स्मार्ट टीवी की भीड़ में हैं कन्फयूज्ड? ये 5 बेहतरीन LED TVs हल कर देंगे आपकी परेशानी!

बड़ी स्क्रीन से लेकर स्मार्ट गेमिंग फीचर्स तक, ये पांच LED TVs अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर चुने गए हैं। LG, Samsung, Xiaomi, TCL और Haier के इन मॉडलों में 4K रिजॉल्यूशन, स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, HDR और बेहतर ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानिए कौन-सा मॉडल आपके घर के लिए उपयुक्त हो सकता है।
क्या आप स्मार्ट टीवी मार्केट में उलझ गए हैं? 5 LED TV जिन पर आपको ज़रूर नज़र डालनी चाहिए।
क्या आप स्मार्ट टीवी मार्केट में उलझ गए हैं? 5 LED TV जिन पर आपको ज़रूर नज़र डालनी चाहिए।

स्मार्ट टीवी की दुनिया में विकल्प इतने बढ़ गए हैं कि सही स्क्रीन चुनना आसान नहीं रह गया है। कहीं बड़ी स्क्रीन के साथ 4K रिजॉल्यूशन मिलता है, तो कहीं डॉल्बी विजन, बेहतर गेमिंग सपोर्ट और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस बार हमने पांच अलग-अलग जरूरतों और स्क्रीन साइज वाले LED TVs को शामिल किया है। इनमें LG का 55 इंच नेनो 4K TV, Samsung का 65 इंच क्रिस्टल UHD मॉडल, Xiaomi का 55 इंच स्मार्टचॉइस X, TCL का 43 इंच गूगल टीवी और Haier का 50 इंच 4K मॉडल शामिल हैं। इनकी खासियतें भी अलग हैं, इसलिए चुनाव करते समय सिर्फ स्क्रीन साइज नहीं, बल्कि पिक्चर क्वालिटी, साउंड, ऑपरेटिंग सिस्टम और गेमिंग फीचर्स को भी समझना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे जानें इन पांचों स्मार्ट एलईडी टीवी के बारे में विस्तार से और चुनें अपनी जरुरत के हिसाब से शानदार विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

LG 139 cm (55 inches) NU87 AI Series webOS LED TV

55 इंच की स्क्रीन पर पिक्चर की बारीकियों पर खास ध्यान

  • बड़े पर्दे पर फिल्म देखते समय सिर्फ 4K रिज़ॉल्यूशन काफी नहीं होता, तस्वीर की गहराई और बारीकियां भी मायने रखती हैं। LG के इस 55 Inch TV में α7 AI प्रोसेसर Gen9 और नेनो डिटेल एन्हेंसर है, जो फ्रेम को समझकर क्लैरिटी, टेक्सचर और कंट्रास्ट बेहतर करने की कोशिश करते हैं।
  • HDR10 Pro और 4K सुपर अपस्केलिंग कम रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो को बेहतर दिखाने में मदद करते हैं। इसका नेटिव रिफ्रेश रेट 60Hz है। VRR और ALLM जैसे विकल्प गेमिंग के दौरान उपयोगी हो सकते हैं।
  • webOS 26 पर स्ट्रीमिंग ऐप्स और एलजी चैनल्स देखने मिलते हैं। 20 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट भी है। अगर प्राथमिकता बड़ी स्क्रीन के साथ तस्वीर की प्रोसेसिंग और नया स्मार्ट इंटरफेस है, तो इस मॉडल पर नज़र डाल सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG {55NU870BPLA} 2026
  • स्क्रीन साइज - 55 इंच
  • डिस्पले तकनीक - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

खूबियां

  • डाउन फायरिंग स्पीकर
  • 9 पिक्चर मोड

कमी

  • रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने से परेशानी आ सकती है।
01

Samsung 65 inch (163cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV

परिवार के साथ बड़े पर्दे पर मनोरंजन

  • घर में टीवी देखते समय अक्सर पूरा परिवार एक ही स्क्रीन के सामने बैठता है। ऐसे में 65 इंच का बड़ा डिस्प्ले मैच, फिल्म या सीरीज़ को ज्यादा बेहतर दिखा सकता है। इस Samsung TV में Vision AI और 4K अपस्केलिंग दिए गए हैं, जो कम रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट को स्क्रीन पर ज्यादा क्लैरिटी के साथ दिखाने में मदद करते हैं।
  • HDR10+ और कलर बूस्टर तस्वीर के रंगों और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। फिल्ममेकर मोड में फिल्म देखते समय अतिरिक्त पिक्चर प्रोसेसिंग कम की जा सकती है। इसके 30 वॉट स्पीकर सामान्य टीवी देखने के लिए अच्छा ऑडियो आउटपुट देने का दावा करते हैं।
  • Tizen स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर 150 से ज्यादा चैनलों का विकल्प मिलता है। सात साल तक OS अपग्रेड का वादा भी इसे लंबे समय के इस्तेमाल के लिहाज से दिलचस्प बनाता है। हालांकि, 65 इंच स्क्रीन का पूरा फायदा लेने के लिए कमरे में देखने की पर्याप्त दूरी होनी चाहिए।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Samsung {UA65UE85AHULXL}
  • स्क्रीन साइज - 65 इंच
  • डिस्पले तकनीक - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

खूबियां

  • 150+ फ्री लाइव टीवी चैनल्स
  • सैमसंग Knox सिक्योरिटी

कमी

  • टीवी थोड़ा लैग करके चलने से परेशानी आ सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Xiaomi (139 cm) 55 inch Smartchoice X 4K Ultra HD Smart TV

गेमिंग और फिल्मों, दोनों के लिए एक स्क्रीन

  • कंसोल गेमिंग और तेज़ एक्शन वाले वीडियो में स्क्रीन की स्पीड़ का असर साफ़ दिखता है। 55 इंच के इस 4K Smart TV में 120Hz गेम बूस्टर दिया गया है, जो चुनिंदा गेमिंग परिस्थितियों में DLG तकनीक के जरिए रिफ्रेश रेट बढ़ाता है। इसे नेटिव 120Hz पैनल न समझें, क्योंकि यह सामान्य डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 60Hz है।
  • डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट कंपैटिबल फिल्मों में रोशनी और रंगों के बदलाव को बेहतर दिखाने में मदद करते हैं। विविड पिक्चर इंजन 2 तस्वीर को प्रोसेस करता है, जबकि MEMC तेज़ विजुअल्स को ज्यादा स्मूद बनाने की कोशिश करता है। आई केयर मोड नीली रोशनी कम करने के लिए दिया गया है।
  • गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्ट्रीमिंग ऐप्स और गूगल कास्ट जैसे फीचर मिल जाते हैं। 34 वॉट स्पीकर डॉल्बी ऑडियो और DTS:X सपोर्ट के साथ आते हैं। गेमिंग और ऑनलाइन मनोरंजन, दोनों पसंद करने वालों के लिए यह एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Xiaomi {L55MB-AIN}
  • स्क्रीन साइज - 55 इंच
  • डिस्पले तकनीक - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 120 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 34 वॉट

खूबियां

  • शाओमी साउंड
  • आई केयर मोड

कमी

  • टीवी की बिल्ड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
03

TCL 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

छोटे कमरे के लिए 43 इंच का 4K विकल्प

  • हर घर में 55 या 65 इंच का टीवी फिट नहीं बैठता। छोटे लिविंग रूम, बेडरूम या सीमित देखने की दूरी के लिए 43 इंच का यह LED TV प्रैक्टिकल व्यूइंग अनुभव दे सकता है। इसमें 4K UHD रिज़ॉल्यूशन वाला HVA पैनल है, जिससे फिल्में, खेल और रोज़मर्रा के कार्यक्रम साफ़ तस्वीर के साथ देखे जा सकते हैं।
  • डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट कंटेंट में रंगों और रोशनी के लेवल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 60Hz MEMC तेज़ विजुअल्स में मोशन को स्मूद दिखाने की कोशिश करता है, जबकि गेम मास्टर मोड गेमिंग सेटिंग्स तक जल्दी पहुंच देता है। 
  • गूगल टीवी पर स्ट्रीमिंग ऐप्स, गूगल अस्सिटेंट और क्रोमकास्ट की सुविधा मिलती है। डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट भी दिया गया है। छोटा आकार, 4K स्क्रीन और आसान स्मार्ट इंटरफेस चाहने वालों के लिए यह एक उपयोगी विकल्प बन सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - TCL {43P6L}
  • स्क्रीन साइज - 43 इंच
  • डिस्पले तकनीक - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 24 वॉट

खूबियां

  • डायनमिक कलर एन्हेंसमेंट
  • गेम मास्टर

कमी

  • टीवी को लेकर अभी तक किसी तरह की खास समस्या नही है।
04

Haier H5E Series 127cm (50) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

43 और 55 इंच के बीच चुनें 50 इंच की स्क्रीन

  • कई बार 43 इंच की स्क्रीन छोटी और 55 इंच का टीवी कमरे के हिसाब से बड़ा पड़ता है। ऐसे घरों के लिए 50 इंच का यह मॉडल बीच का आकार देता है। इस Haier टीवी की 4K UHD स्क्रीन 3840 x 2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है, जिससे फिल्में, खेल और ऑनलाइन वीडियो बारीकियों के साथ देखे जा सकते हैं।
  • HDR10 सपोर्ट स्क्रीन में रोशनी और रंगों का अंतर उभारने में मदद करता है। MEMC तकनीक फास्ट विजुअल्स को ज्यादा स्मूद दिखाने के लिए है, हालांकि यह 60Hz पैनल को नेटिव हाई रिफ्रेश रेट में नहीं बदलता। 20 वॉट स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो सामान्य मनोरंजन के लिए दिए गए हैं।
  • गूगल टीवी पर स्ट्रीमिंग ऐप्स और गूगल अस्सिटेंट जैसे फीचर्स को इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। क्रोमकास्ट बिल्ट-इन होने से फोन का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर भेजना आसान रहता है। 2GB RAM और 32GB स्टोरेज भी मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Haier {50H5E}
  • स्क्रीन साइज - 50 इंच
  • डिस्पले तकनीक - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
  • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

खूबियां

  • 3-बैजेल लेस डिजाइन
  • ARM एडवांस प्रोसेसर

कमी

  • टीवी की पिक्चर क्वालिटी थोडी साधारण लग सकती है।
05

तुलना: स्मार्ट टीवी की भीड़ में 5 बेहतरीन एलईडी टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बेहतरीन LED TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है। 

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

LG {55NU870BPLA} 2026

55 इंच

20 वॉट

डाउन फायरिंग स्पीकर, 9 पिक्चर मोड

Samsung {UA65UE85AHULXL}

65 इंच

30 वॉट

150+ फ्री लाइव टीवी चैनल्स, सैमसंग Knox सिक्योरिटी

Xiaomi {L55MB-AIN}

55 इंच

34 वॉट

शाओमी साउंड, आई केयर मोड

TCL {43P6L}

43 इंच

24 वॉट

डायनमिक कलर एन्हेंसमेंट, गेम मास्टर

Haier {50H5E}

50 इंच

20 वॉट

3-बैजेल लेस डिजाइन, ARM एडवांस प्रोसेसर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 2026 में 4K Smart TV लेना बेहतर विकल्प है?
    +
    अगर आप नेटफल्किस, यूट्यूब और दूसरी OTT ऐप्स पर हाई-क्वालिटी कंटेंट देखते हैं, तो 4K टीवी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें Full HD के मुकाबले ज्यादा पिक्सल मिलते हैं, जिससे सपोर्टेड कंटेंट ज्यादा बारीक दिखाई दे सकता है।
  • 55 इंच और 65 इंच स्मार्ट टीवी में से कौन-सा चुनना चाहिए?
    +
    यह आपके कमरे के आकार, बैठने की दूरी और बजट पर निर्भर करता है। बड़े लिविंग रूम में 65 इंच स्क्रीन ज्यादा इमर्सिव अनुभव दे सकती है, जबकि मध्यम आकार के कमरे में 55 इंच टीवी भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • क्या 120Hz गेम बूस्टर और 120Hz नेटिव रिफ्रेश रेट एक ही हैं?
    +
    नहीं। शाओमी के इस मॉडल में DLG 120Hz सपोर्ट है, जबकि इसकी सामान्य रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसलिए इसे नेटिव 120Hz पैनल के बराबर नहीं समझना चाहिए।
  • स्मार्ट टीवी में गूगल टीवी और वेबओएस में क्या अंतर है?
    +
    Google TV और webOS दोनों स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। गूगल टीवी में गूगल की कंटेंट सिफारिशें और ऐप्स का इकोसिस्टम मिलता है, जबकि LG का webOS अपना इंटरफेस, एलजी चैनल्स और AI आधारित सुविधाएं देता है।
  • क्या 4K LED TV के साथ अलग साउंडबार लेना जरूरी है?
    +
    जरूरी नहीं है। सामान्य टीवी देखने के लिए इन-बिल्ट स्पीकर काफी हो सकते हैं। लेकिन अगर आप फिल्मों, वेब सीरीज और गेमिंग में ज्यादा प्रभावशाली ऑडियो चाहते हैं, तो अलग साउंडबार पर विचार कर सकते हैं।