Xiaomi TV को अक्सर पैसे के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है। ये किफायती कीमतों पर QLED डिस्प्ले, 4K रिजॉल्यूशन, डॉल्बी विजन/एटमॉस और गूगल टीवी/फायर टीवी जैसे स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ प्रीमियम फीचर्स देते हैं। वहीं, इनमें दमदार प्रदर्शन और शानदार रंग मिलते हैं, जो देखने के अनुभव को बेहतर कर सकते हैं। हालांकि, ऑडियो कभी-कभी सामान्य हो सकता है। फिर भी ये उन खरीदारों के लिए बेहतरीन हैं जो बजट में रहकर फीचर्स और पिक्चर क्वालिटी को ज्यादा अहमियत देते हैं। इनके कुछ अच्छे मॉडलों को यहां शामिल किया गया है, जो कि अलग-अलग स्क्रीन साइज और कीमतों में आते हैं। इन्हें आप अपने कमरे के आकार और बजट के अनुसार चुन सकते हैं-
भारत में Xiaomi के ये TV मचा रहे हैं धमाल, देखें टॉप मॉडल्स!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Xiaomi 80 cm (32 inches) G QLED Series Smart TV L32MB-APIN
यह स्मार्ट टीवी 32 इंच स्क्रीन साइज में आता है और इसका एचडी रेडी रिजॉल्यूशन छोटे कमरे में शानदार क्वालिटी वाली पिक्चर दे सकता है। इसमें अधिक गहरे, स्पष्ट और रंगीन विजुअल्स का मजा देने के लिए HDR10 और HLG सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, इस टीवी में मिलने वाला विविड पिक्चर इंजन 2 हर फ्रेम को बेहतर बनाने के लिए पिक्चर क्वालिटी को अधिक स्पष्ट बनाता है। इसका साउंड आउटपुट 20 वॉट है और यह डॉल्बी ऑडियो के जरिए थिएटर जैसा साउंड देने में भी सक्षम है। यह DTS - X के जरिए कमरे में हर तरफ समान और संतुलित आवाज सुनने का अनुभव दे सकता है। इसमें सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi के साथ ही 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ARC, ईथर्नेट और ब्लूटूथ का फंक्शन मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 720p
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- कंट्रास्ट रैशियो- 3000:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी- 8 GB
खूबियां
- इसमें डेडिकेटेड Mute बटन और गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाला रिमोट मिलता है।
- इसका आई केयर मोड हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करता है।
- टीवी में तेज और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।
कमी
- टीवी फंक्शनैलिटी को लेकर कुछ अमेजन ग्राहकों ने शिकायत की।
Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV L43MB-AIN
Xiaomi की इस स्मार्ट टीवी का स्क्रीन साइज 43 इंच है और यह डॉल्बी विजन के साथ सिनेमाई विजुअल्स प्रदान करता है। इसका 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन पिक्चर क्वालिटी को अधिक गहरा और स्पष्ट बनाता है, जिससे फिल्मों के हर एक सीन का मजा लिया जा सकता है। यह रिएलिटी फ्लो MEMC के जरिए पिक्चर के सीन को धुंधला नहीं होने देता है और साथ ही HDR 10 से बेहतरीन रंग व कंट्रास्ट वाले विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें वाइड कलर गैमेट की सुविधा भी मिलती है, जो पिक्चर को उनके असली रंगों में डिलीवर करती है। इस 43 इंच स्मार्ट टीवी की Dolby Audio टेक्नोलॉजी कमरे में थिएटर जैसे साउंड का अनुभव दे सकती है और इसका साउंड आउटपुट 30 वॉट रहने वाला है। एक शानदार सराउंड साउंड का मजा लेने के लिए इसमें DTS वर्चुअल : X का फीचर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रैशियो- 5000:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
- कनेक्टिविटी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- पूरे कंट्रोल के लिए रीडिजाइन किए गए स्मार्ट रिमोट से आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।
- गेम मोड में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ, कम लैग वाला गेमप्ले अनुभव मिल सकता है।
- बिल्ट-इन गूगल कास्ट से फोन और टैब के जरिए कंटेंट को टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों द्वारा लैगिंग की समस्या बताई गई।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi 138 cm (55 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV L55MB-AIN
55 इंच स्क्रीन साइज में आने वाले इस स्मार्ट एलईडी टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन के साथ शानदार और साफ पिक्चर क्वालिटी का मजा लिया जा सकता है। इसका HDR10 और HLG सपोर्ट फिल्मों के हर एक सीन को उनके असली रंग और स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करता है। वहीं, यह विविड पिक्चर इंजन 2 के जरिए पिक्चर क्वालिटी को और भी ज्यादा साफ और शानदार बनाने में सक्षम है। इस स्मार्ट टीवी में रंगों की गुणवत्ता में सुधार करने वाला वाइड कलर गैमेट और चित्रों को धुंधला होने से बचाने के लिए रिएलिटी फ्लो MEMC फीचर दिया गया है। DTS - X और डॉल्बी ऑडियो से लैस यह 55 इंच टीवी शक्तिशाली साउंड देता है, जिसका आउटपुट 34 वॉट है। इसमें मिलने वाली बिल्ट-इन गूगल कास्ट की सुविधा आपको अपने फोन या टैब का कंटेंट टीवी स्क्रीन पर देखने की अनुमति देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 120 Hz, 60 Hz
- कंट्रास्ट रैशियो- 5000:1
- रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- मेमोरी स्टोरेज- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
खूबियां
- Xiaomi TV+ के जरिए कई सारे लाइव फ्री चैनल्स देखे जा सकते हैं।
- 32GB की भरपूर स्पेस के साथ ऐप्स स्टोर, कंटेंट स्ट्रीम और गेम्स खेल सकते हैं।
- फिल्ममेकर मोड असली सिनेमैटिक अनुभव के लिए पोस्ट-प्रोसेसिंग हटाता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक टीवी प्रदर्शन से नाखुश दिखे।
Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 (165 cm) L65MB-APIN
यह Xiaomi 65 इंच स्मार्ट टीवी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देने वाले QLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका 4K डॉल्बी विजन फीचर फिल्मों के हर एक सीन को थिएटर जैसी सिनेमैटिक क्वालिटी में पेश करता है। वहीं, इस 65 इंच टीवी में तेज एक्शन और गेमिंग सीन को धुंधला होने से बचाने वाला रिएलिटी फ्लो MEMC फीचर भी दिया गया है। इसमें पिक्चर क्वालिटी को बेहद साफ और शानदार बनाने वाला विविड पिक्चर इंजन 2 भी मिलता है, साथ ही यह वाइड कलर गैमेट के जरिए विजुअल्स को उनके असली जैसे रंग में प्रदर्शित करता है। यह 34 वॉट साउंड आउटपुट के साथ बेहतर आवाज प्रदान करता है और डॉल्बी ऑडियो के साथ वह काफी मजेदार भी बनती है। सामान्य प्रदर्शन के लिए इस टीवी का रीफ्रेश रेट 60 Hz और गेमिंग का भरपूर मजा देने कि लिए गेम मोड में 120 Hz रहने वाला है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रीफ्रेश रेट- 120 Hz
- रिजॉल्यूशन- 4K
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- स्क्रीन साइज- 65 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- मॉडल नंबर- L65MB-APIN
खूबियां
- गूगल असिस्टेंट ऑपरेशन के जरिए टीवी फंक्शन को बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं।
- फोन या टैब के कंटेंट को टीवी स्क्रीन पर कास्ट करने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है।
- बेहतर प्रदर्शन और ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज मिलता है।
कमी
- कुछ ग्राहक टीवी की स्क्रीन के साथ कई समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV L55MB-FPIN
4K HDR डिस्प्ले वाला यह 55 इंच Xiaomi स्मार्ट टीवी शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स के साथ आपके फिल्में देखने का अनुभव बेहतरीन बना सकता है। इसमें विविड पिक्चर इंजन 2 दिया गया है, जो विजुअल्स की स्पष्टता और क्वालिटी में सुधार करता है। वहीं, रिएलिटी फ्लो MEMC के साथ स्क्रीन पर चित्रों को धुंधला पड़ने की समस्या भी नहीं होती है। यह थिएटर जैसा साउंड प्रदान करने वाले DTS-X और डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस है। 34 वॉट साउंड आउटपुट के साथ इस टीवी के साथ आपको देखने और सुनने का जबरदस्त अनुभव मिल सकता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए बिल्ट-इन WiFi और ब्लूटूथ के साथ ही वायर्ड डिवाइस को जोड़ने के लिए 3 HDMI व 2 USB पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Fire OS 8
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी- 32 GB
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- क्वाड-कोर प्रोसेसर स्मूथ मल्टीटास्किंग, तेज लोड टाइम और एक सीमलेस अनुभव सुनिश्चित करता है।
- Fire TV लाइव टीवी और Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स को एक ही होम स्क्रीन एक्सेस करने की सुविधा देता है।
- 120Hz गेम बूस्टर स्मूथ मोशन, कम लेटेंसी और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले के लिए रिफ्रेश रेट को दोगुना करता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन से जुड़ी दिक्कतें आईं।
गैजेट गली कैटेगरी पर ऐसी ही अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।
Xiaomi के विभिन्न टीवी मॉडलों की तुलना
Xiaomi विभिन्न प्रकार के Smart TV मॉडल प्रदान करता है। प्रत्येक मॉडल में अलग-अलग विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन्स होते हैं। तुलना करते समय, स्क्रीन साइज, रिजॉल्यूशन, डिस्प्ले तकनीक, साउंड क्वालिटी और कनेक्टिविटी विकल्पों पर ध्यान दें। उपयोगकर्ता समीक्षाएं भी देखें ताकि आपको कुछ जरूरी बातों का पता चल सके-
|
मॉडल्स |
रिजॉल्यूशन |
डिस्प्ले तकनीक |
साउंड क्वालिटी |
|
Xiaomi 80 cm (32 inches) G QLED Series Smart TV |
एचडी रेडी |
QLED |
डॉल्बी ऑडियो, DTS - X |
|
Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV |
4K अल्ट्रा एचडी |
एलईडी |
20 वॉट आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो |
|
Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV |
4K अल्ट्रा एचडी |
LED |
DTS वर्चुअल : X |
|
Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 (165 cm) |
4K अल्ट्रा एचडी |
QLED |
34 वॉट आउटपुट |
|
Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV |
4K अल्ट्रा एचडी |
QLED |
डॉल्बी ऑडियो |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या श्याओमी टीवी में गूगल असिस्टेंट है?+हां, अधिकांश श्याओमी टीवी में गूगल असिस्टेंट होता है, जिससे आप वॉयस कमांड से टीवी को नियंत्रित कर सकते हैं।
- श्याओमी टीवी की वारंटी कितने समय की होती है?+श्याओमी टीवी पर आमतौर पर 1 साल की वारंटी होती है, लेकिन कुछ मॉडलों पर अतिरिक्त वारंटी भी उपलब्ध हो सकती है।
- क्या Xiaomi टीवी गेमिंग के लिए अच्छा है?+Xiaomi टीवी में कुछ मॉडल्स गेमिंग के लिए अच्छे हो सकते हैं, जिनमें बेहतर रिफ्रेश रेट और कम इनपुट लैग होता है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads