ब्लूटूथ स्पीकर रोजमर्रा के म्यूजिक सेशन से लेकर ट्रेवलिंग के दौरान मनोरंजन के लिए एक शानदार गैजेट है। भारतीय बाजार में boAt और JBL के साथ ही Sony, Portronics कुछ ऐसे लोकप्रिय ब्रांड है, जिनके Speakers अपनी बढ़िया साउंड क्वालिटी के लिए पसंद किए जाते हैं। इन्हीं के कुछ ब्लूटूथ स्पीकर वर्तमान में अमेजन पर 70% तक की छूट पर मिल रहे हैं। जी हां, आप अपने मनोरंजन का साधन बचत के साथ ले सकते हैं। ये सभी पोर्टेबल स्पीकर हैं, जिस वजह से घर से लेकर बाहर तक आपको बढ़िया आवाज के साथ गाने सुनने का अनुभव देंगे।
ब्लूटूथ स्पीकर्स पर अमेजन से मिलेंगे ये खास ऑफर्स
वर्तमान में अमेजन पर चल रही डील्स के जरिए आपको इन पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर पर सिर्फ 70% तक का डिस्काउंट ही नहीं बल्कि कई अन्य शानदार ऑफर्स भी मिल सकते हैं। ये कुछ इस प्रकार से रहने वाले हैं-
- अगर आप SBI, ICICI और HDFC जैसे कुछ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
- इन डील्स की वजह से आपको नो कॉस्ट EMI का ऑफर भी मिल रहा है, जिसकी वजह से आपको एकसाथ भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- अमेजन पे ICICI के बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5%-10% तक का कैशबैक भी मिल सकता है।
Sony ULT Field 1 Wireless 30W Bluetooth Speaker
यह स्पीकर घर से लेकर बाहर इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया है, क्योंकि यह स्ट्रैप के साथ आता है और इसका डिजाइन भी बेहद हल्का व कॉम्पैक्ट है। वहीं, 12 घंटे तक का लंबा बैटरी बैकअप मनोरंजन के दौरान रूकावट से बचाता है। इसमें IP67 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी, धूल और ज़ंग से बचाते हुए आउटडोर पार्टी के लिए आदर्श बनाता है। इस Sony Speaker में एक खास ULT बटन दिया गया है, जिसे दबाते हुए आपको धमाकेदार बेस मिलता है। यह ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर आपको चार अलग-अलग रंगों में भी मिलता है। इसे ब्लूटूथ के जरिए एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइसों से जोड़ा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- SRSULT10B.UC
- ऑडियो आउटपुट मोड- मोनो
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- अधिकतम रेंज- 30 मीटर
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- स्पीकर साइज- 16 मिमी
- बैटरी लाइफ- 12 घंटे
खूबियां
- स्पीकर को आसानी से पकड़ने और उठाने के लिए स्ट्रैप मिलता है।
- पावर और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए सुविधाजनक बटन दिए गए हैं।
- इसे साउंड कनेक्ट ऐप से जोड़कर भी कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- इसमें AUX इनपुट नहीं दिया गया है।
01
XIAOMI Sound Outdoor Speaker (Black) | 30W Hi-Quality Speaker with Mic
30W का धमाकेदार साउंड देने वाले इस Xiaomi स्पीकर को गेमिंग, गाने सुनने या फिर फिल्में देखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह खास वूफर बूस्ट मोड के साथ आता है, जिसे ऑन करते ही आपको भरपूर बेस वाली आवाज सुनने को मिलती है। इसमें लंबे म्यूजिक सेशन या फिर पार्टी के लिए 12 घंटे तक चलने वाली दमदार बैटरी लाइफ मिलती है। इस पोर्टेबल स्पीकर का स्लीक डिजाइन इसे अपने साथ यात्राओं पर ले जाने के लिए भी उपयुक्त बनाता है। हाथ में आराम से पकड़ने और फिसलने से बचाने के लिए इसे फ्लुएड मेश से बनाया गया है, जिससे अच्छी ग्रिप मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
- ऑडियो चैनल- 2.0
- चार्ज टाइम- 2.5 घंटे
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- अधिकतर रेंज- 25 मीटर
- कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
खूबियां
- किसी भी सर्फेस पर फिसलने से बचाने के लिए एंटी-स्लिप पैड दिए गए हैं।
- हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए स्पीकर में इन-बिल्ट माइक मिलता है।
- बाहर सुरक्षित इस्तेमाल के लिए यह डस्ट और वॉटरप्रूफ डिजाइन में आता है।
कमी
- कभी-कभार अचानक बंद होने की समस्या।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Flip Essential 2, Wireless Portable Bluetooth Speaker
इस वायरलेस स्पीकर का JBL ओरिजिनल प्रो साउंड आपके गाने सुनने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। इसमें स्टीरियो ऑडियो के साथ ही गहर बेस मिलता है, जो म्यूजिक की हर धुन और ताल आपतक सटीक तरीके से पहुंचाते हैं। यह JBL Speaker हाउस पार्टी या आउटडोर एडवेंचर के लिए भी अच्छा है, क्योंकि फुल चार्ज के बाद इसे करीब 10 घंटे तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, IXP7 रेटिंग वाला वॉटरप्रूफ मटेरियल इसे बीच या फिर पूल पार्टी के लिए भी आदर्श बनाता है और पानी के छींटो से सुरक्षित रखता है। आप इस ब्लूटूथ स्पीकर से एक समय पर 2 स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLFLIPES2
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- चार्ज टाइम- 3.5 घंटे
- स्पीकर साइज- 8.2 सेमी
- कंट्रोलर टाइप- टच कंट्रोल
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- ऑडियो आउटपुट- मोनो
खूबियां
- Type-C चार्जिंग के साथ यह तेजी से चार्ज होता है।
- वायरलेस ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग कनेक्टिविटी को आसान बनाती है।
- डुअल बेस रेडिएटर से धमाकेदार बेस का अनुभव मिलता है।
कमी
- इसकी बैटरी जल्दी खत्म होती है।
03
Zebronics 2026 Launch 75W Bluetooth Speaker
यह Zebronics ब्रांड का पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है, जो 75 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ आपको बेहतरीन मनोरंजन का अनुभव देगा। इसका ट्रिपल ड्राइवर सेट-अप ना सिर्फ स्पष्ट आवाज देता है, बल्कि बेहतरीन ट्यून और कमरे को भरने वाला साउंड भी देता है। गहरे बेस प्रदर्शन के लिए इसमें डुअल पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं, ताकी आप गाने की एक भी बीट मिन ना करें और पार्टी का पूरा मजा मिल सके। इस स्पीकर की बैटरी लाइफ 5 घंटे तक की है और Type-C चार्जिंग के साथ इसे चार्ज करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर आप अपनी पार्टी में कराओके सेशन करना चाहते हैं, तो इसमें मिलने वाले माइक इनपुट से आपका काम आसान हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- स्पीकर टाइप- पोर्टेबल
- कंट्रोल मेथेड- टच
- स्पीकर साइज- 41 सेमी
- बैटरी लाइफ- 5 घंटे
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 19000 KHz
खूबियां
- इसमें डेडिकेटेड मीडिया और वॉल्यूम कंट्रोल बटन मिलते हैं।
- ब्लूटूथ के अलावा इसमें AUX और USB कनेक्टिविटी भी मिलती है।
- पार्टी में माहौल जमाने के लिए RGB लाइट मोड्स भी दिए गए हैं।
कमी
- इसका बैटरी बैकअप ज्यादा लंबा नहीं है।
04
Portronics SoundDrum 1 12W TWS Portable Bluetooth Speaker
इसके 12W वाले शक्तिशाली साउंड आउटपुट के साथ तेज और स्पष्ट आवाज सुनने को मिलती है। वहीं, इस वायरलेस स्पीकर का गहरा बेस और 360° सराउंड साउंड घर के अंदर से लेकर बाहर तक म्यूजिक सुनने का दोगुना एहसास देता है। यह Portronics Speaker तेज, स्थिर और आसान कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ आता है, जिससे टीवी, फोन, लैपटॉप कुछ भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें USB पोर्ट भी दिया गया है, जिसमें फ्लैश ड्राइव को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इस पोर्टेबल स्पीकर का कॉम्पैक्ट और ट्रेवल-फ्रेंडली डिजाइन इसे आउटडोर पार्टी और यात्राओं के लिए भी आदर्श बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- POR-1327
- बैटरी लाइफ- 10 घंटे
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
- स्पीकर टाइप- बुकशेल्फ
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
खूबियां
- इसमें Type-C वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- TWS फंक्शन के जरिए एकसाथ समान मॉडल के 2 स्पीकर जोड़ सकते हैं।
- इन-बिल्ट माइक के जरिए हैंड्स-फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।
कमी
- इसका FM फंक्शन सही से काम नहीं करता है।
05
डिस्काउंट के साथ उपलब्ध ब्लूटूथ स्पीकर्स की तुलना
नोट: लेख में बताए गए ऑफर्स और डील्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जो समय के साथ कभी-भी बदल सकते हैं। हम इन्हें लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करते हैं। पाठकों को सटीक ऑफर और कीमत अमेजन पर देखने की सलाह दी जाती है।
गैजैट गली में देखिए ऐसी अन्य जानकारियां।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।