आजकल घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठकर गेम खेलना लोगों की आदत बन चुकी है। ऐसे में साधारण स्क्रीन पर लगातार गेम खेलने से आंखों में जलन, थकान और सिरदर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए अगर आप भी अपनी आंखों को बिना नुकसान पहुंचाए लंबे समय तक गेमिंग का अनुभव चाहते हैं, तो आई केयर तकनीक से लैस 4K Gaming Monitors को चुन सकते हैं। ये मॉनिटर 3840 x 2160 पिक्सल के क्रिस्टल-क्लियर 4K रिजॉल्यूशन के साथ-साथ लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और एंबियंट लाइट सेंसर जैसी स्मार्ट तकनीकों से लैस होते हैं। ये फीचर्स गेम के हर बारीक दृश्य को जीवंत दिखाते हुए आपकी आंखों को हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखते हैं, जिससे आप बिना किसी तनाव के आप लंबे गेमिंग सेशन का आनंद ले सकें।
आई केयर तकनीक वाले 4K Gaming Monitors: घंटों गेम खेलने पर भी नहीं थकेंगी आंखें!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
LG 27US500 27 Inch Ultra HD 4K IPS Monitor
हमारा सुझाव: लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठने वाले लोगों के लिए एक ऐसा मॉनिटर चुनना बहुत जरूरी है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ आंखों की सेहत का भी पूरा ख्याल रखे। इसलिए हमारी इस लिस्ट में शामिल एलजी का यह मॉडल उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प रहेगा, जो रोजमर्रा के काम और मनोरंजन के बीच एक संतुलित अनुभव चाहते हैं। आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह मॉनिटर आपकी नजरों पर पड़ने वाले अनावश्यक दबाव को कम करने में मदद करेगा, जिससे आपका अनुभव आरामदायक बना रहेगा।
आंखों के लिए क्यों है सुरक्षित?
इसमें फ्लिकर सेफ तकनीक दी गई है जो स्क्रीन की अदृश्य झिलमिलाहट को रोकती है। साथ ही, रीडर मोड हानिकारक ब्लू लाइट को कम करता है और एंटी-ग्लेयर कोटिंग बाहर की रोशनी के रिफ्लेक्शन से आंखों को बचाती है।
गेमिंग के लिए क्यों रहेंगे बढ़िया?
यह 27 इंच का 4K UHD IPS पैनल 3840x2160 रिजॉल्यूशन और HDR10 सपोर्ट के साथ बेहद साफ व जीवंत विजुअल्स देता है। इसमें 5ms रिस्पॉन्स टाइम, डायनामिक एक्शन सिंक और ब्लैक स्टेबलाइजर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जो अंधेरे सीन्स में दुश्मनों को साफ दिखाते हैं।
क्यों रहेगा आपके लिए सही?
अगर आप कम बजट में एक ऐसा 4K मॉनिटर चाहते हैं जिस पर आप ऑफिस का काम, पढ़ाई और हल्की-फुल्की कैजुअल गेमिंग बिना आंखों में थकान महसूस किए कर सकें, तो यह आपके लिए सही रहेगा।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आप तेज रफ्तार वाले ई-स्पोर्ट्स या कॉम्पिटिटिव गेम्स खेलते हैं और आपको 120Hz या उससे ज्यादा का हाई रिफ्रेश रेट चाहिए, तो इसमें केवल 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, इसलिए आप दूसरा विकल्प देख सकते हैं।
MSI Modern MD271UL 27 Inch 4K UHD Monitor
हमारा सुझाव: आज के दौर में जब काम और गेमिंग दोनों के लिए स्क्रीन पर बिताया जाने वाला समय लगातार बढ़ रहा है, तब आंखों को सुरक्षित रखने वाले डिस्प्ले की अहमियत और भी बढ़ जाती है। आंखों की देखभाल करने वाले 4K मॉनिटर्स की हमारी इस सीरीज में एमएसआई का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया रहेगा। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि घंटों तक लगातार स्क्रीन देखने के बाद भी आपको भारीपन या जलन महसूस ना हो। यह उन लोगों के लिए एक भरोसेमंद साथी साबित हो सकता है जो अपनी नजरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहते।
आंखों के लिए क्यों है सुरक्षित?
