आज के डिजिटल युग में, एक शानदार डिस्प्ले अनुभव के लिए अल्ट्रावाइड मॉनिटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। विशेष रूप से गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मल्टीटास्कर्स के लिए, ये मॉनिटर प्रोडक्शन से लेकर मनोरंजन तक को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। ऐसे में जब भी Samsung और LG अल्ट्रावाइड मॉनिटर में से किसी एक को लेने की बात आती है, तो हर कोई उलझन में फंस जाता है। और सवाल भी एक ही होता है कि दोनों में से किसमें सबसे बढ़िया डिस्प्ले मिलता है। बता दें कि दोनों ही ब्रांड्स अलग-अलग पैनल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि Samsung Monitors में LED या VA पैनल देखने को मिलते हैं, तो वहीं LG के Monitor में IPS और WFHD जैसी तकनीकें देखने को मिलती हैं, जिन्हें विजुअल्स की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें अलग-अलग स्क्रीन साइज भी मिल जाएंगे। वैसे तो दोनों ही बेहतर हैं, जिन्हें आप बजट और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
गैजेट गली पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Samsung 32" (80cm) M5 Smart Monitor with Smart TV Experience
इसको क्यों चुनें?
- अगर आप एक ऐसे डिवाइस का चुनाव करना चाहते हैं जिसमें स्मार्ट टीवी अनुभव भी मिल सके तो आप Samsung ब्रांड के इस मॉनिटर का चुनाव कर सकते हैं। यह 32 इंच के स्क्रीन साइज में आता है। यह 1,920 x 1,080 पिक्सल और फुल एचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है जिससे हर एक फोटो और वीडियो हाई क्वालिटी में नजर आ सकते हैं।
- यह मॉनिटर आपके स्मार्ट टीवी की तरह कई ऐप को सपोर्ट करता है जिससे आपको कई तरह के कंटेंट फ्री में देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें वाई-फाई, एचडीएमआई, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिसकी वजह से यह टीवी दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्क्रीन मिररिंग फीचर की वजह से आप अपने फोन के स्क्रीन को भी इस मॉनिटर से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
- इस मॉनिटर में आपको अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह 10 वॉट तक की आवाज देता है। वहीं इसमें एडाप्टिव साउंड भी मिलता है जिसे खासकर ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p
- एस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - मैट
खूबियां
कमी
- इस मॉनिटर की हाइट को आप एडजस्ट नहीं कर सकते हैं।
01
LG 34U640B Smartchoice 86 cm (34 Inch) 21:9 UltraWide WQHD
इसको क्यों चुनें?
- यह मॉनिटर सैमसंग की तुलना में इसलिए बेहतर है क्योंकि यह 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है, जिससे आपको अधिक स्क्रीन स्पेस मिलता है, साथ ही विजुअल्स भी एडवांस लेवल में नजर आते हैं। इसके अलावा, यह क्यूएचडी अल्ट्रा-वाइड (1440p) के साथ आता है, जिससे टेक्स्ट साफ नजर आते है और वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान ग्राफिक्स नहीं फटे है।
- अगर आप इसको गेमिंग के लिए चुनना चाहते हैं, तो भी इसका चुनाव कर सकते हैं क्योंकि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी वजह से आपको हर एक गेमिंग विजुअल स्मूद मोशन के साथ चलता दिखता है। इसकी वजह से आपका गेम खेलने का अनुभव दोगुना भी हो सकता है।
- अगर आप चाहते हैं कि डिस्प्ले फीचर के साथ-साथ बढ़िया कनेक्टिविटी तकनीक भी मिले, तो यह LG Smart Monitor बेहतर विकल्प होगा क्योंकि इसमें USB, HDMI, DC-IN और हेडफोन जैक दिया गया है, जिसकी वजह से आप कई तरह के कंटेंट को आसानी से इससे जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज - 34 इंच
- रिज़ॉल्यूशन - QHD अल्ट्रा वाइड 1440p
- एस्पेक्ट रेशियो - 21:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - मैट
खूबियां
कमी
- कुछ यूज़र्स का कहना है कि यह कुछ वक्त बाद बंद हो गया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 43"(1.08m) 4K M7 Vision AI Smart Monitor
इसको क्यों चुनें?
