बजट रेंज में आने वाले 5 Gaming Laptops की सूची, शामिल हैं ASUS, एसर और HP जैसे नाम

बजट फ्रेंडली गेमिंग लैपटॉप का चयन काफी मुश्किल होता है, क्योंकि अक्सर कम कीमत पर अच्छे फीचर्स नहीं मिल पाते हैं। लेकिन हम यहां पर हम आपको 5 गेमिंग लैपटॉप्स की जानकारी दे रहे हैं। इन्हें गेमिंग को तेज और आसान बनाने के लिए जाना जाता है। ये टॉप ब्रांड के सबसे सस्ते गेमिंग लैपटॉप्स हैं।
बजट रेंज में आने वाले 5 Gaming Laptops

कंप्यूटर गेम खेलने का शौक होने के साथ कम बजट होना आमतौर पर एक आम और बड़ी दिक्कत है। ऐसे में लोगों को गेमिंग लैपटॉप खरीदने के लिए काफी समय तक रुकना पड़ता है। हालांकि आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं, क्योंकि हम आपको सबसे कम कीमत पर मिलने वाले Gaming Laptops की जानकारी दे रहे हैं। यहां पर हम आपको इन्हीं फीचर्स वाले ASUS, HP, MSI, Lenovo और Acer जैसे ब्रांड्स के 5 लैपटॉप की जानकारी दे रहे हैं। इनमें आपको बेहतरीन बजट-फ्रेंडली विकल्प भी मिलेंगे, जिनकी कीमत मात्र ₹46,999 से शुरू हो रही है। इन लैपटॉप में कम से कम 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए ये 4GB तक के ग्राफिक्स कार्ड भी दिए गए हैं। ये लैपटॉप ऑफिस का काम करने के लिए भी उपयुक्त हैं। इनका SSD स्टोरेज लोडिंग टाइम को काफी कम करता है और गेमिंग के लिए आवश्यक स्पीड दे सकता है। चलिए गैजेट जोन के तहत आने वाले इन 5 Budget Gaming लैपटॉप के फीचर्स के बारे में आपको पूरी जानकरी देते हैं।

बजट गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय विचार करने योग्य बातें

एक बजट-फ्रेंडली गेमिंग लैपटॉप चुनना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन सही जानकारी के साथ, आप अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। सबसे पहले, एक डेडीकेटेड ग्राफिक्स कार्ड (GPU) देखें, क्योंकि यह गेमिंग प्रदर्शन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक है। NVIDIA GeForce GTX या RTX सीरीज या AMD Radeon RX सीरीज के कम से कम 4GB ग्राफिक्स वाले विकल्प आदर्श होते हैं। दूसरा, प्रोसेसर (CPU) पर ध्यान दें। Intel Core i5 या AMD Ryzen 5 से ऊपर के प्रोसेसर सामान्य गेमिंग के लिए पर्याप्त होंगे, लेकिन यदि आप अधिक ग्राफिक्स-इंटेंसिव गेम खेलना चाहते हैं, तो i5 या Ryzen 5 पर विचार करें। तीसरा, कम से कम 8GB रैम (RAM) और 512GB सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD) स्टोरेज सुनिश्चित करें। SSD गेम लोड समय को काफी कम कर देगा और सिस्टम को तेज बनाएगा। इसके साथ गेमिंग लैपटॉप डिस्प्ले भी महत्वपूर्ण है। 1080p रेजोल्यूशन और कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS पैनल बेहतर विजुअल देता है। साथ ही लैपटॉप के थर्मल डिजाइन पर भी विचार जरूर करें और गेमिंग के दौरान ओवरहीटिंग से बचने के लिए अच्छी कूलिंग फंक्शन वाले लैपटॉप का ही चुनाव करें।

  • ASUS Vivobook 16X 12th Gen, Intel Core i5-12500H Creator/Gaming Laptop

    अगर आप बजट रेंज में बेहतर गेमिंग लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो यह असूस गेमिंग लैपटॉप आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। इसमें Intel Core i5-12500H प्रोसेसर और NVIDIA RTX 2050 का 4GB वाला ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जो कई मॉडर्न गेम्स को आसानी से चला सकता है। 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ, यह लैपटॉप तेज लोडिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी सही है। इसमें 16 इंच की बड़ी साइज वाली स्क्रीन भी मिल रही है, जिसमें खेलने का पूरा मजा मिलता है। इस लैपटॉप का FHD+ 144Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले स्मूद विजुअल्स देने के लिए जाना जाता है। इस वजह से हाई ग्राफिक्स और फ्रेम रेट वाले गेम्स खेलते वक्त इसकी स्क्रीन अटकने की समस्या नहीं आती है। Windows 11 और Office Home 2024 जैसे प्री-इंस्टॉल्ड सॉफ्टवेयर के साथ, यह लैपटॉप तुरंत इस्तेमाल के लिए सही है। इसे एक बार फुल चार्ज करके आपको 7 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड- असूस 
    • प्रोसेसर- Intel Core i5-12500H 
    • रैम- 16GB 
    • ग्राफिक्स कार्ड- 4GB 
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच  
    • बैटरी बैकअप- 7 घंटा 

