जब भी आप एक नया लैपटॉप लेने का सोचते हैं, तो सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि कौन सी कंपनी का लैपटॉप लेना सही रहेगा ताकि बाद में कोई समस्या ना हों? तो इस सवाल का सही जवाब आपकी जरूरत, बजट और उपयोग करने के उद्देश्य पर निर्भर करता है। लेकिन, भारत में Best Laptop की कुछ कंपनिया ऐसी है, जो अपनी उच्च गुणवत्ता, पावरफुल प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद ब्रांड वेल्यू के कारण दूसरी कंपनी के लैपटॉप से अच्छी मानी जाती है। इसलिए जब भी पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क करने के लिए लैपटॉप चुनें, तो उसके फीचर्स पर जरूर ध्यान दें। अच्छी कंपनी का लैपटॉप की हद तक उपयोगकर्ताओं की जरूरतों पर निर्भर करता है, जैसे कि गेमर्स के लिए डेल और एसर अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ऑफिस वर्क और प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए एचपी और लेनोवो कंपनी के लैपटॉप अच्छे हो सकते हैं, तो वहीं एडवांस लेवल के क्रिएटिव कार्यों को ककरने के लिए मैकबुक सीरीज बेहतर विकल्प हो सकता है। गैजेट गली के ज्यादा विकल्प देखने के लिए यहां क्लिक करें। हालांकि ये कोई आधिकारकि सूची नहीं है बल्कि मार्केट में ट्रेंड और कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म्स पर यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए चुने गए ऑप्शन है।
किस कंपनी का लैपटॉप सबसे अच्छा है?
यहां आपको भारत में उपलब्ध 10 टॉप ब्रांडेड लैपटॉप के बारे में बताया जा हा है, जिन्हें पर्सनल, प्रोफेशनल, पढ़ाई और अन्य काम करने के लिए अच्छा माना जा सकता है। अगर आप पावरफुल प्रोसेसर, हैवी स्टोरेज, हाई स्क्रीन रिजॉल्यूशन और लंबी बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां आप विस्तार से जान सकते हैं…
Apple - अमेरिका की सबसे प्रसिद्ध कंपनियों में से एक माने जाने वाला यह लैपटॉप maOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जो तेज और स्मूद तरीके से काम करने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें 8 से 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन होने की वजह से यह मैकबुक एयर लैपटॉप अधिक पसंद किया जाता है। यह लैपटॉप प्रोफेशनल क्रिएटर्स, बिजनेस यूजर्स और maOS पसंद किए जाने वाले लोगों के लिए अच्छा हो सकता है।
Dell - भारत में डेल कंपनी का लैपटॉप अपनी मजबूत क्वालिटी के लिए जााना जाता है। यह लैपटॉप Dell Inspiron (बजट), XPS (प्रीमियम) और Alienware (गेमिंग) के लिए अच्छा हो सकता है। यह लैपचॉप स्टूडेंट्स, ऑफिस यूजर्स, प्रोग्रामर और प्रीमियम यूजर के लिए अच्छा हो सकता है। इसके अलावा, आप चाहें तो ग्राफिक्स डिजाइनिंग के तौर पर भी उपयोग कर सकते हैं।
HP - किफायती दामों में बेहतर परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो एचपी ब्रांड बेहतर विकल्प हो सकता है। यह लैपटॉप अपने आकर्षक और मजबूत क्वालिटी के लिए भी अच्छा जाना जाता है। HP Pavilion और HP 15 जैसे मॉडल में sturdy प्लास्टिक बॉडी होती है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छे हो सकते हैं। इस कंपनी के कुछ मॉडल्स में Wifi 6, USB-C और फास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
MSI - एमएसआई दुनिया की टॉप गेमिंग लैपटॉप कंपनी में से एक माना जाता है। यह खासतौर पर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट के लिए अच्छा विकल्प है। इस लैपटॉप में कूलिंग सिस्टम बहुत पावरफुल होता है, साथ ही इनमें फुल एचडी और QHD डिस्प्ले होता है। जबकि कुछ मॉडल्स में IPS और True Color Display होती है, जो कि फोटो और वीडियो एडिटर्स के लिए बेहतरीन होती है।
Lenovo - लेनोवो लैपटॉप की सबसे खास बात है कि ये किफायती दामों पर बाजार में उपलब्ध है। लेनोवो कंपनी का लैपटॉप थिंकपैड सीरीज बिजनेस और प्रोफेशनल कार्यों के लिए अच्छा होता है। यह लैपटॉप ऑफिस/क्रिएटिव वर्क के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि यह 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।