आज के समय में स्मार्ट टीवी केवल स्क्रीन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि घर पर ही सिनेमैटिक अनुभव देना का हिस्सा बन चुके हैं। अगर आप घर बैठे थिएटर जैसा विज़ुअल और दमदार साउंड चाहते हैं, तो Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट वाले टीवी आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। डॉल्बी विजन आपको शानदार ब्राइटनेस, गहरे कलर्स और बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट के साथ हर सीन को जीवंत बनाकर दिखाते हैं, जबकि डॉल्बी अट्मॉस चारों ओर से आने वाली साउंड क्वालिटी के जरिए आपको फिल्म या वेब सीरीज़ के बीचों-बीच खड़ा कर देता है। इस लेख में हम ऐसे ही 5 बेस्ट रेटेड TVs के बारे में बात करेंगे, जो पिक्चर क्वालिटी, साउंड, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में यूज़र्स की पहली पसंद बने हुए हैं। LG, Sony, Xiaomi और TCL ब्रांड डॉल्बी विजन डिस्प्ले और साउंड वाले मॉडल्स पेश कर रहे हैं जो 4K और HD क्वालिटी के साथ आते हैं। इनमें मूवी, गेम या वेब सीरीज देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है और आपको हर बार एक थियेटर जैसी शानदार क्वालिटी का अनुभव मिलता है।
4K पिक्चर बोले सिनेमा, आवाज मचाए तहलका - ये हैं Dolby Vision और डॉल्बी साउंड वाले 5 बेस्ट रेटेड TV

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 55 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV
इस 55 इंच टीवी में 4K रेजोल्यूशन मिलता है, जो फुल एचडी से चार गुना ज्यादा साफ और डिटेल्ड तस्वीर दिखाता है। वहीं डॉल्बी विजन और HDR10 जैसी तकनीक हर सीन में बेहतर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और प्राकृतिक रंग के साथ मूवी और वेब सीरीज देखने का अनुभव ज्यादा वास्तविक और शानदार बना देती हैं। साथ ही वाइड कलर गामट फीचर की मदद से रंग ज्यादा गहरे और जीवंत दिखाई देते हैं। इस Haier TV में MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज मूवमेंट वाले सीन को सहज बनाती है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन मूवी देखने में ब्लर कम होता है। यह 20 W का 2.0 चैनल स्टीरियो स्पीकर सिस्टम के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस और dbx-tv सराउंड साउंड का सपोर्ट मिलता है। इससे आवाज चारों तरफ से आने जैसी लगती है और देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। इस Haier TV में साउंड इक्वलाइजर और ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग भी है, जिससे आवाज संतुलित रहती है। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप अच्छे से चलते हैं और ज्यादा ऐप इंस्टॉल किए जा सकते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और एप्पल टीवी जैसे कई पॉपुलर ऐप मिलते हैं, जिनमें आप रोजाना नए-नए कंटेंट का मजा उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - Haier
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 2160P
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- लो ब्लू लाइट तकनीक आंखों पर कम असर डालती है।
- क्रोमकास्ट और स्क्रीन मिररिंग की मदद से आप मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं।
- गूगल किड्स मोड बच्चों के लिए सुरक्षित और उम्र के हिसाब से कंटेंट दिखाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहको ने इसकी सर्विस को लेकर असंतुष्टि जाहिर की है।
Sony BRAVIA 3 55 inch 4K Ultra HD AI Smart LED TV
Sony BRAVIA का यह 55 इंच 4K अल्ट्रा एचडी टीवी एक प्रीमियम विकल्प है, जिसे शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 55 इंच की 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) LED डिस्प्ले दी गई है, जो 4K HDR प्रोसेसर X1, ट्राइल्यूमिनोस प्रो और 4के एक्स-रियलिटी प्रो तकनीक की मदद से प्राकृतिक रंग, गहरी स्पष्टता के साथ साफ दृश्य दिखाता है। मोशनफ्लो एक्सआर 100 तकनीक तेज़ गति वाले दृश्यों को भी बिना धुंधलेपन के स्मूथ बनाती है। यह सोनी टीवी डॉल्बी विज़न, एचडीआर10 और एचएलजी को सपोर्ट करता है, जिससे देखने का अनुभव सिनेमाघर जैसा हो जाता है। ध्वनि के लिए इसमें 20 वॉट की आउटपुट क्षमता वाले 2-चैनल बेस रिफ्लेक्स स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस और एम्बिएंट ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ चारों ओर से आने वाली दमदार आवाज़ देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
