क्या आपको भी कोरियन या अन्य भाषा की फिल्में समझ नहीं आती? या दूसरे देश में वेकेशन के दौरान लोगों की भाषा समझने में दिक्कत होती है? या फिर आप अलग-अलग देश की भाषा सीखना चाहते हैं? तो अच्छा लैंग्वेज ट्रांसलेटर डिवाइस आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। ये छोटे डिवाइस या ईयरबड्स आपके बोले हुए शब्दों को तुरंत दूसरी भाषा में बदल देते हैं और सामने वाले की बात को आपकी भाषा में सुनाते हैं। यही कारण है कि आजकल ये लैंग्वेज ट्रांसलेशन डिवाइस काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। ये डिवाइस ना केवल दूसरी भाषा में बातचीत को आसान बनाते हैं, बल्कि ऑफलाइन ट्रांसलेशन, फोटो ट्रांसलेशन जैसे सुविधा भी प्रदान करते हैं। इन डिवाइस में 138 से लेकर 144 भाषाओं तक का सपोर्ट होता है, जिन्हें आप आसानी से चाहे तो सीख भी सकते हैं। वहीं कॉम्पैक्ट साइज के कारण इसे उपयोग करना भी बेहद आसान होता है। एक तरह से कहा जाए तो ये डिवाइस आपके पर्सनल लैंग्वेज असिस्टेंट की तरह काम करते हैं। तो अगर आप भी इन ट्रांसलेशन डिवाइस को लेना चाहत हैं, तो नीचे हमने आपको इनके 5 विकल्पों की जानकारी दी है। ये 5 विकल्प इसलिए चुने गए हैं, क्योंकि इन्हें अमेजन पर यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। तो आइए इनके बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।
वहीं अगर आपको ट्रांसलेशन डिवाइस के अलावा SSD स्टोरेज डिवाइस, स्पीकर या अन्य कोई गैजेट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी पर जाकर इसे जुड़े लेख को पढ़ सकते हैं।