क्या आप भी अपने मीडियम साइज के कमरे के लिए बेहतर पिक्चर देने वाला 4K स्मार्ट टीवी देख रहे हैं? Sony और LG के 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी दोनों ही शानदार फीचर्स और तकनीक के साथ आते हैं। जिसमें सोनी पिक्चर प्रोसेसिंग और कलर एक्युरेसी में मजबूत है, जबकि LG आसान इंटरफेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट के लिए पसंद किया जाता है।
43 इंच 4K स्मार्ट टीवी मीडियम साइज के कमरों में व्यूइंग के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। Sony और LG दोनों ही ब्रांड इस कैटेगरी में बेहतरीन मॉडल पेश करते हैं, जिनमें अलग-अलग लेटेस्ट फीचर्स और तकनीकें देखने को मिलती हैं। Sony के 43 इंच 4K Smart TV अपने शानदार पिक्चर प्रोसेसिंग, बेहतर कलर एक्युरेसी और इमर्सिव साउंड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर, LG के 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी WebOS प्लेटफॉर्म, आसान यूजर इंटरफेस और डॉल्बी विजन तथा डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसी सुविधाओं के चलते खासे लोकप्रिय हैं। दोनों ब्रांड्स में HDMI और USB पोर्ट्स, Wi-Fi कनेक्टिविटी और स्ट्रीमिंग ऐप्स का सपोर्ट दिया जाता है।
ऐसे ही टीवी, साउंडबार और स्मार्ट प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से लेख पढ़ने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।
Sony और LG: 43 Inch 4K Smart TV की तुलना
फीचर |
Sony 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी |
LG 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी |
डिस्प्ले तकनीक |
4K अल्ट्रा HD, Triluminos डिस्पले |
4K अल्ट्रा HD, IPS पैनल |
पिक्चर प्रोसेसिंग |
X-Reality Pro, बेहतर कलर एक्युरेसी |
α5 AI प्रोसेसर, डॉल्बी विजन सपोर्ट |
ऑडियो |
20W स्टीरियो स्पीकर, ClearAudio+ |
20W स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
गूगल टीवी / एंड्राइड टीवी |
WebOS प्लेटफॉर्म |
स्मार्ट फीचर्स |
वॉयस असिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट |
ThinQ AI, वॉयस असिस्टेंट, ओटीटी ऐप्स |
कनेक्टिविटी |
3x HDMI, 2x USB, Wi-Fi, Bluetooth |
3x HDMI, 2x USB, Wi-Fi, Bluetooth |
खासियत |
बेहतर पिक्चर प्रोसेसिंग और नेचुरल कलर्स |
आसान इंटरफेस और डॉल्बी विजन + एटमॉस सपोर्ट |
अगर आप एक भरोसेमंद और फीचर से भरपूर स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो इस लेख में हमने Sony और LG के 6 टीवी मॉडल्स की विस्तार से जानकारी दी है, जिनमें से आप अपने बजट और जरुरत के अनुसार देख सकते हैं।