साल 2026 के सबसे शानदार Google TV: गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए टॉप मॉडल्स!

गूगल टीवी चुनते समय स्ट्रीमिंग ऐप्स और वॉइस सर्च के साथ स्क्रीन की ब्राइटनेस, HDR सपोर्ट और HDMI पोर्ट भी देखें। गेमिंग के लिए रिफ्रेश रेट और VRR जैसे फीचर खास मायने रखते हैं।
साल 2026 के सबसे बेहतरीन गूगल टीवी
साल 2026 के सबसे बेहतरीन गूगल टीवी

फिल्में देखने, क्रिकेट स्ट्रीम करने और गेम खेलने के लिए टीवी चुनते समय सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन देखना काफी नहीं है। स्क्रीन की ब्राइटनेस, कलर, रिफ्रेश रेट और स्मार्ट फीचर भी पिक्चर और इस्तेमाल पर असर डालते हैं। 2026 में Google TV वाले विकल्प Sony, Haier और TCL जैसे ब्रांड में मिलते हैं। गूगल टीवी का फायदा यह है कि यह अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप्स के कंटेंट और आपके पसंदीदा शो के सुझाव एक ही जगह दिखाता है। कुछ मॉडल में HDMI 2.1, ऑटो लो लेटेंसी मोड और व्रेएिबल रिफ्रेश रेट जैसे विकल्प मिलते हैं, जो गेमिंग कंसोल के साथ गेमिंग को ज्यादा स्मूद बना सकते हैं। हालांकि, हर गूगल टीवी में ये सुविधाएं नहीं होतीं। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन क्वालिटी, साउंड, ऐप सपोर्ट और गेमिंग फीचर की जांच करना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें साल 2026 के सबसे बेहतरीन 5 गूगल टीवी मॉडल और जानें उनकी खासियतों और उपयोगिताओं के बारे में विस्तार से।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H5E Series 165cm (65) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    बड़े लिविंग रूम में परिवार के साथ फिल्में देखने का मजा

    • अगर घर में टीवी देखने के लिए पूरा परिवार एक साथ बैठता है, तो इस Haier टीवी की 65 इंच स्क्रीन पर फिल्में और क्रिकेट का मैच देखने का अनुभव अलग हो सकता है। इसकी 4K स्क्रीन पर वीडियो में छोटी-छोटी डिटेल भी साफ नजर आती हैं।
    • HDR10 सपोर्ट फिल्मों में रोशनी और अंधेरे वाले सीन्स का फर्क दिखाने में मदद करता है। Google TV होने के कारण अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप और शो एक ही जगह देखने को मिलते हैं, इसलिए पसंद की फिल्म सर्च करने के लिए बार-बार ऐप बदलने की जरूरत कम होती है।
    • आवाज के लिए इसमें 20 वॉट स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो मिलता है। यह रोजमर्रा के मनोरंजन के लिए टीवी पर ही बढ़िया साउंड सुना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {55H5E}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • डाउन फायरिंग स्पीकर
    • ARM एडवांस प्रोसेसर

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
    01
  • Xiaomi (139 cm) 55 inch Smartchoice X 4K Ultra HD Smart TV

    गेमिंग के साथ देर तक टीवी देखने वालों के लिए

    • अगर टीवी पर कभी क्रिकेट चलता है, कभी फिल्म और कभी गेमिंग होती है, तो हर तरह के कंटेंट के लिए सही सेटिंग मायने रखती है। इस शाओमी 55 Inch TV में डॉल्बी विजन सपोर्ट करता है, जो सपोर्टेड फिल्मों और सीरीज में रंगों तथा रोशनी को बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करता है।
    • गेमिंग के दौरान इसका 120Hz गेम बूस्टर तेज हलचल को ज्यादा स्मूद दिखाने के लिए बनाया गया है। ध्यान रहे कि यह 120Hz गेमिंग मोड है, नेटिव 120Hz पैनल नहीं। आई केयर मोड में कम नीली रोशनी और DC Dimming जैसी तकनीकें शामिल हैं, जो लंबे समय तक देखने में आंखों की परेशानी कम करने में मदद कर सकती हैं।
    • फिल्मों के लिए फिल्ममेकर मोड भी है, जो कंटेंट में रंगों और फ्रेम रेट को फिल्म बनाने वाले की मूल सेटिंग के करीब रखने पर ध्यान देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L55MB-AIN}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट

    खूबियां

    • गूगल कास्ट बिल्ट-इन
    • शाओमी साउंड

    कमी

    • डिस्पले थोड़ी ब्लिंक होने से परेशानी हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony 139 cm (55 inches) Smartchoice BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    रोज की फिल्मों और शो के लिए भरोसेमंद विकल्प

    • टीवी पर हर दिन अलग तरह का कंटेंट देखा जाता है। कभी पुरानी फिल्म, कभी नई वेब सीरीज और कभी लाइव मैच। 55 इंच की 4K स्क्रीन वाला यह Sony TV ऐसे सामान्य घरेलू मनोरंजन के लिए बनाया गया है, जहां साफ पिक्चर और इस्तेमाल में आसानी दोनों जरूरी हैं।
    • इसका 4K X Reality PRO प्रोसेसर कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को बेहतर दिखाने के लिए तस्वीर को प्रोसेस करता है। मोशनफ्लो XR 200 तेज मोशन वाले दृश्यों में हलचल को ज्यादा साफ दिखाने में मदद करता है, हालांकि इसका नेटिव रिफ्रेश रेट 50Hz है।
    • गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते स्ट्रीमिंग ऐप और पसंद के शो एक जगह मिलते हैं। साथ ही डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट कंटेंट में आवाज को ज्यादा सराउंड महसूस कराने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55S25BM2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • मोशनफ्लो XR 100
    • स्लिम बैजेल-लेस फ्लोटिंग डिजाइन

    कमी

    • टीवी थोड़ा लैग करके चलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
    03
  • TCL 164 cm (65 Inches) Smartchoice 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    गेमिंग में तेज एक्शन और फिल्मों में बेहतर कंट्रास्ट

    • गेम में तेजी से बदलते दृश्य हों या फिल्म में रात के अंधेरे के बीच चमकती रोशनी, स्क्रीन का काम सिर्फ बड़ी तस्वीर दिखाना नहीं है। यह QD Mini LED टीवी रोशनी को ज्यादा बारीकी से कंट्रोल करने के लिए मिनी एलईडी बैकलाइटिंग का इस्तेमाल करता है। इसमें 512 से ज्यादा लोकल डिमिंग जोन तक दिए गए हैं, जो अलग हिस्सों की चमक को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
    • गेमिंग के लिए इसका 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट तेज मूवमेंट को स्मूद दिखाने में उपयोगी है। AiPQ Pro प्रोसेसर रंग, कंट्रास्ट और पिक्चर की क्लैरिटी को कंटेंट के हिसाब से बेहतर बनाने पर काम करता है।
    • आवाज के लिए 46 वॉट का Onkyo 2.1 चैनल सिस्टम मिलता है। इसमें अलग सबवूफर भी शामिल है, इसलिए एक्शन फिल्मों और गेम में बेस वाली आवाज के लिए शुरुआत से ही अलग स्पीकर सिस्टम जोड़ना जरूरी नहीं होता।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {65Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 46 वॉट

    खूबियां

    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल
    • All-डोमेन हेलो कंट्रोल 

    कमी

    • टीवी थोड़ा अटक कर चलने से परेशानी हो सकती है।
    04
  • Sony 189 cm (75 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    बड़ी स्क्रीन पर घर में ही सिनेमाघर जैसा माहौल

    • अगर टीवी देखने की जगह बड़ा लिविंग रूम है, तो 75 इंच की स्क्रीन फिल्में और खेल देखने के अनुभव को ज्यादा बेहतर बना सकती है। 4K रिजॉल्यूशन बड़े डिस्प्ले पर भी सीन्स की बारीकियां दिखाने में मदद करता है, जबकि डायरेक्ट LED बैकलाइटिंग स्क्रीन को रोशन करती है।
    • इसमें 4K Processor X1 और 4K X Reality PRO तकनीक मिलती है। ये पिक्चर को प्रोसेस करने और कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर दिखाने में मदद करती हैं। गूगल टीवी पर स्ट्रीमिंग ऐप और पसंद के शो एक ही जगह देखे जा सकते हैं, जिससे परिवार के अलग-अलग लोगों के लिए कंटेंट चुनना आसान रहता है।
    • आवाज के लिए 20 वॉट स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट दिया गया है। कंपैटिबल कंटेंट में इससे आवाज ज्यादा भरपूर महसूस हो सकती है, जबकि HDMI 2.1 के ALLM फीचर से गेमिंग डिवाइस के साथ कम लेटेंसी वाला मोड अपने आप चालू हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-75S25BM2}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • सोनी पिक्चर्स कोर
    • ओपन बैफेल स्पीकर

    कमी

    • टीवी थोड़ा अटक कर चलने से परेशानी हो सकती है।
    05

तुलना - साल 2026 के सबसे बेहतरीन गूगल टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए साल 2026 के सबसे बेहतरीन Google TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है। 

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier 

{55H5E}

65 इंच

20 वॉट

डाउन फायरिंग स्पीकर, ARM एडवांस प्रोसेसर

Xiaomi

{L55MB-AIN}

55 इंच

34 वॉट

गूगल कास्ट बिल्ट-इन, शाओमी साउंड

Sony

{K-55S25BM2}

55 इंच

20 वॉट

मोशनफ्लो XR 100, स्लिम बैजेल-लेस फ्लोटिंग डिजाइन

TCL 

{65Q6C}

65 इंच

46 वॉट

178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल, All-डोमेन हेलो कंट्रोल 

Sony

{K-75S25BM2}

75 इंच

20 वॉट

सोनी पिक्चर्स कोर, ओपन बैफेल स्पीकर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Google TV और Android TV में क्या अंतर है?
    +
    गूगल टीवी, एंड्राइड टीवी OS पर आधारित एक स्मार्ट टीवी इंटरफेस है। इसमें पर्सनलाइज्ड सुझाव और अलग-अलग ऐप्स का कंटेंट एक जगह देखने की सुविधा मिलती है।
  • क्या सभी गूगल टीवी गेमिंग के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    नहीं, गेमिंग का परफॉर्मेंस मॉडल के फीचर पर निर्भर करता है। कम इनपुट लैग, HDMI 2.1, VRR और ALLM जैसे विकल्प गेम खेलने के लिए उपयोगी हैं।
  • गूगल टीवी पर कौन-से स्ट्रीमिंग ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं?
    +
    गूगल टीवी पर यूट्यूब और कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स उपलब्ध हैं। हालांकि, ऐप की उपलब्धता देश और मॉडल के अनुसार बदल सकती है और कुछ सर्विस के लिए सब्सक्रिप्शन चाहिए।
  • क्या गूगल टीवी में फोन से कंटेंट कास्ट कर सकते हैं?
    +
    हां, क्रोमकास्ट सपोर्ट वाले गूगल टीवी पर कंपैटिबल फोन से वीडियो, फोटो और दूसरे कंटेंट कास्ट किए जा सकते हैं। इसके लिए आम तौर पर एक ही वाई-फाई नेटवर्क चाहिए।
  • 2026 में गूगल टीवी चुनते समय कौन-से फीचर देखने चाहिए?
    +
    स्क्रीन रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट, ब्राइटनेस, रिफ्रेश रेट, HDMI पोर्ट और साउंड की जांच करें। साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट और जरूरी स्ट्रीमिंग ऐप्स की उपलब्धता भी देखें।