जब भी बात आती है प्रदर्शन, शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, बढ़िया बैटरी लाइफ और बेहतरीन स्टोरेज क्षमता के लिहाज से एक अच्छा लैपटॉप चुनने की तो Apple के मॉडल इन सभी पैमानों पर खरे उतरते हैं। ऐप्पल के लैपटॉप को Macbook के नाम से जाना जाता है और इनके प्रॉसेसर चिप के नाम से जाने जाते हैं। इनमें M2 और M4 मॉडल काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में दोनों में से कौन-सा विकल्प आपके लिए सही होगा इसका फैसला कर पाना मुश्किल है। इसी कड़ी में हम आपको यहां दोनों के बीच के अंतर के बारे में समझाने जा रहे हैं, और साथ ही उनकी खासियतों के बारे में विस्तृत जानकारी भी देंगे। इसकी मदद से आपको एक सही मॉडल का चुनाव करने में आसानी रहेगी। वहीं, ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए करिए गैजेट गली का रुख।
समझिए मैकबुक एयर M2 व M4 के बीच का अंतर
फीचर |
Macbook Air M2 |
Macbook Air M4 |
सीपीयू (बेस) |
8-कोर (4 पी-कोर, 4 ई-कोर) |
10-कोर (4 पी-कोर, 6 ई-कोर) |
जीपीयू (बेस) |
8-कोर या 10-कोर |
8-कोर या 10-कोर |
प्रॉसेसर टेक्नोलॉजी |
इन्हैंस्ड (5nm) |
इन्हैंस्ड 3nm (N3E) |
ट्रांजिजटर काउंट |
20 बिलियन |
28 बिलियन |
प्रदर्शन |
शानदार (एम1 की तुलना में 1.4 गुना तक तेज) |
एम2/एम3 की तुलना में काफी तेज (एम3 की तुलना में लगभग 30% तेज मल्टी-कोर, जो एम2 की तुलना में काफी ज्यादा है) |
न्यूरल इंजन |
16-कोर (15.8 TOPS) |
16-कोर (38 TOPS) - AI/ML प्रदर्शन में बेहतर |
मेमोरी बैंडविथ |
100 GB/s |
120 GB/s |
बेस यूनिफाइड मेमोरी |
8 GB |
16 GB |
अधिकतम यूनिफाइड मेमोरी |
24 GB |
32 GB |
डिस्प्ले |
13.6-इंच या 15.3-इंच लिक्विड रेटिना (500 निट्स पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर, ट्रू टोन) |
13.6-इंच या 15.3-इंच लिक्विड रेटिना (500 निट्स पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर, ट्रू टोन) |
पोर्ट |
2 थंडरबोल्ट/USB 4 पोर्ट डेडिकेटेड मैगसेफ 3 पोर्ट 3.5 मिमी हेडफ़ोन जैक |
2 थंडरबोल्ट 4 (USB-C) पोर्ट डेडिकेटेड मैगसेफ 3 पोर्ट 3.5 मिमी हेडफ़ोन जैक |
वाईफाई |
Wi-Fi 6 |
Wi-Fi 6E |
माइक्रोफोन |
डिरेकेशन्ल बीमफॉर्मिंग के साथ तीन-माइक |
डिरेकशन्ल बीमफॉर्मिंग के साथ तीन-माइक ऐरे, साथ ही वॉइस आइसोलेशन और वाइड स्पेक्ट्रम मोड |
वेबकैम |
1080p फेसटाइम HD कैमरा |
12MP सेंटर स्टेज कैमरा डेस्क व्यू और बेहतर स्पष्टता के साथ |
बैटरी |
18 घंटे तक (वीडियो प्लेबैक) |
18 घंटे तक (वीडियो प्लेबैक) |
कीमत |
करीब ₹80,000-₹1,00,000 तक |
करीब ₹93,000-₹1,50,000 तक |
तो आइए अब जानते हैं दोनों ही मॉडल्स के बारे में विस्तार से।