    खासियत 

    • लाइटवेट डिजाइन 
    • 300 निट्स की ब्राइटनेस   
    • 1920 x 1200 पिक्सेल्स का रिजॉल्यूशन

    कमी 

    • डैमेज और डिफेक्टिव प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
    01
  • HP Victus Gaming Laptop, AMD Ryzen 5 5600H, AMD 4GB Radeon RX 6500M Graphics

    यह एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो परफॉर्मेंस और बजट के बीच बेहतर संतुलन चाहते हैं। इस लैपटॉप में आपको जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बेहतरीन स्क्रीन भी मिल रही है, जिससे गेम्स खेलने में काफी मजा आता है। इसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर दिया गया है, इसकी मदद से आप इस लैपटॉप पर एक साथ कई एप्लीकेशन चला सकते हैं। इसमें मौजूद 4GB का ग्राफिक्स कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि गेम्स खेलते समय लैपटॉप में लैगिंग की समस्या न हो और आपका गेमिंग अनुभव बेहतर बना रहे। इस लैपटॉप में 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ, यह तेज बूट टाइम और बेहतर गेम लोडिंग स्पीड भी देता है। 15.6 इंच का FHD IPS डिस्प्ले अच्छी इमेज क्वालिटी और व्यूइंग एंगल देने के लिए जाना जाता है। इस लैपटॉप का बैकलिट कीबोर्ड अंधेरे में गेमिंग या टाइपिंग के लिए उपयोगी है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एचपी
    • प्रोसेसर- AMD Ryzen 5 5600H
    • रैम- 8GB DDR4
    • ग्राफिक्स कार्ड- 4GB AMD Radeon RX 6500M
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11
    • वजन- 2.29 kg

    खासियत

    • AMD Ryzen 5 प्रोसेसर और Radeon ग्राफिक्स का अच्छा कॉम्बिनेशन
    • तेज SSD स्टोरेज
    • IPS डिस्प्ले के साथ बेहतर विजुअल्स
    • B&O ऑडियो अनुभव

    कमी 

    • इस्तेमाल किया हुआ और गलत प्रोडक्ट मिलने को लेकर लोगों की शिकायत
    02
  • MSI Thin 15,Intel 12th Gen. Core i5 12450H,40CM FHD 144Hz Gaming Laptop

    यह एमएसआई थिन 15 आपके लिए एक शानदार बजट रेंज गेमिंग लैपटॉप का विकल्प हो सकता है। इसमें 8GB रैम और 512GB NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप 12th जनरेशन वाले Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसे आपर ऑफिस का काम करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 4GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड भी दिया गया है, जो बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए जरूरी होता है। ग्राफिक्स कार्ड की वजह से आप इस लैपटॉप पर एक्शन और रेसिंग गेम्स का पूरा मजा उठा सकते हैं। इसकी 15.6 इंच की FHD 144Hz स्क्रीन गेमिंग विजुअल्स को और भी बेहतरीन बनाती है। यह लैपटॉप सिर्फ 1.8 किलोग्राम का है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Wi-Fi 6 के साथ ब्लूटूथ का विकल्प भी मिल रहा है। इसमें पहले से इंस्टॉल किया गया Windows 11 ऑपेरटिंग सिस्टम मौजूद रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एमएसआई
    • प्रोसेसर- Core i5
    • रैम- 8GB DDR4
    • ग्राफिक्स कार्ड- 4GB NVIDIA GeForce RTX 2050
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11
    • वजन- 1.8 KG

    खासियत

    • गेमिंग के लिए है उपयुक्त
    • 64GB तक बढ़ा सकते हैं इसकी रैम
    • 144 हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट
    • बेहतर एवरेज बैटरी बैकअप

    कमी 

    • प्रोडक्ट को लेकर अब तक कोई खास शिकायत देखने को नहीं मिली 
    03
  • Lenovo LOQ 2024 12Th Gen Intel Core I5-12450HX Gaming Laptop

    यह लेनोवो LOQ लैपटॉप किफायती दाम में बेहतरीन गेमिंग ऑप्शन के रूप में उभर कर सामने आता है। इसमें आपको 12GB तक की रैम भी दी जा रही है, जिससे इस लैपटॉप में ज्यादा गेमिंग ज्यादा से ज्यादा गेम्स लोड किए जा सकते हैं और इसकी स्पीड पर भी खास असर नहीं पड़ता है। गेमिंग को ज्यादा मजेदार और बेहतर बनाने के लिए इस लैपटॉप में 4GB का NVIDIA RTX 2050 ग्राफिक्स कार्ड भी दिया गया है। ये लैपटॉप 512GB SSD के स्टोरेज के साथ लैपटॉप की स्पीड को तेज करने में भी सहायक माना जाता है। इसमें Intel Core i5 प्रोसेसर है, जिसे आप वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन चलाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ आपको 3 महीनों का गेमिंग पास भी मुफ्त दिया जा रहा है। इसका 144 हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट गेम लैगिंग की समस्या को दूर कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद हाइपर चेंबर डिजाइन लैपटॉप को ठंडा रखने में मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लेनोवो
    • प्रोसेसर- Intel Core I5
    • रैम- 12GB DDR4
    • ग्राफिक्स कार्ड- 4GB 
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11
    • वजन- 2.4 KG

    खासियत

    • DDR5 रैम से है लैस
    • गेमिंग के लिए है उपयुक्त
    • AI की मदद से प्रदर्शन को बनाता है बेहतर
    • 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप

    कमी 

    • प्रोडक्ट को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली 
    04
  • Acer Aspire 7 Gaming 12th Gen Intel Core i5- Gaming Laptop

    एसर एस्पायर 7 गेमिंग लैपटॉप बजट में एक दमदार विकल्प है, जो रोजमर्रा के काम और मॉडरेट गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें NVIDIA GeForce GTX 1650 4GB ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जो कई पॉपुलर गेम्स को आसानी से चलाने में सक्षम है। इस लैपटॉप में प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए 8GB रैम के साथ 512GB SSD स्टोरेज के साथ दिया जा रहा है। जिससे इस लैपटॉप की बूट स्पीड बेहतर हो सकती है और लोडिंग टाइम भी कम हो जाता है और आपको बेहतर गेमिंग का अनुभव मिलता है। इसके 12वीं जनरेशन वाले Intel Core i5 प्रोसेसर (12 कोर) के साथ ये कई एप्लीकेशन को एक साथ चला सकता है। ये लैपटॉप 15.6 इंच के FHD डिस्प्ले के साथ अच्छी विजुअल क्वालिटी देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एसर
    • प्रोसेसर- Intel Core i5-12450H
    • रैम- 8GB DDR4
    • ग्राफिक्स कार्ड- 4GB NVIDIA GeForce GTX 1650
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • वजन- 2.1 Kg

    खासियत

    • संतुलित परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन
    • तेज SSD स्टोरेज
    • रोजमर्रा के कार्यों के लिए उपयुक्त
    • पोर्टेबल डिजाइन

    कमी

    • कुछ ग्राहकों स्पीड और बिल्ड क्वालिटी से शिकायत
    05

जानें अलग-अलग ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप की शुरुआती कीमत?

यहां पर हम आपको कुछ शानदार ब्रांड्स के बजट गेमिंग लैपटॉप की कीमत और मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • एसर गेमिंग लैपटॉप- इस ब्रांड का Aspire 7 Gaming लैपटॉप बजट रेंज में एक बेहतरीन विकल्प अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर इसकी ऑनलाइन प्राइस ₹46,999 से शुरू होती है।
  • एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप- इस लैपटॉप मॉडल में आपको कई विकल्प मिलते हैं। इनकी प्राइस रेंज ₹48,962 से शुरू होकर 1 लाख रुपये के ऊपर तक भी जाती है।
  • असूस गेमिंग लैपटॉप- इस ब्रांड के Vivobook 16X को एंट्री लेवल गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹56,990 की है।
  • एमएसआई गेमिंग लैपटॉप- इस लैपटॉप को खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह आपको अमेजन इंडिया की वेबसाइट सिर्फ ₹52,990 की स्टार्टिंग प्राइस से मिल रहा है।
  • लेनोवो गेमिंग लैपटॉप- लेनोवो के LOQ मॉडल वाला गेमिंग मॉडल एंट्री लेवल गेमिंग के लिए सही है। इसकी शुरुआती कीमत ₹56,149 के आस पास की है।  

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई कीमतें वर्तमान ऑफर पर आधारित हैं, जो ऑफर समाप्त होने या बाजार की अन्य स्थितियों के कारण बदल भी सकती हैं। लिहाजा हम कीमत या उपलब्धता में किसी भी विसंगति के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। आप ऑर्डर करने से पहले कीमत की पुष्टि करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बजट के अनुकूल गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय किन विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    बजट के अनुकूल गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय प्रोसेसर, रैम, ग्राफिक्स कार्ड और स्टोरेज जैसे मुख्य फीचर्स पर ध्यान दें।
  • गेमिंग लैपटॉप की शुरुआती कीमत क्या है?
    +
    अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर मात्र ₹46,999 की कीमत से गेमिंग लैपटॉप मिलने लग जाते हैं।
  • क्या कम बजट में अच्छा गेमिंग लैपटॉप मिल सकता है?
    +
    हाँ, गेमिंग लैपटॉप के कुछ मॉडलों में अच्छी गेमिंग क्षमताएं होती हैं, जो बजट के अनुकूल होती हैं। इन्हें आमतौर पर 45 से 55 हजार रुपये तक की कीमत पर लिया जा सकता है।
  • गेमिंग लैपटॉप के लिए कितनी रैम पर्याप्त है?
    +
    गेमिंग लैपटॉप के लिए कम से कम 8GB रैम की जरूरी माना जाता है। लेकिन अगर यह 16GB तक हो तो लैपटॉप की स्पीड के साथ स्टोरेज भी बेहतर हो जाता है।