- ब्रांड - Sony
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज़
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इस गूगल टीवी में गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, बिल्ट-इन माइक्रोफोन, गेम मेन्यू और ऑटो लो लेटेंसी मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं।
- इसके अलावा एप्पल एयरप्ले, एप्पल होमकिट और एलेक्सा का सपोर्ट भी मिलता है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई और ईथरनेट की सुविधा दी गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5 जैसे प्रमुख ओटीटी ऐप्स पहले से उपलब्ध हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
TCL 55 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV
TCL ब्रांड का यह 55 इंच 4के यूएचडी स्मार्ट QD-Mini LED टीवी एक हाई-एंड स्मार्ट टीवी है, जिसे खास तौर पर शानदार पिक्चर क्वालिटी, तेज़ परफॉर्मेंस और पावरफुल साउंड के लिए तैयार किया गया है। इसकी 55 इंच का 4के मिनी एलईडी डिस्प्ले (3840 × 2160) दी गई है, जो क्यूडी-मिनी एलईडी पैनल और टीसीएल ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बेहतरीन ब्राइटनेस, गहरे काले रंग और जबरदस्त कॉन्ट्रास्ट देती है। प्रिसाइज़ डिमिंग सीरीज़ के 512 से अधिक ज़ोन और डॉल्बी विज़न आईक्यू की मदद से हर सीन में डिटेल्स साफ दिखाई देती हैं। 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, मोशन क्लैरिटी प्रो, एमईएमसी 120 हर्ट्ज़ और एएमडी फ्री-सिंक प्रीमियम प्रो टेक्नोलॉजी के कारण तेज़ एक्शन और गेमिंग भी बेहद स्मूथ रहती है। इसमें एआईपीक्यू प्रो प्रोसेसर, 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम दी गई है, जिससे टीवी की स्पीड और मल्टीटास्किंग शानदार रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- साउंड के लिए इसमें 40 वॉट आउटपुट के स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस वर्चुअल-एक्स के साथ दमदार और चारों ओर से आने वाली आवाज़ का अनुभव देते हैं।
- इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, ज़ी5 और अन्य ऐप्स का मजा उठा सकते हैं।
- वेब ब्राउज़र, स्क्रीन मिररिंग, एलेक्सा के साथ काम करने की सुविधा, एयरप्ले 2 और गेम मास्टर मोड शामिल हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अमेजन सेलर और कस्टमर केयर के साथ अच्छा अनुभव नहीं बताया है।
LG 55 inch OLED 4K Ultra HD Smart TV
डॉल्बी विजन और डॉल्बी साउंड के साथ आने वाले इस 55 Inch साइज के इस LG TV टीवी में अल्फा 8 एआई प्रोसेसर दिया गया है, जो एआई पिक्चर प्रो, डायनामिक टोन मैपिंग प्रो और एआई फंक्शंस के जरिए तस्वीर और साउंड दोनों को ऑटोमैटिकली बेहतर बनाता है। साउंड के लिए इसमें 20 वॉट आउटपुट वाले बिल्ट-इन स्पीकर दिए गए हैं, जो स्टीरियो साउंड, एआई साउंड प्रो, वर्चुअल सराउंड साउंड 9.1.2 अपमिक्स और ब्लूटूथ सराउंड रेडी फीचर के साथ दमदार और इमर्सिव ऑडियो अनुभव देते हैं। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें वेबओएस ऑपरेटिंग सिस्टम, वाई-फाई, फुल वेब ब्राउज़र, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गेम ऑप्टिमाइज़र, मैजिक रिमोट कंट्रोल और 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी रोम दी गई है। इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, एप्पल टीवी और यूट्यूब जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ और ईथरनेट की सुविधा दी गई है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
- ब्रांड - LG
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- डिस्प्ले में डॉल्बी विज़न, एचडीआर10 और एचएलजी का सपोर्ट मिलता है.