यह TÜV-सर्टिफाइड एंटी-फ्लिकर और लेस ब्लू लाइट तकनीक से लैस है। इसके अलावा, इसमें MSI EyesErgo और खास Eye-Q Check फीचर मिलता है, जो आंखों की थकान जांचने और सही पोस्चर बनाए रखने में मदद करता है।
गेमिंग के लिए क्यों रहेंगे बढ़िया?
इसका 4K IPS पैनल 99% DCI-P3 और 139% sRGB कलर कवरेज के साथ 1.07 बिलियन रंग दिखाता है, जिससे स्टोरी-बेस्ड गेम्स के ग्राफिक्स बेहद असली लगते हैं। इसमें स्मूद विजुअल्स के लिए एडैप्टिव-सिंक सपोर्ट और कंसोल जोड़ने के लिए 2 HDMI 2.0b पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
क्यों रहेगा आपके लिए सही?
देखिए अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर, वीडियो एडिटर या ऐसे यूजर हैं जिसे अपने लैपटॉप के लिए एक साफ-सुथरा सिंगल-केबल सेटअप और सटीक रंगों वाली स्क्रीन चाहिए, तो यह मॉनिटर आपके लिए बिल्कुल सही चुनाव है।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आपकी पहली प्राथमिकता हार्डकोर मल्टीप्लेयर गेमिंग है और आपको 144Hz रिफ्रेश रेट या हाइट-एडजस्टेबल स्टैंड की जरूरत है, तो इसमें 60Hz पैनल और सीमित स्टैंड एडजस्टमेंट मिलता है, ऐसे में आप दूसरे मॉडल देख सकते हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Alienware AW2725QF 27 4K UHD IPS Gaming Monitor
हमारा सुझाव: प्रोफेशनल गेमर्स अक्सर देर रात तक या लगातार कई घंटों तक गेमिंग करते हैं, जिससे उनकी आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। 4K गेमिंग और आई-केयर तकनीक के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आने वाला यह एलियनवेयर मॉनिटर हमारे हिसाब से आपके लिए बढ़िया रहेगा। क्योंकि यह खासकर उन खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है जो गेमिंग के साथ-साथ अपनी आंखों की सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं।
आंखों के लिए क्यों है सुरक्षित?
इसमें हार्डवेयर-आधारित TÜV-सर्टिफाइड ComfortView Plus तकनीक दी गई है, जो रंगों को पीला किए बिना हानिकारक ब्लू लाइट को कम करती है। साथ ही फ्लिकर-फ्री स्क्रीन और एंटी-ग्लेयर कोटिंग लंबे समय तक आंखों में खिंचाव नहीं होने देती।
गेमिंग के लिए क्यों रहेंगे बढ़िया?
यह डुअल-रिज़ॉल्यूशन मॉनिटर 4K पर 180Hz और Full HD पर 360Hz रिफ्रेश रेट देता है। इसमें 0.5ms से 1ms रिस्पॉन्स टाइम, NVIDIA G-SYNC, AMD FreeSync Premium Pro, VESA DisplayHDR 600 और कंसोल गेमिंग के लिए HDMI 2.1 पोर्ट्स दिए गए हैं।
क्यों रहेगा आपके लिए सही?
आप एक ही मॉनिटर में हाई-ग्राफिक्स वाले ओपन-वर्ल्ड गेम्स और सुपर-फास्ट ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट दोनों का बिना किसी रुकावट के मजा लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आपका बजट सीमित है या आपको OLED पैनल वाले एकदम गहरे ब्लैक लेवल्स की तलाश है, तो इसकी कीमत ज्यादा होने और IPS पैनल होने के कारण आप अन्य विकल्प देख सकते हैं।
Lenovo Legion Pro 27UD-10 26.5 4K UHD OLED Gaming Monitor
हमारा सुझाव: जब बात अल्ट्रा-प्रीमियम गेमिंग अनुभव की हो, तो डिस्प्ले की गुणवत्ता के साथ-साथ आंखों का आराम भी उतना ही मायने रखता है। आई-केयर टेक्नोलॉजी से लैस 4K गेमिंग मॉनिटर्स की हमारी इस लिस्ट में लेनोवो लीजन प्रो का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया रहेगा। यह एडवांस तकनीक से लैस है और यह उन गेमर्स के लिए एक शानदार विकल्प है जो बिना आंखों को थकाए घंटों तक वर्चुअल दुनिया में खोए रहना चाहते हैं। इसकी बनावट और डिस्प्ले अनुभव हर फ्रेम को इतनी बढ़िया है कि लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने पर भी थकान महसूस नहीं होती।
आंखों के लिए क्यों है सुरक्षित?
यह Eyesafe 2.0 सर्टिफाइड मॉनिटर है, जो हार्डवेयर स्तर पर हानिकारक ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। इसके अलावा इसका फुल-फंक्शन एर्गोनॉमिक स्टैंड स्क्रीन की ऊंचाई और एंगल को आंखों के स्तर पर सेट करने में मदद करता है, जिससे गर्दन और आंखों पर तनाव नहीं पड़ता।
गेमिंग के लिए क्यों रहेंगे बढ़िया?
इसमें 26.5-इंच 4K QD-OLED पैनल, 240Hz रिफ्रेश रेट और मात्र 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। DisplayHDR True Black 400, डॉल्बी विजन, FreeSync प्रीमियम प्रो और HDMI 2.1 इसे प्रो-लेवल गेमिंग के लिए बढ़िया विकल्प बनाते हैं।
क्यों रहेगा आपके लिए सही?
अगर आप बिना किसी बजट सीमा के सबसे तेज रिस्पॉन्स, असली ब्लैक कलर और सिनेमाई HDR क्वालिटी वाला अल्टीमेट गेमिंग सेटअप बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए ही बना है।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
वहीं अगर आप दिन के समय बहुत ज्यादा रोशनी वाले कमरे में ज्यादातर टेक्स्ट वाला ऑफिस वर्क करते हैं या आपका बजट मिड-रेंज है, तो OLED पैनल की कीमत और ब्राइटनेस सीमा को देखते हुए आप दूसरा विकल्प चुन सकते हैं।
Acer Nitro XV270K V2 27 Inch 4K UHD IPS Gaming Monitor
हमारा सुझाव: किफायती कीमत में हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और आंखों की सुरक्षा दोनों एक साथ मिलना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन इस मॉडल में आपको दोनों सुविधा मिलेगी। इसलिए आंखों की देखभाल करने वाले 4K गेमिंग मॉनिटर्स की हमारी इस सूची में हमने एसर नाइट्रो का यह मॉडल शामिल किया है। यह उनके लिए काफी बढ़िया है जो रोजाना घंटों गेमिंग या स्ट्रीमिंग करते हैं और चाहते हैं कि उनकी आंखों पर किसी तरह का बुरा असर ना पड़े।
आंखों के लिए क्यों है सुरक्षित?
इसमें Acer VisionCare तकनीक दी गई है, जिसमें ब्लू लाइट शील्ड और फ्लिकर-लेस फीचर्स शामिल हैं जो आंखों की थकान को कम करते हैं। साथ ही, इसका मैट फिनिश एंटी-ग्लेयर पैनल और एर्गो स्टैंड स्क्रीन को आंखों के लिए आरामदायक बनाए रखते हैं।
गेमिंग के लिए क्यों रहेंगे बढ़िया?
यह 4K पर 144Hz और DFR मोड के जरिए FHD पर 288Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। 1ms VRB रिस्पॉन्स टाइम, AMD FreeSync Premium, HDMI 2.1 और प्रोफाइल बदलने के लिए दिया गया स्मार्ट डायल गेमिंग को बेहद स्मूद बनाते हैं।
क्यों रहेगा आपके लिए सही?
अगर आप कम कीमत में हाई रिफ्रेश रेट, डुअल-मोड गेमिंग और पूरी तरह से एडजस्ट होने वाले एर्गोनॉमिक स्टैंड वाला एक ऑल-राउंडर 4K गेमिंग मॉनिटर चाहते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया रहेगा।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आपको बेहद चमकीले HDR विजुअल्स या ज्यादा पीक ब्राइटनेस चाहिए, तो इसमें केवल 250 निट्स की ब्राइटनेस और बेसिक HDR10 सपोर्ट मिलता है, इसलिए आप ज्यादा ब्राइटनेस वाला दूसरा मॉडल देख सकते हैं।
4k गेमिंग मॉनिटर के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
|
मॉडल का नाम |
स्क्रीन साइज |
रिफ्रेश रेट |
आई केयर तकनीक |
|
LG 27US500 |
27 इंच |
60Hz |
फिल्कर सेफ, रीडर मोड और एंटी-ग्लेयर |
|
MSI Modern MD271UL |
27 इंच |
60Hz |
TÜV एंटी-फ्लिकर, Less ब्लू लाइट और Eye-Q चेक |
|
Alienware AW2725QF |
27 इंच |
180Hz |
हार्डवेयर-आधारित ComfortView Plus और फ्लिकर-फ्री |
|
Lenovo Legion Pro 27UD-10 |
26.5 इंच |
240Hz |
Eyesafe 2.0 सर्टिफाइड और एर्गोनॉमिक स्टैंड |
|
Acer Nitro XV270K V2 |
27 इंच |
144Hz |
Acer विजन केयर, ब्लू लाइट शील्ड और फ्लिकर-लेस |
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- गेमिंग मॉनिटर में आई-केयर तकनीक क्या होती है?+आई-केयर तकनीक में मुख्य रूप से लो ब्लू लाइट फिल्टर, फ्लिकर-फ्री बैकलाइट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग शामिल होती है। यह स्क्रीन की झिलमिलाहट और हानिकारक नीली रोशनी को कम करके लंबे समय तक गेम खेलने पर आंखों को थकने से बचाती है।
- क्या ब्लू लाइट फिल्टर ऑन करने से 4K गेमिंग के रंग खराब हो जाते हैं?+पुराने मॉनिटर्स में स्क्रीन पीली पड़ जाती थी, लेकिन आधुनिक 4K मॉनिटर्स में हार्डवेयर-बेस्ड लो ब्लू लाइट तकनीक आती है, जो रंगों की सटीकता को खराब किए बिना नीली रोशनी को कम करती है।
- 4K गेमिंग के लिए कितने इंच का मॉनिटर सबसे सही रहता है?+4K रिज़ॉल्यूशन की बारीकियों का पूरा आनंद लेने के लिए 27 इंच से 32 इंच का मॉनिटर सबसे बढ़िया माना जाता है। इस साइज में पिक्सल डेंसिटी बहुत अच्छी मिलती है और आंखों को पूरी स्क्रीन देखने के लिए ज्यादा घुमाना नहीं पड़ता।
- फ्लिकर-फ्री डिस्प्ले आंखों के लिए क्यों जरूरी है?+सामान्य स्क्रीन सेकंड में कई बार बेहद तेजी से झिलमिलाती है, जो हमें सीधे दिखाई नहीं देती लेकिन आंखों की मांसपेशियों पर दबाव डालती है। फ्लिकर-फ्री तकनीक इस झिलमिलाहट को खत्म कर देती है, जिससे सिरदर्द और आंखों में भारीपन नहीं होता।
- क्या 4K आई-केयर गेमिंग मॉनिटर का इस्तेमाल ऑफिस वर्क और वीडियो एडिटिंग के लिए भी किया जा सकता है?+जी हां, बिल्कुल! इनकी हाई कलर एक्यूरेसी और आई-कंफर्ट फीचर्स इन्हें वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, कोडिंग और लंबे ऑफिस काम के लिए भी बेहतरीन बनाते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads