क्या HP Victus Gaming Laptop को कर सकते हैं अपग्रेड? जानिए पूरी डिटेल

क्या एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप को अपग्रेड किया जा सकता है? अगर आपका भी यही सवाल है और आप अपने लैपटॉप को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप अपने एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप को कैसे अपग्रेड कर सकते हैं।
क्या HP Victus Gaming Laptop को कर सकते हैं अपग्रेड
क्या HP Victus Gaming Laptop को कर सकते हैं अपग्रेड

क्या एचपी के विक्टस गेमिंग लैपटॉप को अपग्रेड कर सकते हैं? लैपटॉप को अपग्रेड करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्या लैपटॉप को खुद से अपग्रेड करना सही रहता है या फिर प्रोफेशनल से अपग्रेड करवाना चाहिए? क्या लैपटॉप को अपग्रेड करने से उसकी वारंटी पर कोई असर पड़ता है? अगर आप भी अपना HP Laptop अपग्रेड करना चाहते हैं और आपके मन में भी यही सब सवाल हैं, तो आज यहां हम आपको इन सभी सवालों का जवाब विस्तार से देने वाले हैं, ताकि आप भी सही जानकारी के साथ अपने एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप को अपग्रेड कर सकें। इसी के साथ यहां हम आपको गैजट गली में आने वाले कुछ एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप के विकल्पों के बारे में भी बताएंगे।

क्या एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप अपग्रेडेबल होते हैं?

क्या वाकई एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप अपग्रेडेबल होते हैं? क्या उन्हें पूरी तरह से अपग्रेड किया जा सकता है? अगर आपके पास भी एचपी का विक्टस गेमिंग लैपटॉप है और आप उन्हें अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर आए होंगे। तो आइए आपके मन में चल रहे इन सवालों का जवाब जानते हैं और आपको बताते हैं कि क्या एचपी विक्टस लैपटॉप को अपग्रेड किया जा सकता है या नहीं? देखिए सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि एचपी विक्टस लैपटॉप को आप पूरी तरह से अपग्रेड नहीं कर सकते हैं, लेकिन लैपटॉप में कुछ कंपोनेंट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें आप अपग्रेड करने की सुविधा होती है। जैसे आप एचपी विक्टस लैपटॉप में रैम और स्टोरेज को आप अपग्रेड कर सकते हैं। तो सबसे पहले रैम की बात कर लेते हैं। देखिए वैसे तो एचपी विक्टस के गेमिंग लैपटॉप के ज्यादातर मॉडल्स में 16GB से लेकर 32GB रैम मिलती है, लेकिन आपका लैपटॉप केवल 8GB रैम को सपोर्ट करता है तो इस मामले में आप 8GB स्टिक लगाकर अपने एचपी विक्टस लैपटॉप को 16GB रैम में अपग्रेड कर सकते हैं। रैम को अपग्रेड करने का फायदा यह होता है कि आप अपने लैपटॉप में फास्ट मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। हाई-एंड गेमिंग को भी स्मूदली रन कर सकते हैं और लैपटॉप की परफॉर्मेंस भी बढ़िया रहती है। इसी तरह से स्टोरेज को अपग्रेड करने के लिए आप लैपटॉप में एक्स्ट्रा SSD को जोड़ सकते हैं या फिर लैपटॉप में पहले से मौजूद SSD को रिप्लेस करके अधिक स्टोरोज क्षमता वाला SSD डाल सकते हैं। इससे आपके लैपटॉप की स्टोरेज कैपेसिटी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन आपको बता दें कि एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप में आप केवल रैम व स्टोरेज को अपग्रेड कर सकते हैं। अगर आप चाहे कि CPU या GPU को भी अपग्रेड किया जाए, तो ऐसा नहीं हो सकता है। इसका कारण यह है कि एचपी लैपटॉप्स में CPU और GPU मदरबोर्ड पर सोल्डर किए गए होते हैं, जिस कारण उन्हें बदला नहीं जा सकता है।

कैसे अपग्रेड करें खुद से या प्रोफेशनल से करवाएं?

जब बात लैपटॉप को अपग्रेड करने की आती है, तो कुछ लोग यूट्यूब से देखकर या वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करने के बाद खुद से अपना लैपटॉप अपग्रेड करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या यह सही है? क्या आप अपने एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप को खुद अपग्रेड कर सकते हैं? या फिर आपको किसी प्रोफेशनल से अपग्रेड करवाना चाहिए? देखिए लैपटॉप एक ऐसा गैजेट है, जिसमें बिना सही जानकारी के छेड़खानी करने से आपका लैपटॉप खराब हो सकता है। ऐसे में अगर आप खुद से लैपटॉप को अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह एक गलत कदम हो सकता है। क्योंकि अगर आप खुद से लैपटॉप को अपग्रेड करते हैं, तो इससे लैपटॉप की वारंटी वॉयड हो सकती है और लैपटॉप के डैमेज होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में हमेशा प्रोफेशनल से ही लैपटॉप अपग्रेड करवाना चाहिए। आप अपने एचपी विक्टस लैपटॉप को एचपी के सर्विस सेंटर पर लेकर जा सकते हैं या लोकल लैपटॉप स्टोर पर भी अपने लैपटॉप को अपग्रेड करवा सकते हैं। अगर आप प्रोफेशनल से अपने लैपटॉप को अपग्रेड करवाते हैं, तो इसका फायदा यह होता कि लैपटॉप के डैमेज होने का खतरा बिल्कुल नहीं रहता है। दूसरा अगर आप एचपी के सर्विस सेंटर से लैपटॉप को अपग्रेड करवाते हैं, तो वारंटी पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। 

लैपटॉप अपग्रेड करने से उसकी वारंटी पर कोई असर पड़ता है?

यह एक बहुत बड़ा सवाल है कि क्या लैपटॉप अपग्रेड करने से उसकी वारंटी पर कोई असर पड़ता है या नहीं? तो आइए जानते हैं एचपी की ऑफिशियल पॉलिसी इस बारे में क्या कहती है? देखिए एचपी की पॉलिसी के अनुसार आप अपने एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप में रैम और SSD को अपग्रेड कर सकते हैं, लेकिन उस दौरान अगर लैपटॉप का कोई अन्य पार्ट डैमेज हो जाता है, तो इस मामले में वारंटी पर असर पड़ता है और वारंटी खत्म हो सकती है। वहीं अगर अपग्रेडेशन के दौरान कोई पार्ट डैमेज नहीं होता है, तो वारंटी वैध रहती है। ऐसे में लैपटॉप को खुद से अपग्रेड करने से बचना चाहिए और एचपी के सर्विस सेंटर पर लैपटॉप को अपग्रेड करवाना चाहिए। इसका फायदा यह होता है कि अपग्रेडेशन के दौरान अगर लैपटॉप में कुछ डैमेज भी होता है, तो यह एचपी के सर्विस सेंटर की जिम्मेदारी होती है और आपकी वारंटी 100% बनी रहती है।

Top Five Products

  • HP Victus AMD Ryzen 5 5600H Gaming Laptop

    यह एक पॉवरफुल एचपी गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर शामिल है यानी आप इस लैपटॉप में हाई-एंड गेमिंग कर सकते हैं और चाहे तो वीडियो एडिटिंग और प्रोग्रामिंग जैसे काम भी कर सकते हैं। इस एचपी लैपटॉप में आपको लॉन्ग बैटरी लाइफ मिलती है, जिसमें आपको 5 से 6 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है यानी आप एक बार की चार्जिंग में इस लैपटॉप पर लंबे समय तक काम कर सकते हैं। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप लैपटॉप को कम समय में चार्ज कर सकते हैं। इसमें 8GB रैम और 512GB स्टोरेज शामिल होता है, जिसे अलग से अपग्रेड भी किया जा सकता है। इस एचपी लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX ग्राफिक्स शामिल है, जो Ray Tracing और AI जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इससे गेमिंग के दौरान क्लियर और शार्प विजुअल्स मिलते हैं।

    इस एचपी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - विक्टस गेमिंग लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लू
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - AMD Ryzen 5 5600X
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - FHD
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    इस एचपी लैपटॉप की खूबियां

    • इस लैपटॉप में ड्यूल फैन कूलिग और हीट पाइप मैकेनिज्म दिया गया होता है। यह तकनीक गेमिंग या किसी हैवी काम के दौरान लैपटॉप को ओवरहीटिंग से बचाता है।
    • 15.6 इंच फुल एचडी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में IPS पैनल शामिल है, जो बेहतर कलर एक्युरेसी प्रदान करता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर कोई शिकायत नहीं की है।
    01
  • HP Victus 12th Gen Intel Core i5-12450H Backlit Gaming Laptop

    हाई-एंड गेमिंग के लिए यह एचपी विक्टस लैपटॉप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 12वी जेनरेशन का Intel Core i5 प्रोसेसर शामिल है, जिसमें आप AAA टाइटल गेम्स आसानी से चला सकते हैं। इसमें 16GB रैम शामिल है, जिससे लैपटॉप मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। वहीं इसमें शामिल 512GB स्टोरेज गेम्स और सॉफ्टवेयर लोडिंग स्पीड को तेज करने में मदद करता है। इसमें मौजूद NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड AI फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर ग्राफिक्स मिलते हैं। इस लैपटॉप में ड्यूल फैन कूलिंग और हीट पाइप मैकेनिज्म दिया होता है, जिससे थर्मल मैनेजमेंट अच्छा रहता है और लैपटॉप में ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती है। लंबे समय तक गेमिंग करने के लिए इस लैपटॉप में 70Whr बैटरी लाइफ मिलती है, जो 5 से 6 घंटे का बैकअप देती है। इसी के साथ इसमें 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे 30 मिनट में 50% तक लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं। 15.6 इंच डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में IPS पैनल शामिल है, जो बेहतर कलर एक्युरेसी और व्यूइंग एंगल प्रदान करता है। 

    इस एचपी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - एचपी लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    इस एचपी लैपटॉप की खूबियां

    • इस एचपी लैपटॉप में इन-बिल्ट ब्लू लाइट फिल्टर लगा होता है, जो आंखों की सुरक्षा करता है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर गेमिंग कर सकते हैं।
    •  इसमें विंडोज 11 होम और माइक्रोसोफ्ट ऑफिस होम प्री-इंस्टॉल है, जो बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करता है और गेमिंग के लिए DirectX 12 और Xbox Game Pass सपोर्ट देता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • HP Victus Windows 11 Home Gaming Laptop

    16.1 इंच डिस्प्ले वाले इस एचपी लैपटॉप में AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर शामिल है, जिससे आप इस लैपटॉप में हाई-एंड गेम्स को स्मूदली चला सकते हैं। इसमें NVIDIA RTX ग्राफिक्स कार्ड मौजूद होते हैं, जो गेमिंग के दौरान 1080p रिजॉल्यूशन प्रदान करते हैं। इससे आपको क्लियर एंड शार्प पिक्चर क्वालिटी मिलती है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिससे बेहतर सिक्योरिटी मिलती है। इस एचपी लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है, जो गेमिंग के दौरान स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है। आप चाहे तो इस अपग्रेड भी करवा सकते हैं। इसमें 70Whr बैटरी लाइफ मिलती है, जो 5 से 6 घंटे का बैकअप देती है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी रहता है, जो 50% चार्ज 30 मिनट में करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको मल्टीपल पोर्ट्स और ब्लूटूथ, वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    इस एचपी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - 15-Fb0146AX
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम मेमोरी - 8gb
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    इस एचपी लैपटॉप की खूबियां

    • इस लैपटॉप में ड्यूल-फैन कूलिंग सिस्टम और हीट पाइप मैकेनिज्म शामिल है, जो लैपटॉप को ओवरहीटिंग से बचाता है। इससे अधिक लंबे समय तक गेमिंग करने से भी लैपटॉप ठंडा रहता है। 
    • यह एचपी लैपटॉप RGB बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है, जो डार्क स्पेस में भी बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास समस्या देखने को नहीं मिली है।
    03
  • HP Victus 13th Gen Intel Core i5-13420H Gaming Laptop

    यह एक मिड-रेंज गेमिंग लैपटॉप है, जो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर शामिल है, जो हाई-परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें शामिल NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड 3D रेंडरिंग और AI टास्क के लिए भी बेहतरीन होते हैं। इसमें आपको 16GB रैम मिलता है, जो ड्यूल चैनल मेमोरी सपोर्ट के साथ आता है, जिसे आप 32GB तक अपग्रेड कर सकते हैं। वहीं इसमें शामिल 512GB स्टोरेज गेम्स और सॉफ्टवेयर को जल्दी लोड करने में मदद करता है। आप इस SSD को भी अपग्रेड कर सकते हैं। इसमें आपको हाई रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग स्मूद रहती है। वहीं इसकी Flicker फ्री तकनीक आंखों पर कम दबाव डालती है। इस लैपटॉप में आपको 4 से 6 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप एक चार्जिंग पर इस लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इस एचपी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - एचपी लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर i5
    • रैम मेमोरी - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    इस एचपी लैपटॉप की खूबियां

    • इस लैपटॉप में कूलिंग सिस्टम शामिल है, जो गेमिंग के दौरान लैपटॉप को ज्यादा गर्म नहीं होने देता है। यही कारण है कि लंबे समय तक गेमिंग के लिए यह लैपटॉप बेहतर माना जाता है।
    • इस लैपटॉप में फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड शामिल है, जो स्टाइलिश और सिल्वर फिनिश में आती है। इसका फायदा यह होता है कि आप रात के समय कम रोशनी में भी गेमिंग का आनंद उठा सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • HP Smartchoice Victus AMD Ryzen 5 8645HS AI Gaming Laptop

    यह एक किफायती और पॉवरफुल गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें AMD Ryzen 5 8645HS प्रोसेसर शामिल है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग के लिए बेहतरीन होता है। इसमें शामिल NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड गेमिंग में फ्रेम रेट को बढ़ाता है। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है, जिसे आप अपग्रेड भी कर सकते हैं। इस लैपटॉप में डुअल स्पीकर शामिल होता है, जो बेहतर ऑडियो अनुभव देता है। इसमें AI नॉइज़ रिडक्शन फीचर भी शामिल है, जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड के शोर को कम करता है। अन्य डिवाइस से कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wifi 6 और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से आप हेडफोन, स्पीकर, स्मार्टफोन जैसे डिवाइस को लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    इस एचपी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - FB3009AX
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लू
    • हार्ड डिस्क 512 GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी 

    इस एचपी लैपटॉप की खूबियां

    • इस लैपटॉप में थर्मल और कूलिंग सिस्टम शामिल होता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है और गेमिंग के दौरान लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है। इससे आप लंबे समय तक बिना किसी डर के गेमिंग कर सकते हैं। 
    • इस लैपटॉप में आपको 4 से 5 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप एक चार्जिंग पर इस लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

लैपटॉप को अपग्रेड करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर आप भी अपने एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। यहां हमने लैपटॉप को अपग्रेड करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके बारे में विस्तार से आपको नीचे बताएंगे -

- देखिए सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि आपको आपके लैपटॉप को अपग्रेड करने की जरूरत है भी या नहीं। ऐसे में आप खुद से दो सवाल कर सकते हैं कि क्या आपका लैपटॉप स्लो चल रहा है? क्या आपका रैम और स्टोरेज फुल हो गया है? क्या आप अपने लैपटॉप में गेमिंग ठीक से नहीं कर पा रहे हैं? अगर आपके साथ ऐसी समस्या आ रही है, तो आप अपने एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप के रैम व स्टोरेज को अपग्रेड कर सकते हैं। वहीं अगर इस तरह की समस्या आपके लैपटॉप में नहीं है, तो आपको बेवजह अपने लैपटॉप में छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है।

- दूसरी और सबसे जरूरी बात कि अगर आपका लैपटॉप अभी भी वारंटी के अंदर है, तो आपको उसे खुद से अपग्रेड नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप खुद से लैपटॉप को अपग्रेड करते हैं और इस दौरान लैपटॉप को अन्य पार्ट डैमेज हो जाता है, तो इससे आपको सबसे बड़ा नुकसान यह होगा कि आपके लैपटॉप की वारंटी खत्म हो जाएगी। इसलिए अगर आपका लैपटॉप वारंटी में है, तो आपको एचपी के सर्विस सेंटर से लैपटॉप को अपग्रेड करवाना चाहिए। 

- मान लीजिए आप अपने लैपटॉप में SSD को बदलना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको अपने पुराने SSD के डेटा का बैकअप ले लेना चाहिए। क्योंकि SSD बदलने पर आपका पुराना डेटा भी लैपटॉप से चला जाएगा। इसके अलावा, लैपटॉप को अपग्रेड करने से पहले आप लैपटॉप के विंडो का लाइसेंस, सॉफ्टवेयर, जैसी जानकारी को भी नोट कर सकते हैं, ताकि आप लैपटॉप अपग्रेड होने के बाद किसी तरह की दिक्कत ना हो।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप की रैम को बढ़ा सकते हैं?
    +
    हां, आप अपने एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप को अपग्रेड कर सकते हैं और उसकी रैम को बढ़ा सकते हैं।
  • क्या एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप में एक्स्ट्रा SSD जोड़ सकते हैं?
    +
    जी हां, ज्यादातर एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप में SSD जोड़ा जा सकती है और उसे अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहे तो SSD को बदल भी सकते हैं।
  • क्या एचपी विक्टस लैपटॉप में ग्राफिक्स कार्ड को अपग्रेड कर सकते हैं?
    +
    देखिए ज्यादातर एचपी विक्टस लैपटॉप में ग्राफिक्स कार्ड को अपग्रेड नहीं किया जा सकता है, क्योंकि ग्राफिक्स कार्ड मदरबोर्ड में होते हैं।