- यह टीवी 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और वार्षिक बिजली उपभोग लगभग 184 यूनिट है।
- एलजी इंस्टॉलेशन के समय ग्राहक को फ्री वॉल माउंट या टेबल-टॉप स्टैंड का विकल्प भी देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन में देरी की शिकायत की है।
Xiaomi 50 Inch 4K Ultra HD Smart TV
Xiaomi का यह 50 इंच एक्स सीरीज़ 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट गूगल टीवी डॉल्बी साउंड और डॉल्बी विजन के साथ आता है, जिसे घर पर ही शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें 50 इंच टीवी की 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी डिस्प्ले (3840 × 2160) दी गई है, जो 4K डॉल्बी विज़न, एचडीआर10 और एचएलजी सपोर्ट के साथ बेहतरीन ब्राइटनेस, गहरे रंग और जबरदस्त क्लैरिटी देती है। विविड पिक्चर इंजन 2, वाइड कलर गैमट और रियलिटी फ्लो एमईएमसी तकनीक की मदद से तेज़ मूवमेंट वाले सीन भी सहज और साफ दिखाई देते हैं। इसमें फिल्ममेकर मोड, आई कम्फर्ट मोड और एमईएमसी इंजन दिया गया है, जिससे आंखों पर कम ज़ोर पड़ता है और ओरिजिनल कंटेंट जैसा अनुभव मिलता है। इस 50 इंच टीवी का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है, जबकि 120 हर्ट्ज़ डीएलजी सपोर्ट गेमिंग और फास्ट एक्शन के लिए बेहतर अनुभव देता है। इसमें एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित गूगल टीवी प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसमें गूगल असिस्टेंट, गूगल कास्ट बिल्ट-इन, 2 जीबी रैम और 8 जीबी रोम दी गई है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज़ - 50 इंच
- ब्रांड - Xiaomi
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 और DLG 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें 30 वॉट साउंड आउटपुट वाले पावरफुल स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स और डीटीएस वर्चुअल-एक्स के साथ गहरी और चारों ओर से आने वाली आवाज़ का अनुभव देते हैं।
- यह नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स सपोर्टेड टीवी है।
- कंपनी की ओर से इस टीवी पर 1 वर्ष की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी दी जाती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले लाल होने की शिकायत की है।
acer 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
Acer के इस 55 इंच 4K अल्ट्रा एचडी QLED टीवी एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्ट टीवी है, जो एडवांस तकनीक, शानदार डिस्प्ले और दमदार साउंड के लिए घर पर ही थियेटर का अनुभव देता है। आवाज़ के लिए 80 वॉट आउटपुट वाले हाई फिडेलिटी स्पीकर मौजूद हैं, जिनमें गीगा बेस, ड्यूल एम्पलीफायर, वूफर और ट्वीटर शामिल हैं। यह साउंड सिस्टम डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी एमएस12_ज़ेड टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमैटिक और चारों ओर से आने वाली आवाज़ देता है। ई-आर्क सपोर्ट और 5 साउंड मोड जैसे स्टैंडर्ड, स्पीच, म्यूज़िक, स्टेडियम और यूज़र है जो अलग-अलग कंटेंट के अनुसार बेहतरीन ऑडियो अनुभव देते हैं। यह डॉल्बी विजन 55 इंच की डिस्प्ले वाला टीवी एंड्रॉइड 14 पर आधारित गूगल टीवी प्लेटफॉर्म के साथ आता है, जिसमें लेटेस्ट एआई-इनेबल्ड 2875 चिपसेट, ड्यूल एआई-कोर क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें कंटेंट रिकमेंडेशन, वॉचलिस्ट, पर्सनल प्रोफाइल, किड्स प्रोफाइल, गूगल असिस्टेंट, वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट रिमोट और गूगल कास्ट बिल्ट-इन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
- ब्रांड - Acer
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें 55 इंच की अल्ट्रा QLED 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले (3840 × 2160) दी गई है।
- यह एसर टीवी एचडीआर10, एचएलजी और डॉल्बी विज़न को सपोर्ट करता है, जिससे रंग और डिटेल्स और भी ज्यादा बेहतरीन हो जाते हैं।
- यह वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल मीटिंग और ट्रू-कॉन्फ्रेंस को सपोर्ट करता है, साथ ही गेमपैड फास्टकास्ट और मीटिंग मोड भी मिलता है।
- इसके ब्लू लाइट फ़िल्टर और आई केयर प्रोटेक्ट फीचर आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसमें QLED डिस्प्ले की कोई विशेषता नहीं बताई है।
बढ़िया रेटिंग वाले बढ़िया डॉल्बी विजन और साउंड वाले टीवी के 5 मॉडल्स
यहां पर हमने अमेजन पर ऑनलाइन मिलने वाले बढ़िया डॉल्बी विजन टीवी के टॉप 5 विकल्प के फीचर्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है जिससे आपको लेते समय आसानी रहे। ये सभी टीवी 55 इंच और 50 इंच की साइज में आ रहे हैं।
|
ब्रांड व मॉडल |
स्क्रीन साइज़ |
डिस्प्ले प्रकार |
रेज़ोल्यूशन |
साउंड आउटपुट |
डॉल्बी सपोर्ट |
|
Sony BRAVIA 3 Series K-55S30B |
55 इंच |
एलईडी |
4के अल्ट्रा एचडी |
20 वॉट |
डॉल्बी विज़न, डॉल्बी एटमॉस |
|
TCL 55Q6C |
55 इंच |
क्यूडी-मिनी एलईडी |
4के अल्ट्रा एचडी |
40 वॉट |
डॉल्बी विज़न आईक्यू, डॉल्बी एटमॉस |
|
LG OLED55B46LA |
55 इंच |
ओएलईडी |
4के अल्ट्रा एचडी |
20 वॉट |
डॉल्बी विज़न, डॉल्बी एटमॉस |
|
Xiaomi L50MB-AIN |
50 इंच |
एलईडी |
4के अल्ट्रा एचडी |
30 वॉट |
डॉल्बी ऑडियो |
|
Acer AR55QDXGU2875AT |
55 इंच |
क्यूएलईडी |
4के अल्ट्रा एचडी |
80 वॉट |
डॉल्बी विज़न, डॉल्बी एटमॉस |
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस क्या होते हैं और ये टीवी में क्यों ज़रूरी हैं?+डॉल्बी विज़न एक एडवांस एचडीआर तकनीक है, जो बेहतर ब्राइटनेस, गहरे काले रंग और ज्यादा रियल कलर्स दिखाती है, जबकि डॉल्बी एटमॉस थ्री-डायमेंशनल साउंड देता है, जिससे आवाज़ चारों ओर से आती हुई महसूस होती है। दोनों मिलकर घर पर थिएटर जैसा अनुभव देते हैं।
- क्या डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस हर ऐप और कंटेंट में काम करते हैं?+नहीं, ये फीचर्स तभी काम करते हैं जब कंटेंट भी डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस में उपलब्ध हो। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज़्नी+ हॉटस्टार और एप्पल टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसा कंटेंट मिलता है।
- क्या गेमिंग के लिए डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले टीवी सही रहते हैं?+हाँ, ऐसे टीवी गेमिंग के लिए बेहतरीन होते हैं, खासकर जब इनमें एचडीएमआई 2.1, ऑटो लो लेटेंसी मोड और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स हों। इससे गेम स्मूथ चलता है और साउंड ज्यादा इमर्सिव लगता है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads