Best E-Readers: पढ़ने के हैं शौकीन लेकिन नहीं उठा सकते भारी किताबें? ये रहे विकल्प

अगर आप स्टूडेंट हैं और आपको स्कूल-कॉलेज की किताबें बैग में रखनी पड़ती हैं लेकिन आपको फिक्शन या नॉन-फिक्शन पढ़ने का भी बहुत शौक है तो बस्ते को हल्का रखते हुए भी आप ढेर सारी बुक्स अपने साथ कैरी कर सकते हैं। आप अमेजन पर मौजूद Kindle की मदद से ऐसा कर सकते हैं। कई और ई-रीडर विकल्प भी उपलब्ध हैं। साथ ही E-Reader Devices के लिए जरूरी एसेसरीज भी मिल रही हैं।
अमेजन पर मिलने वाले ई-रीडर डिवाइस
अमेजन पर मिलने वाले ई-रीडर डिवाइस

अगर आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं लेकिन घर या हॉस्टल में ज्यादा किताबें इकट्ठी नहीं कर सकते हैं तो आपके लिए किंडल (Kindle) एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी अच्छी बात ये है कि यह लाइटवेट होता है। एक किंडल डिवाइस की मदद से आप ढेर सारी बुक्स पढ़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रैवल करते हैं और अपने पहले से ही भारी बैग में बुक फिट नहीं कर पाते लेकिन आपको सफर के लिए अपने हमसफर यानी किताब की ज़रूरत महसूस होती है तो किंडल और Kobo जैसे ई-रीडर्स आपका साथ दे सकते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये इलेक्ट्रॉनिक होने के बावजूद भी एकदम असली बुक वाली फील देता है। मानो आप किताब के पन्ने ही पलट रहे हों। इससे लंबे समय तक पढ़ने पर आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता। इस डिवाइस को फोकस न कर पाने की दिक्कत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यानी इस डिवाइस पर पढ़ते समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आपका ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पाएंगे और आप डूमस्क्रोलिंग की बजाय माइंडफुल रीडिंग कर पाएंगे। हर उम्र के इंसान के लिए ये अच्छे साबित हो सकते हैं यानी बच्चे पढ़ना चाहें या बुजुर्ग, कोई भी आसानी से अपने रीडिंग टाइम का लुत्फ उठा सकता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

अमेजन पर मिलने वाले ई-रीडर डिवाइस:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Amazon Kindle Paperwhite 16GB

    अमेजन किंडल पेपरव्हाइट 16जीबी एक बुक लवर के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसका वजन हल्का है और ये अल्ट्राथिन है यानी ये आपके बैग में आसानी से आ सकता है और आपको भारीपन भी महसूस नहीं होगा। जानकारी के लिए बता दें कि किंडल एक इलेक्ट्रॉनिक बुक रीडर यानी ई-रीडर डिवाइस है, जिसे अमेजन ने बनाया है। 

    क्या खासियत है?

    • यह डिवाइस वाटरप्रूफ है। यानी आप चाहें तो गर्मियों के मौसम में आराम से पूल में चिल करते हुए भी रीडिंग कर सकते हैं। पूल साइड किंडल रीड करते हुए तस्वीर खिंचवा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहें तो बेझिझक कर सकते हैं, इंस्टा-वर्दी फोटो भी आ जाएगी और किंडल पर पानी पड़ कर खराब होने का डर भी नहीं रहेगा। 
    • अमेजन के इस डिवाइस को एससीएस ग्लोबल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स की ओर से EEE यानी इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट के लिए रिसाइकल्ड कंटेंट सर्टिफिकेशन दिया गया है। 
    • एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी लाइफ हफ्तों तक चलती है। 
    • इस मॉडल के साथ अमेजन किंडल अनलिमिटेड का ऑफर भी दे रहा है। हालांकि, आप इसे चुनने से पहले ऑफर चेक जरूर करें।
    • डिवाइस ऐड-सपोर्ट और बिना लॉकस्क्रीन ऐड्स, दोनों ही विकल्पों में मौजूद है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Amazon Kindle
    • डिस्प्ले का साइज- 7 इंच
    • वजन- 211 ग्राम
    • रंग- काला
    • जनरेशन- Kindle Paperwhite (12th Generation)

    खूबियां

    • एडजस्टेबल लाइट
    • एंटी-ग्लेयर स्क्रीन

    कमी

    • ऑटो-एडजस्टिंग फ्रंट लाइट सेंसर नहीं है।
    01
  • Kobo Libra Colour | eReader

    अगर किंडल के अलावा आप दूसरे ब्रांड्स के E-Reader Device ट्राई करना चाहते हैं तो Kobo eReader आप देख सकते हैं। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं। आप पढ़ने के साथ-साथ किताबों को सुन भी सकते हैं यानी इसमें ऑडियोबुक्स को भी सुना जा सकता है। ये बच्चों और स्टूडेंट्स के लिहाज से सही है। 

    क्या खासियत है?

    • इस डिवाइस की 7 इंट की स्क्रीन ग्लेयर फ्री है यानी आपकी आखों पर ज्यादा स्ट्रेन नहीं पड़ेगा। 
    • इसके डिस्प्ले को कलर ई-इंक कैलिडो तकनीक का इस्तेमाल कर बनाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये इसे उन्नत डिजिटल पेपर डिस्प्ले तकनीक माना जाता है। 
    • आप इसमें किताबें पढ़ने के सथ-साथ जर्नलिंग कर सकते हैं, डेली प्लान और नोट्स भी बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Kobo
    • मॉडल का नाम- Libra Colour
    • डिस्प्ले तकनीक- इलेक्ट्रॉनिक इंक
    • कनेक्टिविटी तकनीक- ब्लूटूथ, USB, Wi-Fi
    • स्क्रीन साइज- 7 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 32 GB
    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन - 1680x1264

    खूबियां

    • पेज-टर्न बटन्स
    • लैंडस्केप मोड

    कमी

    • Mac या विंडोज के साथ कंपैटिबल नहीं है।

    आप चाहें तो अमेजन पर उपलब्ध किंडल और ई-रीडर की एक्सेसरीज भी देख सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ProElite Case Cover for Kindle Paperwhite

    अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं और अपने बैग या पर्स में ई-रीडर रखते हैं, तो आप अपने किंडल के लिए एक कवर देख सकते हैं। ProElite ब्रांड का किंडल या ई-रीडर केस कवर आपको कई रंगों में मिल सकता है। 

    क्या खासियत है?

    • इसमें मैग्नेटिक लॉक लगा होता है। 
    • ये स्लिम है लेकिन इसमें लगा प्रीमियम क्वालिटी का सिंथेटिक लेदर आपके Kindle डिवाइस को सुरक्षित रखने में सक्षम है। 
    • इसमें ऑटो स्लीप एंड वेक फीचर भी मौजूद है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ProElite
    • कम्पैटिबल डिवाइस- Kindle E-Readers
    • रंग- काला
    • शेल का प्रकार- हार्ड
    • आइटम के डायमेंशन्स- 15 x 10 x 5 सेंटीमीटर

    खूबियां

    • मैग्नेटिक लॉक
    • हार्ड शैल टाइप

    कमी

    • वाटरप्रूफ नहीं है।
    03
  • Dyazo Adjustable Floor Stand with 360 Rotating Gooseneck Long Arm

    आप चाहें तो आराम से बेड पर लेटकर भी किंडल या अपने ई-रीडर को पढ़ सकते हैं और देर तक ई-रीडर को पकड़ने और उसके कारण होने वाले हाथ के दर्द की भी टेंशन नहीं रहेगी। दरअसल, आप एडजस्टेबल फ्लोर स्टैंड की मदद से ऐसा कर सकते हैं। इसकी 360 डिग्री रोटेटिंग गूजनेक आपका काम आसान बना देगी। ये न सिर्फ आपके ई-रीडर के लिए सही है, बल्कि फोन और टैबलेट को भी आप इस पर लगा सकते हैं। 

    क्या खासियत है?

    • इसमें डुअल डिवाइस होल्डर लगा है।
    • कंपनी ने इसे प्रीमियम एल्युमिनियम, आयरन मेटल और एबीएस प्लास्टिक से बनाया है। साथ ही इसके बेस को भी मजबूत बनाया गया है।
    • इसे आसानी से फोल्ड और स्टोर किया जा सकता है। 
    • रीडिंग के अलावा आप फोन या टैबलेट इसमें लगा कर आसानी से मूवी देख सकते हैं और अपना मनोरंजन कर सकते हैं। 
    • इसकी हाइट को कम या ज्यादा किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dyazo
    • कम्पैटिबल डिवाइस- टैबलेट्स
    • रंग- काला
    • आइटम के डायमेंशन्स- 43.2 x 22.9 x 5.1 सेंटीमीटर

    खूबियां

    • पोर्टेबल
    • एडजस्टेबल

    कमी

    • हिंज ढीले हो सकते हैं।
    04
  • Elfora 2 in 1 Stylus Pen for Touch Screens

    अगर आप अपने Kindle या e-reader के लिए एक अच्छा स्टाइलस पेन ढूंढ रहे हैं, तो आप इस हल्के वजन वाले टचस्क्रीन-फ्रेंडली स्टाइलस को देख सकते हैं। 

    क्या खासियत है?

    • इसका प्रिसीजन यानी सटीकता अच्छी है। 
    • इस पर रबर टिप लगी है यानी टिप सॉफ्ट है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं लगते। 
    • ये यूनिवर्सल स्टाइलस है यानी इसका इस्तेमाल किंडल के साथ-साथ iPad, iPhone, एंड्रायड, सैमसंग आदि पर भी किया जा सकता है।
    • स्क्रॉलिंग के अलावा आप इसकी मदद से टैपिंग, राइटिंग आदि भी कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेसिफिकेशन्स
    • ब्रांड- Elfora
    • आइटम का वजन- 12 ग्राम
    • रंग- रोज गोल्ड
    • आइटम के डायमेंशन्स- 15 x 1 x 1 सेंटीमीटर

    खूबियां

    • सॉफ्ट टच
    • स्लिम

    कमी

    पेन की रबर टूटने पर पेन काम का नहीं रहता है।

    05
  • ZORBES Smart Page Turner Remote, Bluetooth Finger Controller for Kindle

    अगर आपने अपने किंडल या रीडिंग डिवाइस को स्टैंड पर लगा कर पढ़ते हैं या बेड या काउच पर बैठ कर आराम से बिना हिले पढ़ना चाहते हैं तो आप इस स्मार्ट पेज टर्नर रिमोट लेने के बारे में सोच सकते हैं। यह आपके रीडिंग सेशन को आरामदायक बना सकता है। 

    क्या खासियत है?

    • रिमोट पेज फ्लिपिंग की सुविधा आपके रीडिंग टाइम को मजेदार और आसान बना सकती है।
    • इसमें वायरलेस ब्लूटूथ फिंगर कंट्रोल का फीचर भी है। यानी आप हैंड्स-फ्री रीडिंग कर सकते हैं।
    • ओवर ईयर प्लेसमेंट की मदद से आप पेज टर्नर को अपने अनुसार चला सकते हैं। 
    • किंडल के अलावा भी यह कई डिवाइसेस जैसे कि टैबलेट या दूसरे ई-रीडर्स के साथ भी काम कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ZORBES
    • आइटम का वजन- 47 ग्राम
    • रंग- काला
    • कम्पैटिबल डिवाइस- टैबलेट, ई-रीडर

    खूबियां

    • ब्लूटूथ वायरलेस कंट्रोल
    • हैंड्स-फ्री रीडिंग

    कमी

    • डिवाइस से ज्यादा दूरी होने पर काम नहीं करता है।
    06

किंडल, ई-रीडर और उनकी एक्सेसरीज:-

किंडल, ई-रीडर और उनकी एक्सेसरीज में क्या खास फीचर है और प्रोडक्ट की क्या कीमत है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

प्रोडक्ट 

कीमत

खास फीचर

Kindle Paperwhite (16 GB)

₹20,999

एंटी-ग्लेयरिंग डिस्प्ले

Kobo Libra Colour eReader

₹22,799

वाटरप्रूफ

ProElite Case Cover for Kindle Paperwhite

₹399

मैग्नेटिक लॉक

Dyazo Adjustable Floor Stand with 360° Rotating Gooseneck Long Arm

₹1,289

एडजस्टेबल

Elfora 2 in 1 Stylus Pen for Touch Screens

₹229

सॉफ्ट टच

ZORBES Smart Page Turner Remote

₹1,609

ब्लूटूथ वायरलेस कंट्रोल

नोट: सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या किंडल पेपरव्हाइट डिवाइस वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है?
    +
    किंडल पेपरव्हाइट डिवाइस वाटरप्रूफ है लेकिन डस्टप्रूफ नहीं है। इस पर धूल ना जमे, इसके लिए आप ई-रीडर पर लगाने वाले कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • किंडल फोन या टैबलेट से अलग कैसे है?
    +
    किंडल पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है यानी पढ़ते समय फोकस बना रहता है। यह आपको ऐसा अनुभव दे सकते हैं, मानो आप असली किताब पढ़ रहे हों।
  • किंडल का बैटरी बैकअप कैसा रहता है?
    +
    एक बार फुल चार्ज करने पर बैटरी कई हफ्तों तक चल सकती है। इस डिवाइस का बैटरी बैकअप अच्छा माना जाता है।
  • पेज टर्नर रिमोट का क्या काम है?
    +
    यह आपको रिमोट की मदद से ई-रीडर के पेज को पलटने की सुविधा देता है। इस तरह के कई प्रोडक्ट्स में वायरलेस ब्लूटूथ फिंगर कंट्रोलर का फीचर भी मौजूद होता है, जिसकी मदद से आप हैंड्स-फ्री रीडिंग कर सकते हैं।