आज के टाइम में घर की सुरक्षा लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। हर रोज़ चोरी या घुसपैठ जैसी घटनाएं सुनने आम बात हो गई हैं, जो चिंता बढ़ा देती हैं। ऐसे माहौल में घर की निगरानी के लिए CCTV कैमरा एक बेहद ज़रूरी और भरोसेमंद उपकरण बन गया है। तो अगर आप भी अपने घर की सुरक्षा करना चाहते हैं तो आजकल ऐसे स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हैं जो वायरलेस होते हैं और सीधे आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाते हैं। इससे आप घर से दूर रहते हुए भी अपने घर के आस-पास की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। इन कैमरों की मदद से आप कहीं से भी रियल-टाइम वीडियो देख सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको गैजेट गली के ऐसे ही कुछ बेहतरीन सीसीटीवी कैमरों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो अलग-अलग ब्रांड्स और फीचर्स के साथ आते हैं।
घर की सुरक्षा के लिए कौन-सा CCTV कैमरा रहेगा बेहतर? जानें यहां

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Tapo TP-Link Security Camera
3 मैगपिक्सेल्स के साथ आने वाला यह सीसीटीवी कैमरा घर की निगरानी के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते है। 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल डायरेक्शन के साथ यह कैमरा घर के चारों तरफ एक-एक चीज पर नजर रख सकता है। इसमें मिलने वाली एडवांस नाइट विजन से यह रात के समय 30 फीट की दूरी तक की सभी गतिविधियों को साफ-साफ रिकार्ड कर लेता है, जिसके साथ आप अधिक सुरक्षित रहते हैं। यह एक वायरलेस कैमरा है, जिसको आप अपने स्मार्टफोन या टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं और कहीं से भी अपने घर पर निगरानी रख सकते हैं। मोशन डिटेक्शन फीचर से यह किसी भी प्रकार की मूवमेंट होती ही तुरंत सूचित करता है। इसमें बिल्ट-इन माइक और स्पीकर भी मिलता है, जिसकी मदद से आप बोल और सुन भी सकते हैं। रिकार्डिंग को स्टोर रखने के लिए इसमें एस-डी कार्ड का सपोर्ट मिलता है, जिसमें महीनों की फुटेज संभाल कर रखी जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Tapo TP-Link
- सेंसर तकनीक - CMOS
- कैमरा रेजोल्यूशन - 1296p
- पावर सोर्स - इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलेस
खासियत
- 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल डायरेक्शन
- मोशन डिटेक्शन फीचर
- टू-वे ऑडियो
कमी
- कैमरा कनेक्टिविटी को लेकर एक यूजर की शिकायत
CP PLUS CCTV Home Security Camera
CP Plus इंडियन ब्रांड की तरफ से आने वाला यह सीसीटीवी कैमरा 360 डिग्री घूमता है, जो हर एंगल व्यू से घर के बाहर होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखता है। यह एक वायरलेस कैमरा है, जिसको आप वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे डिजीटल डिवाइस से कनेक्ट करके कहीं से भीं फुटेज देख सकते हैं। इस CCTV कैमरा में मोशन डिटेक्शन अलर्ट फीचर दिया है, जिससे कैमरें में अगर कोई गतिविधि रिकार्ड होती है, तो यह खुद से फोन पर ईमेल, नोटिफिकेशन या फिर अलार्म के माध्यम से अलर्ट भेज देता है। इस सीपी प्लस सीसीटीवी कैमरा की मदद से रात के अंधेरे में भी 10 मीटर की दूरी तक का व्यू देखा जा सकता है। इस वाईफाई कैमरा में इन बिल्ड माइक्रोफोन सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से कैमरा में क्रिस्टल क्लियर ऑडियो रिकॉर्ड हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - CP Plus
- सेंसर तकनीक - CMOS
- कैमरा रेजोल्यूशन - 1080p
- पावर सोर्स - इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलेस
खासियत
- प्राइवेसी मोड
- मोशन डिटेक्शन अलर्ट
- बिल्ट-इन IR लाइट्स
कमी
- कैमरा के 360 डिग्री रोटेशन को लेकर एक यूजर की शिकायत
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Qubo Smart CCTV Security Camera
एआई के खास इन-बिल्ट फीचर के साथ आने वाला यह सीसीटीवी कैमरा एडवांस तरीकों से घर की सुरक्षा करने के लिए डिजाइन किया गया है। एआई डिटेक्शन की मदद से यह कैमरा में आने वाले किसी भी अंजान व्यक्ति या कोई भी हलचल को डिटेक्ट करके आपके स्मार्टफोन पर अलर्ट भेज देता है, जिससे आप अधिक चौकन्ने रहते हैं। इसमें 2.4Ghz वाई-फाई फ्रीक्वेंसी के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। 3 मैगपिक्सेल्स की क्लियर विडियो रिकार्डिंग के साथ यह 360 डिग्री तक घूम सकता है। रिकार्डिंग को स्टोर करने के लिए इस Wi-Fi कैमरा में 1TB तक के SD कार्ड का सपोर्ट मिल जाता है। वॉइस कंट्रोल और एलेक्सा की मदद से आप इसे बोलकर कर भी नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Qubo Smart
- सेंसर तकनीक - CMOS
- कैमरा रेजोल्यूशन - 1296p
- पावर सोर्स - इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलेस
खासियत
- पैन, टिल्ट और जूम की सुविधा
- एआई स्मार्ट अलर्ट फीचर
- 1 टीबी का स्टोरेज
कमी
- कैमरा फंक्शनलिटी को लेकर एक यूजर की शिकायत
Xiaomi Mi Wireless Home Security Camera
Xiaomi MI की तरफ से आने वाला यह वायरलेस आउटडोर सिक्योरिटी कैमरा घर की सुरक्षा के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 1080p फुल एचडी वीडियो रिकार्डिंग के लिए 2 मैगपिक्सेल्स का कैमरा मिलता है, जो 130 डिग्री के वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस CCTV कैमरा में 940nm इन्फ्रारेड लाइट्स दी गई हैं, जो रात के समय साफ व्यू कैमरा में कैद करती हैं। IP65 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस इसे बारिश में भी सुरक्षित बनाता है। 5700 mAh बैटरी एक चार्ज पर लगभग 3 महीने तक चलती है। इसमें ह्यूमन डिटेक्शन का फीचर मिलता है जो 7 मीटर की दूरी तक इंसान की पहचान कर तुरंत अलर्ट भेजता है। वाई-फाई से कनेक्ट कर के मोबाइल ऐप में लाइव वीडियो और रिकॉर्डिंग देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Xiaomi MI
- सेंसर तकनीक - CMOS
- कैमरा रेजोल्यूशन - 1080p
- पावर सोर्स - इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलेस
खासियत
- एआई मोशन डिटेक्शन
- बेहतर नाइट विजन
- 130 डिग्री का वाइड एंगल लेंस
कमी
- कैमरा के नाइट विजन को लेकर एक यूजर की शिकायत
CP PLUS Smart Wi-fi CCTV Camera
CP Plus का यह सिक्योरिटी कैमरा 3 मैगापिक्सेल्स लैंस के साथ आता है, जो उच्च क्वालिटी में विडियो रिकार्डिंग करता है। इसके मोशन ट्रैकिंग के साथ यह ऑटोमेटिक तरीक से कैमरा मे कैद लोगों की गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है। इस सिक्योरिटी कैमरा में वाईफाई कनेक्टिविटी का विकल्प है, जो आपकी सभी डिवाइस के साथ आराम से जुड़ जाता है। इसमें गति पहचान के लिए अलर्ट का फीचर शामिल है, जो वास्तविक समय अलर्ट के साथ सूचित रहें, क्योंकि कैमरा वीडियो फ्रेम में स्पीड का पता लगाता है, जिससे आपकी किसी भी गतिविधि के बारे में जानकारी मिलती है। इस कैमरा में स्टोरेज के लिए 128GB तक SD कार्ड सपोर्ट है। 360 डिग्री तक घूमने वाला यह कैमरा घर के हर हिस्से में निगरानी बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - CP Plus
- सेंसर तकनीक - CMOS
- कैमरा रेजोल्यूशन - 1296p
- पावर सोर्स - इलेक्ट्रिक
- कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलेस
खासियत
- फुल कलर नाइट विजन
- मोशन और ह्यूमन डिटेक्शन
- 360 डिग्री मोड
कमी
- कैमरा वाई-फाई कनेक्टिविटी को लेकर एक यूजर की शिकायत
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- घर के लिए कौन-से ब्रांड के CCTV कैमरे सबसे अच्छे हैं?+अमेजन पर उपलब्ध CP Plus, शाओमी एमआई और TP-Link जैसे ब्रांड के सीसीटीवी कैमरे घर के लिए भरोसेमंद होते हैं। साथ ही, यह स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं।
- क्या वायरलेस CCTV कैमरा बेहतर होता है?+हां, वायरलेस कैमरे इंस्टॉल करना आसान होता है और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आप अपने स्मार्टफोन से सीधा लाइव व्यू भी देख सकते हैं।
- क्या नाइट विज़न सभी कैमरों में होता है?+हां, आजकल आने वाले अधिकतर CCTV कैमरे में इंफ्रारेड नाइट विज़न दिया गया होता है, जिससे अंधेरे में भी क्लियर रिकॉर्डिंग कर सकते है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads