इस बात में कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ सालों में टैबलेट की डिमांड काफी बढ़ी है। जाहिर है टैबलेट की स्क्रीन मोबाइल से बड़ी होती है और ये लैपटॉप से ज्यादा पोर्टेबल होते हैं, जिस कारण ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम और एंटरटेनमेंट के लिए यूजर्स टैबलेट को अधिक पसंद करते हैं। वैसे तो मार्केट में लेनोवो, रेडमी, वनप्लस आदि कई टैबलेट ब्रांड्स मौजूद हैं, लेकिन आज इस लेख में हम आपको Samsung S9 Tablet के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल, सैमसंग का s9 टैबलेट मार्केट में अक्सर डिमांड में रहता है और इसका सबसे बड़ा कारण उसका AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, एस-पेन और स्लिम डिजाइन है। ऐसे में अगर आप भी सैमसंग एस9 टैबलेट लेने का प्लान कर चुके हैं, तो हम आपको सैमसंग के एस9 टैबलेट के रिव्यू और इस टैबलेट को खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातों के बारे में विस्तार से बताएंगे। वहीं अगर आप सैमसंग एस9 टैबलेट के अलावा अन्य टैबलेट ब्रांड्स या लैपटॉप ब्रांड्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो गैजट गली की कैटेगरी पर इनसे जुड़े लेख को पढ़ सकते हैं।
सैमसंग एस9 टैबलेट का डिटेल्ड रिव्यू
अगर आप भी Samsung Galaxy Tab S9 लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हमने टेबल के माध्यम से आपको इसके डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा आदि के बारे में विस्तार से रिव्यू दिया है। इसी के साथ हमने टेबल में फायदे और कमियों के बारे में भी बताया है, ताकि आप आसानी से समझ पाएं कि यह टैबलेट आपके लिए सही है या नहीं।
फीचर |
स्पेशिफिकेशन |
रिव्यू |
फायदे |
कमियां |
टिप्स |
डिज़ाइन व बिल्ड क्वालिटी |
प्रीमियम मेटल बॉडी, स्लिम प्रोफाइल, IP68 रेटिंग |
हल्का और स्लिम कैरी करने में आसान |
मजबूत फ्रेम, प्रीमियम फिनिश |
स्लिम होने के कारण हाथों से फिसल सकता है। ग्रिप के लिए कवर जरूरी है। |
लेने से पहले S Pen का मैग्नेटिक अटैचमेंट चेक करें। |
डिस्प्ले |
Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस व गहरे ब्लैक्स, HDR कंटेंट सपोर्ट |
वीडियो/ग्राफिक डिजाइनिंग में रंग सटीक लगते हैं। स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है। |
बेहतरीन कलर, डीप ब्लैक्स, स्मूद 120Hz |
आउटडोर प्रोटेक्टर से चमक बढ़ सकती है। |
डिस्प्ले की क्वालिटी चेक करें। |
परफॉर्मेंस |
‘Snapdragon 8 Gen |
मल्टीटास्किंग व हैवी गेमिंग संभव है बिना लैग के। |
फास्ट ऐप लोड, गेमिंग कर सकते हैं। |
अधिक लोड पर तापमान बढ़ सकता है। |
टैब में गेमिंग करते समय वेंटिलेशन दें। |
सॉफ्टवेयर |
One UI (DeX मोड, मल्टी-विंडो, स्प्लिट-स्क्रीन, फाइल-ड्रैग-ड्रॉ) |
DeX से लैपटॉप-जैसा अनुभव मिलता है। ऐप-पेयरिंग से वर्कफ्लो तेज होता है। |
मल्टीटास्किंग, अच्छी अपडेट पॉलिसी |
केवल कुछ ही प्री-लोडेड ऐप्स मिलते हैं। |
अनावश्यक ऐप्स अनइंस्टॉल करें। वरना टैब हैंग हो सकता है। |
S Pen अनुभव |
लो-लेटेंसी, प्रेशर सेंसिटिव, एयर-जेस्चर/शॉर्टकट |
नोट्स, स्केचिंग, आदि में उपयोगी। |
नैचुरल राइटिंग फील |
इन-बिल्ट स्लॉट नहीं हैं। मैग्नेटिक अटैच पर निर्भर है। |
एस-पेन को गिरने से बचाए। |
ऑडियो क्वालिटी |
क्वाड स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस |
लाउड व क्लियर स्टीरियो साउंड |
शार्प एंड क्लियर ऑडियो क्वालिटी |
3.5mm जैक नहीं है। |
हाई क्वलिटी ऑडियो के लिए Atmos ऑन रखें। |
कैमरा |
रियर/फ्रंट कैमरा सेटअप |
वीडियो कॉल, डॉक स्कैन व कैज़ुअल फोटो के लिए उपयुक्त। |
क्लियर एचडी क्वालिटी वीडियो और फोटोग्राफी |
लो-लाइट फोटोज सीमित |
नैचुरल लाइट का उपयोग फोटोग्राफी के दौरान। |
बैटरी व चार्जिंग सपोर्ट |
ऑल-डे बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
गेमिंग और एडिटिंग पर जल्दी बैटरी खत्म होती है। |
लंबी बैटरी, फास्ट चार्जिंग |
चार्जर अलग से खरीदना पड़ सकता है। |
45W चार्जर लें। बैटरी को हमेशा 60–85% चार्ज रेंज रखें। |
कनेक्टिविटी व स्टोरेज |
Wi-Fi हाई-स्टैंडर्ड, 5G वेरिएंट विकल्प, microSD |
बड़े फाइल/वीडियो के लिए माइक्रोSD उपयोगी। |
मल्टीपल कनेक्टिविटी, स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प |
कोई कमी नहीं है। |
खरीदने से पहले वेरिएंट चेक करें। |
एक्सेसरीज़/इकोसिस्टम |
बुक कवर कीबोर्ड, स्टैंड कवर, स्क्रीन प्रोटेक्टर |
कीबोर्ड से टाइपिंग आसान; फोन से फोटो/क्लिपबोर्ड शेयरिंग सुगम। |
प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। |
ओरिजिनल एक्सेसरीज़ महंगी होती है। |
डील्स/कॉम्बो ऑफर देखें। |
किसके लिए उपयुक्त |
स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर |
नोट्स/ड्रॉइंग, मल्टीटास्किंग, ओटीटी सब में अच्छा अनुभव मिलता है। |
ऑल-राउंड पैकेज |
केवल बेसिक ब्राउजिंग के लिए उपयुक्त |
लेने से पहले चलाकर देखें। |
कीमत व वैल्यू |
प्रीमियम प्राइस सेल और बैंक ऑफर में बेहतर वैल्यू मिल सकती है। |
प्रीमियम अनुभव |
लॉन्ग-टर्म सपोर्ट और S Pen इनबॉक्स वैल्यू बढ़ाते हैं। |
अधिक कीमती |
सेल सीजन/एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाएं। |
सैमसंग एस9 टैबलेट खरीदने से पहले जानें यह जरूरी बातें
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एक प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट है, जो स्टूडेंट्स, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। लेकिन इसे खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. जरूरत के हिसाब से चुनें - अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको एस-पेन मिलता है, जिसकी मदद से आप नोट्स बना सकते हैं। वहीं ऑनलाइन क्लासेस के लिए इसमें बेसिक स्टोरेज मिलता है। हालांकि, अगर आपको एडिटिंग, गेमिंग के लिए टैबलेट की जरूरत है, तो हाई स्टोरेज वाला मॉडल लेना सही होगा।
2. डिस्प्ले क्वालिटी देखें - सैमसंग के एस9 टैबलेट में आपको डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान शार्प और कलरफुल अनुभव मिलता है। तो अगर आपको शानदार वीडियो क्वालिटी चाहिए तो सैमसंग एस9 टैबलेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
3. बैटरी और चार्जिंग - अगर आप लंबे समय तक पढ़ाई करते हैं या फिर मूवी देखते हैं, तो आपको लॉन्ग बैटरी बैकअप वाले टैबलेट की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी एस9 टैब एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि इसमें लॉन्ग बैटरी बैकअप मिलता है और इसी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
4. कीमत और वैल्यू फॉर मनी - मार्केट में वैसे तो काफी ब्रांड्स मौजूद हैं, लेकिन एस9 टैबलेट बैलेंस्ड फीचर और शानदार डिस्प्ले व ऑडियो क्वालिटी देता है। इसमें आपको प्रीमियम रेंज से किफायती कीमत वाले टैब मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपने बजट अनुसार चुन सकते हैं।
नीचे सैमसंग एस9 टैबलेट कुछ विकल्प भी दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन, खूबियों और कमी के बारे में विस्तार से बताया गया है। आप चाहे तो इनमें से अपने लिए एक सही विकल्प को चुन सकते हैं।