- अगर आप एडवांस फीचर वाले मॉनिटर की तलाश में हैं जो हाई क्वालिटी में कंटेंट को पेश कर सके, तो आप Samsung Vision AI M7 Series वाले इस स्मार्ट मॉनिटर को चुन सकते हैं। इसमें AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़र है, जो पिक्चर की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसमें HDR 10 फीचर भी दिया गया है, जिससे हर एक फोटो और वीडियो साफ नजर आ सकते हैं।
- सबसे अच्छी बात यह है कि इस बढ़िया स्मार्ट मॉनिटर में इनबिल्ट एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट दिया गया है, जो इसे एडवांस लेवल पर ले जाता है। इस फीचर की मदद से गेमिंग मॉनिटर को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। वहीं, Samsung Monitor कोअपने फोन की स्क्रीन को वायरलेस तरीके से कनेक्ट भी कर सकते हैं क्योंकि यह स्क्रीन मिरर फीचर को सपोर्ट करता है।
- अगर आप मॉनिटर को एंट्री-लेवल के गेम खेलने के लिए लेना चाहते हैं तो भी इसका चुनाव एक बेहतर विकल्प होगा क्योंकि इसमें गेम बार दिया गया है, जिसकी वजह से आप लैग-फ्री गेमिंग का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा, इस फीचर की वजह से आप बोलकर गेम को कंट्रोल भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD 2160p
- एस्पेक्ट रेशियो -16:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - मैट
खूबियां
कमी
- यह पीसी मॉनिटर से कनेक्ट नहीं हो रहा है।
03
LG 29U511A 73 cm (29 Inch) UltraWide WFHD
इसको क्यों चुनें?
- इसको इसलिए भी चुन सकते हैं क्योंकि इसमें IPS डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसमें बेहतर व्यूइंग एंगल्स और हाई क्वालिटी पिक्चर कलर्स मिलते हैं। आप किसी भी कोने से देखें, कलर्स फेडेड नहीं दिखते हैं। साथ ही इसमें sRGB 99% सपोर्ट भी मिलता है जिससे फोटो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या कंटेंट क्रिएशन करते समय भी आपको फोटो क्वालिटी में समझौता नहीं करना पड़ता है।
- LG के इस UltraWide Monitor को इसलिए भी चुना जा सकता है क्योंकि इसको 3-साइड बॉर्डरलेस डिज़ाइन में बनाया गया है जिससे स्क्रीन और भी बड़े साइज़ में नज़र आता है। तो वहीं इसमें एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाले स्क्रीन की वजह से लाइट या बल्ब का रिफ्लेक्शन कम से कम होता है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों पर जोर नहीं पड़ता हैं।
- इसमें विजुअल्स बड़े साइज़ के नज़र आते हैं इसलिए इसमें गेमिंग भी की जा सकती है क्योंकि यह 100Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ आता है। इससे गेम खेलते समय बहुत स्मूद विज़ुअल्स, कम से कम मोशन ब्लर देखने को मिलते है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज़ - 29 इंच
- रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p अल्ट्रा वाइड +
- एस्पेक्ट रेशियो - 21:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - मैट
खूबियां
- HDR 10 तकनीक
- HDMI कनेक्टिविटी
कमी
- इसमें मिलने वाली कनेक्टिविटी सही से काम नहीं कर रही है।
04
Samsung 34"(86.42cm) Odyssey G5 Curved Gaming Monitor
इसको क्यों चुनें?
- अगर आप बढ़िया डिस्प्ले तकनीक वाले मॉनिटर का चुनाव करना चाहते हैं, तो इसका चुनाव कर सकते हैं क्योंकि यह 34 इंच के स्क्रीन साइज में आता है। साथ ही, इसमें 3,440 x 1,440 रेजोल्यूशन भी दिया गया है, जिससे इस पर इमेज और टेक्स्ट बहुत ज़्यादा शार्प और क्लियर देखने को मिलते हैं।
- इसका डिस्प्ले इसलिए भी बेहतर है क्योंकि इसे कर्व्ड आकार में बनाया गया है जो 21:9 अल्ट्रा-वाइड एस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह दूसरे मॉनिटर के मुकाबले अधिक वाइड व्यू प्रदान करता है, जिससे इस पर आप आसानी से गेमिंग कर सकते हैं। साथ ही, एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प होगा। यह लो इनपुट लैग मोड को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपको बिना किसी रुकावट के गेमिंग का अनुभव मिल सकता है।
- एक दमदार गेमिंग मॉनिटर में HDMI, USB, हैडफोन जैक जैसे कई तरह की कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे आप दूसरे डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 34 इंच
- रिज़ॉल्यूशन - QHD अल्ट्रा वाइड 1440p
- एस्पेक्ट रेशियो - 21:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - कर्व्ड
खूबियां
- स्क्रीन साइज़ ऑप्टिमाइज़र
- ब्लैक इक्वलाइज़र
कमी
- इस टीवी की पिक्चर क्वालिटी बढ़िया नहीं है।
05
LG 34U511A 86.36cm (34 Inch) UltraWide WFHD
इसको क्यों चुनें?
- यह LG ब्रांड का मॉनिटर है, जो 34 इंच के अल्ट्रावाइड स्क्रीन आकार के साथ आता है। यह वीडियो और गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रास्ट वाले चित्र और वीडियो प्रदर्शित करता है, क्योंकि इसमें HDR 10 तकनीक मिलती है। इसे पतले बेज़ल डिज़ाइन के साथ बनाया गया है, जिसके कारण इमर्सिव व्यूइंग अनुभव मिलता है।
- अगर आप ऑफिस में काम करते हैं या फिर कोडर्स हैं, तो इसका चुनाव कर सकते हैं, क्योंकि यह स्मूथ तरीके से कंटेंट को प्रस्तुत करता है। इससे हर एक दृश्य साफ तरीके से देखने को मिलता है। साथ ही, इसमें 100 Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- इसमें मल्टीपल पिक्चर मोड दिए गए हैं, जो चित्र और वीडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। साथ ही, इसमें मिलने वाला आई केयर फीचर भी है, जिससे इसमें से निकलने वाली रोशनी आँखों पर ज़ोर नहीं डालती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज़ - 34 इंच
- रिज़ॉल्यूशन - FHD 1080p अल्ट्रा वाइड +
- एस्पेक्ट रेश्यो - 21:9
- स्क्रीन सरफेस डिस्क्रिप्शन - एंटी ग्लेयर
खूबियां
- HDR 10 तकनीक
- 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट
कमी
- इसकी डिस्प्ले गुणवत्ता बढ़िया नहीं है।
06
सैमसंग एलजी अल्ट्रावाइड मॉनिटर के मॉडलों की तुलना-
यहां अमेजन पर उपलब्ध सैमसंग और एलजी अल्ट्रावाइड मॉनिटर की तुलना फीचरों के आधार पर की गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखकर खरीद सकते हैं।
निष्कर्ष:
यहां पर दोनों ही ब्रांड के मॉनिटर के बारे में जानकारी दी गई है। सैमसंग जहां साफ फोटो और वीडियो पेश करने के लिए जाना जाता है, वहीं एलजी ब्रांड के अल्ट्रावाइड मॉनिटर बजट में रहते हुए दमदार फीचर और बेहतर डिस्प्ले तकनीक पेश करते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप अपने लिए एक बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।