऑफिस में बैठे-बैठे मोबाइल से कमांड देनी हो, नो-गो जोन मार्क करने हों या फिर गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा से वॉइस कंट्रोल करना हो। इनमें आपको सभी सुविधा मिलती है।

नीचे आप इन रोबोट वैक्यूम क्लीनर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

    हमारी राय

    अगर आप पहली बार रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर ले रहे हैं और एक भरोसेमंद ब्रांड, बेहतरीन वारंटी व आफ्टर-सेल सर्विस चाहते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प है। हायर का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसे लंबे समय तक बिना किसी झंझट के इस्तेमाल करने के लिए सबसे सुरक्षित और टिकाऊ बनाती है।

    हमें क्यों पसंद आया?

    • इसकी 5000 Pa की मजबूत सक्शन पॉवर धूल को गहराई से खींचती है।
    • जीरो टैंगल तकनीक बालों को ब्रश में उलझने से रोकती है।
    • एडवांस्ड लेजर मैपिंग घर के हर कोने को सटीक नेविगेट करती है।
    • पेट-फ्रेंडली और एंटी-फॉल सेंसर्स सुरक्षा के साथ सफाई करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Haier Civic X11
    • रंग - सफेद
    • सक्शन पावर - 5000 Pa
    • बैटरी लाइफ - 120 मिनट
    • कंट्रोल तकनीक - ऐप कंट्रोल

    खूबियां

    • जीरो टैंगल
    • भरोसेमंद सर्विस

    कमी

    • कुछ यूजर्स को हायर के इस वैक्यूम क्लीनर में मॉपिंग की समस्या देखने को मिली है।
    01
  • DREAME D20 Ultra Robot Vacuum Cleaner

    हमारी राय

    अगर आप सफाई के काम से पूरी तरह आजाद होना चाहते हैं और बजट की चिंता किए बिना एक प्रीमियम, फुल्ली-ऑटोमैटिक क्लीनर की तलाश में हैं, तो ड्रीम का यह मॉडल बढ़िया रहेगा। इसकी सबसे खास बात है कि आप इसे आसानी से घर से बाहर रहकर कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, जिनका बजट कम है उनके लिए यह काफी महंगी पड़ेगी।

    हमें क्यों पसंद आया?

    • इसकी 13,000Pa की सुपर सक्शन पॉवर हर तरह के कचरे को साफ करती है।
    • ऑटो-एम्प्टी डस्ट डॉक 100 दिनों तक कचरा स्टोर कर सकता है।
    • मॉप की खुद सफाई और गर्म हवा से सुखाने का ऑटोमैटिक सिस्टम।
    • 370 मिनट का जबर्दस्त बैटरी बैकअप बड़े घरों के लिए परफेक्ट है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - DREAME D20 Ultra
    • रंग - सफेद
    • सक्शन पावर - 13,000 Pa
    • बैटरी लाइफ - 370 मिनट
    • कंट्रोल तकनीक - ऐप और वॉयस कंट्रोल

    खूबियां

    • हैंड्स-फ्री क्लीनिंग
    • दमदार सक्शन

    कमी

    • अभी तक इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping

    हमारी राय

    अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या फिर घर के सदस्यों के बाल झड़ने की समस्या ज्यादा है, तो नारवाल आपके लिए एकदम सही चॉइस हो सकती है। सबसे अच्छी बात इसकी कीमत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है और इस कीमत में इतने दमदार फीचर्स मिलना आसान बात नहीं है और अगर वारंटी व सर्विस की बात करें, तो यह एक जाना-माना वैक्यूम क्लीनर ब्रांड है जिसने सालों से अपना भरोसा बनाया हुआ है।

    हमें क्यों पसंद आया?

    • इसकी जीरो टैंगल फ्लोटिंग ब्रश बालों को फंसने से पूरी तरह रोकता है।
    • इसकी 5200mAh बैटरी 254 मिनट तक लगातार सफाई करने में सक्षम है।
    • एलेक्सा, सिरी, गूगल होम और ऐप की सुविधा मिलती है।
    • 7800Pa सक्शन पॉवर के साथ 7 हफ्तों की गंदगी को जमा करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - NARWAL Freo X Plus
    • रंग - सफेद
    • सक्शन पावर - 7800 Pa
    • बैटरी लाइफ - 254 मिनट
    • कंट्रोल तकनीक - ऐप कंट्रोल

    खूबियां

    • पेट्स-फ्रेंडली डिजाइन
    • स्मार्ट कनेक्टिविटी 

    कमी

    • कुछ लोगों की शिकायत है कि यह बहुत ज्यादा जिद्दी दागों को हटाने में सक्षम नहीं है।
    03
  • ILIFE A30 Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

    हमारी राय

    अगर आप कम से कम बजट और सबसे सस्ती कीमत में हाई-एंड LiDAR नेविगेशन और पॉवरफुल सक्शन फीचर चाहते हैं, तो आईलाइफ का यह मॉडल आपके पैसे की पूरी वसूल करवा सकता है। यह मशीन उन लोगों के लिए काफी बढ़िया है जिन्हें हाथों जैसा लगाया हुआ पोछा पसंद है। वहीं जिनका बजट बहुत कम है उनके लिए भी यह काफी बढ़िया है।

    हमें क्यों पसंद आया?

    • किफायती बजट में 13,000Pa जैसी जबर्दस्त सक्शन पॉवर मिलती है।
    • Y-शेप मोपिंग तकनीक फर्श से जिद्दी से जिद्दी दाग हटाती है।
    • LiDAR नेविगेशन सटीक मैपिंग करके कम समय में सफाई करता है।
    • रिमोट, ऐप और वॉइस कंट्रोल तीनों तरह के आसान ऑप्शंस उपलब्ध हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - ILIFE A30
    • रंग - सफेद
    • सक्शन पावर - 13,000 Pa
    • बैटरी लाइफ - 150 मिनट
    • कंट्रोल तकनीक - ऐप कंट्रोल

    खूबियां

    • किफायती कीमत
    • बेहतरीन नेविगेशन

    कमी

    • इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास शिकायत देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Nuo S2

    हमारी राय

    अगर आपका घर बहुत बड़ा है और आप एक भारतीय ब्रांड पर भरोसा करते हुए बड़ी कवरेज वाला क्लीनर ढूंढ रहे हैं, तो यूरेका फोर्ब्स आपके लिए एकदम सही रहेगा। इसका 5 घंटे का लंबा रन-टाइम बिना रुके एक ही बार में पूरे घर को चमका देता है।

    हमें क्यों पसंद आया?

    • 3000+ स्क्वेअर फीट के विशाल एरिया को एक चार्ज में कवर करता है।
    • 9000Pa की हाई सक्शन पॉवर भारी धूल-मिट्टी को तुरंत खींचती है।
    • LiDAR 3.0 तकनीक से घर का सटीक और तेज 3D मैप बनता है।
    • 5 घंटे का लगातार चलने वाला बड़ा बैटरी बैकअप इसमें मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Eureka Forbes
    • रंग - काला
    • सक्शन पावर - 9000 Pa
    • बैटरी लाइफ - 5 घंटे
    • कंट्रोल तकनीक - ऐप और वॉयस कंट्रोल

    खूबियां

    • विशाल कवरेज
    • भरोसेमंद ब्रांड

    कमी

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि बहुत बारिक धूल कणों को खींचने में यह सक्षम नहीं है।
    05

स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

सक्शन पॉवर 

बैटरी  

नेविगेशन तकनीक 

Haier Civic X11 White

5000 Pa

2600 mAh

एडवांस्ड लेजर मैपिंग

DREAME D20 Ultra

13000 Pa

370 मिनट

LiDAR + AI नेविगेशन

NARWAL Freo X Plus

7800 Pa

5200 mAh (254 मिनट)

3D स्मार्ट मैपिंग

ILIFE A30

13000 Pa

लंबा रन-टाइम

LiDAR नेविगेशन 

Eureka Forbes Nuo S2

9000 Pa

5 घंटे (300 मिनट)

LiDAR 3.0 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए अन्य उपकरणों की जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या रोबोट वैक्यूम क्लीनर बिना Wi-Fi या इंटरनेट के भी काम कर सकता है?
    +
    हां, यह बॉडी पर दिए गए स्टार्ट बटन से सीधे काम कर सकता है, लेकिन ऐप कनेक्टिविटी और स्मार्ट मैपिंग जैसी सुविधाओं के लिए Wi-Fi जरूरी है।
  • स्मार्टफोन ऐप से रोबोट वैक्यूम क्लीनर में क्या-क्या कंट्रोल किया जा सकता है?
    +
    ऐप से आप लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं, शेड्यूल सेट कर सकते हैं, सफाई का मोड बदल सकते हैं और नो-गो जोन मार्क कर सकते हैं।
  • क्या ऐप कनेक्टिविटी वाले रोबोट वैक्यूम भारतीय घरों के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हां, ये टाइल्स और मार्बल फ्लोर से रोज की धूल साफ करने और झाड़ू-पोछा एक साथ करने के लिए बेहद उपयोगी माने जाते हैं।
  • क्या रोबोट वैक्यूम क्लीनर को घर से बाहर होने पर भी कंट्रोल किया जा सकता है?
    +
    हां, यदि आपका रोबोट घर के Wi-Fi से कनेक्टेड है, तो आप दुनिया में कहीं से भी मोबाइल ऐप के जरिए सफाई स्टार्ट या शेड्यूल कर सकते हैं।
  • क्या रोबोट वैक्यूम क्लीनर सीढ़ियों से नीचे गिर सकता है?
    +
    नहीं, इनमें एंटी-ड्रॉप और क्लिफ सेंसर्स लगे होते हैं, जो सीढ़ियों या ऊंचाई को पहचानकर रोबोट को गिरने से बचाते हैं।