गेमर्स के लिए जैकपॉट! ₹60,000 से कम के इन Asus Gaming Laptops की धड़ाधड़ हो रही बिक्री

₹60,000 के बजट में एक बढ़िया और भरोसेमंद गेमिंग लैपटॉप चाहिए? तो आसुस Gaming Laptop एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। आसुस अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, दमदार प्रोसेसर और स्मूद ग्राफिक्स के लिए काफी मशहूर है। तो आइए आसुस गेमिंग लैपटॉप के 5 विकल्प नीचे देखते हैं।
60000 से कम कीमत वाले आसुस गेमिंग लैपटॉप

गेमिंग अब केवल शौक नहीं बल्कि प्रोफेशन बन चुका है। ऐसे में अगर आप भी एक गेमर है और गेमिंग के लिए एक बढ़िया लैपटॉप चाहते हैं, तो यहां हम आपको ₹60,000 से भी कम कीमत में आसुस के 5 टॉप रेटेड गेमिंग लैपटॉप दिखाने जा रहे हैं। यहां हमने Asus Laptops को इसलिए चुना है क्योंकि यह ब्रांड बजट में शानदार परफॉर्मेंस देता है। आसुस के गेमिंग लैपटॉप्स काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। इस प्राइस रेंज में आपको आसुस लैपटॉप में AMD Ryzen और Intel Core i5 व i3 जैसे पावरफुल प्रोसेसर मिलते हैं, जो एंट्री-लेवल गेमिंग और ग्राफिक्स को स्मूद बनाते हैं। इसके अलावा आप इन लैपटॉप्स में थर्मल कूलिंग सिस्टम जैसी सुविधा भी मिलती है जो गेमिंग करते समय सिस्टम को गर्म होने से बचाती है। तो आइए इन 5 आसुस गेमिंग लैपटॉप्स के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन लैपटॉप के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन ₹60,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।

  • ASUS Vivobook Go 15 Thin & Light Laptop

    आसुस का यह लैपटॉप बेसिक गेमिंग के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर शामिल होता है। यह प्रोसेसर लैपटॉप में रोजमर्रा के कामों को जैसे - वेब ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, हल्की गेमिंग को आसान बनाता है। 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप में 1920x1080 रेजॉल्यूशन शामिल होता है जो क्लियर और शार्प विजुअल्स प्रदान करता है। इस लैपटॉप में ErgoSense कीबोर्ड लगा है जो टाइपिंग को ज्यादा आरामदायक बनाता है, क्योंकि इस कीबोर्ड पर टाइपिंग करने से उंगलियों में थकान महसूस नहीं होती है। यह काफी पतला और हल्का लैपटॉप है जो इसे ट्रैवल फ्रेंडली बनाता है यानी आप इस लैपटॉप को आसानी से कहीं पर भी लेकर जा सकते हैं। अन्य डिवाइस से लैपटॉप को कनेक्ट करने के लिए इसमें आपको USB 2.0, USB 3.2, USB-C 3.2 Gen1, HDMI और ऑडियो कॉम्बो जैक शामिल होता है। इस गेमिंग लैपटॉप में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जो केवल 49 मिनट में लैपटॉप को 60% तक चार्ज कर देता है। इस लैपटॉप में आपको 1 साल का McAfee एंटी-वायरस सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके लैपटॉप को वायरस से सुरक्षित रखता है। इसके अलावा इसमें विंडोज 11 होम और ऑफिस होम 2024 पहले से इंस्टॉल होता है। इस लैपटॉप को आप 180 डिग्री तक खोल सकते हैं, जिससे इस पर काम करना बेहद आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आसुस Wifi मास्टर तकनीक शामिल है। यह लैपटॉप में इंटरनेट कनेक्शन को ज्यादा तेज और स्टेबल बनाता है। 
    • इसमें आपको दमदार ऑडियो अनुभव मिलता है जिससे आपको तेज आवाज के लिए अलग से स्पीकर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • ASUS Vivobook 15 Smartchoice Laptop

    आसुस का यह लैपटॉप गेमिंग के लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है। इसमें इंटेल कोर i5 प्रोसेसर शामिल है। यह लैपटॉप की परफॉर्मेंस को तेज करता है और गेमिंग व हैवी सॉफ्टवेयर को स्मूदली रन करता है। इसमें FHD डिस्प्ले लगी होती है। यह स्क्रीन पर ज्यादा शार्प और क्लियर पिक्चर देती है। इससे गेमिंग के दौरान आपको बेहद शार्प विजुअल्स दिखते हैं। यह बेहद पतला और हल्का लैपटॉप है जिससे आप इसे आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं। इस Gaming Laptop में आपको 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है जो गेमिंग के लिए उपयुक्त होता है। क्योंकि जहां रैम गेम खेलते समय लैग की समस्या को कम करता है और बैकग्राउंड ऐप्स को स्मूद बनाता है तो वहीं SSD गेम्स को जल्दी लोड होने में मदद करता है। इस गेमिंग लैपटॉप में 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल शामिल होता है, जो लैपटॉप की स्क्रीन को साइड से देखने पर भी रंग व कंटेंट को साफ दिखाता है। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है जो ग्रुप में गेमिंग करते हैं। इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड लगी होती है जो रात के अंधेरे में भी आरामदायक टाइपिंग की सुविधा प्रदान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ब्लू
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - 60Hz रिफ्रेश रेट
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आइसकूल थर्मल सॉल्यूशन कूलिंग शामिल होती है जो लैपटॉप को ज्यादा गर्म होने से बचाती है। यह हीट को जल्दी बाहर निकालती है जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी लैपटॉप गर्म नहीं होता है।
    • इस लैपटॉप में आपको 1 साल का McAfee का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो लैपटॉप को वायरस और मैलवेयर से सुरक्षित रखता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ में समस्या देखने को मिली है।
    02
  • ASUS Vivobook 16 Laptop with Backlit Keyboard

    आसुस का यह लैपटॉप इंटीग्रेटड इंटेल UHD ग्राफिक्स के साथ आता है। यह स्क्रीन पर वीडियो, फोटो और गेम्स को स्मूद तरीके से चलाने का काम करता है। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है जो ऐप्स व फाइल्स को जल्दी लोड होने में मदद करता है। इसमें 16 इंच स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप में NanoEdge डिस्प्ले शामिल होती है यानी इस लैपटॉप की डिस्प्ले में बहुत पतले बेजेल होते हैं जिससे स्क्रीन एरिया काफी बड़ा दिखता है। इस आसुस लैपटॉप में आपको 1 साल का McAfee एंटी-वायरस सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके लैपटॉप को वायरस व मालवेयर से सुरक्षित रखता है। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप है जो यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको USB और HDMI जैसे पोर्ट्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप लैपटॉप को टीवी, साउंडबार, होम थिएटर आदि से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Wifi और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट भी रहता है जो फास्ट इंटरनेट कनेक्शन देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 16 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आसुस ऑडियो बूस्टर शामिल होता है। यह तकनीक तेज व बैलेंस्ड साउंड प्रदान करती है जिससे आपको शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है।
    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड लगी होती है जो कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा देती है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस लैपटॉप के कीबोर्ड में समस्या देखने को मिली है।
    03
  • ASUS Vivobook 16 Cool Silver Laptop

    आसुस का यह लैपटॉप स्नैपड्रैगन X सीरीज प्रोसेसर के साथ आता है। यह लैपटॉप को तेज, AI रेडी और पावर एफिशिएंट बनाता है। यह Copilot+PC लैपटॉप है यानी यह AI की मदद से आपका काम तेज और आसान बनाता है। इसकी मदद से कंटेंट बनाना, सर्च करना और अन्य काम स्मार्ट तरीके से किए जा सकते हैं। इसमें ऑफिस 2024 और M365 बेसिक पहले से इंस्टॉल मिलता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है जो कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा प्रदान करता है। 16 इंच स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप में FHD+IPS डिस्प्ले लगी होती है। यह क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इससे गेमिंग के दौरान विजुअल्स काफी क्लियर नजर आते हैं। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज शामिल मिलता है जो ऐप्स को स्मूदली रन करने और हैवी सॉफ्टवेयर को जल्दी लोड करने में मदद करता है। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जो केवल 49 मिनट में लैपटॉप को 60% तक चार्ज कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 16 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - स्नैपड्रैगन एक्स
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गेमिंग लैपटॉप में आपको 27 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है यानी एक बार चार्ज करने पर आप इस लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इस आसुस लैपटॉप में AI पावर्ड टूल्स शामिल होते हैं जो आपके काम को अधिक आसान बनाते हैं। 

    कमी 

    • इस लैपटॉप में यूजर्स को अभी तक कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • ASUS Vivobook Go 14 Thin & Light Laptop

    यह आसुस गेमिंग लैपटॉप FHD डिस्प्ले के साथ आता है यानी इसकी स्क्रीन पर दिख रहे इमेज व वीडियो आपको बेहद क्लियर, शार्प और डिटेल नजर आते हैं। इससे गेमिंग अनुभव भी बेहतर होता है। इसमें Ryzen 5 7520U प्रोसेसर शामिल है जो लैपटॉप को तेज व स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 14 इंच स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप काफी पतला और हल्का होता है जिससे इसे कैरी करना बहुत आसान होता है। इसमें 180 डिग्री वाइड व्यूइंग शामिल होता है यानी आप इस Asus Laptop को 180 डिग्री तक खोल सकते हैं। इसमें ErgoSense कीबोर्ड लगे होते हैं जो आरामदायक टाइपिंग की सुविधा प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0, USB 3.2 Gen 1, USB-C 3.2 Gen 1 और HDMI जैसे पोर्ट्स शामिल होते हैं जिनकी मदद से आप लैपटॉप को टीवी, होम थिएटर जैसे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • कलर - ब्लैक
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - हाई रिफ्रेश रेट
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस आसुस लैपटॉप में आपको 1 साल का McAfee एंटी-वायरस सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके लैपटॉप को मालवेयर व वायरस से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
    • इस लैपटॉप में तेज व बैलेंस्ड साउंड क्वालिटी मिलती है जिससे गेमिंग के दौरान आपको बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस लैपटॉप के कीबोर्ड डिजाइन में खराबी बताई है।
    05

आसुस गेमिंग लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने आसुस गेमिंग Laptop Under 60000 के 5 मॉडल्स की तुलना की है। जाहिर है हर किसी जरूरत व बजट अलग-अलग होता है। ऐसे में आप इस तुलना के आधार पर अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल नाम 

स्क्रीन साइज और डिस्प्ले 

प्रोसेसर 

खास फीचर्स 

ASUS Vivobook Go 15 

15.6 इंच FHD डिस्प्ले  

AMD Ryzen 3 7320U  

हल्का और स्लिम डिजाइन, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले

ASUS Vivobook 15  

15.6 इंच FHD डिस्प्ले  

Intel Core i5 13th Gen 13420H  

पावरफुल i5 H-सीरीज प्रोसेसर, 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल

ASUS Vivobook 16   

16 इंच FHD+ डिस्प्ले 

Intel Core i5-13420H  

बड़ी स्क्रीन, बैकलिट कीबोर्ड

ASUS Vivobook 16   

16 इंच FHD+ डिस्प्ले   

Snapdragon X 

AI सपोर्ट, लॉन्ग बैटरी बैकअप 

ASUS Vivobook Go 14  

14 इंच FHD डिस्प्ले 

AMD Ryzen 5 7520U 

बहुत हल्का वजन, 42WHrs लंबी बैटरी, ट्रैवल फ्रेंडली

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग लैपटॉप में कितनी रैम जरूरी होती है?
    +
    गेमिंग लैपटॉप में कम से कम 8GB रैम होनी चाहिए। वहीं अगर आसुस गेमिंग लैपटॉप है तो इसके ज्यादातर लैपटॉप में रैम को अपग्रेड करने की सुविधा मिलती है।
  • क्या आसुस के लैपटॉप गेमिंग के दौरान गर्म हो जाते हैं?
    +
    देखिए आसुस अपने लैपटॉप्स में थर्मल कूलिंग सिस्टम देता है। यह फीचर लंबे समय तक गेमिंग के बाद भी लैपटॉप को ठंडा रखने में मदद करता है जिससे ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती है।
  • आसूस के गेमिंग लैपटॉप में कितनी बैटरी मिलती है?
    +
    हर लैपटॉप का बैटरी बैकअप अलग-अलग होता है। हालांकि, आसुस अपने गेमिंग लैपटॉप में लगभग 5 से 6 घंटे का बैकअप देता है।