Hindi News Today: एमपी और छत्तीसगढ़ में नई सरकार का शपथग्रहण आज, मोदी-शाह होंगे शामिल; पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला
Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री आज शपथ लेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 23 सैनिक मारे गए हैं। एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या-क्या हैं बड़े इवेंट्स।

पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:
- मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। मोहन यादव आज भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
- छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण करेंगे।
- मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिए 1500 जवानों की तैनाती की गई है। शपथ समारोह के दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।
- देश को कश्मीर से जोड़ने के लिए ऊधमपुर-बनिहाल रेल लिंक का कार्य अंतिम चरण में है और अगले वर्ष इसका काम पूरा होना है। उधमुपर से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द रफ्तार भरेगी।
- दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स बुधवार को 360 के पार पहुंच गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रही।
- पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 23 सैनिक मारे गए हैं।
इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:
पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज चंद्र देव सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
मोदी-शाह की उपस्थिति में होगा शपथ ग्रहण

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री आज शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।
सुरक्षा के लिए 1500 जवान तैनात

मध्य प्रदेश की कुर्सी पर आज नए मुख्यमंत्री आसीन होंगे। ताजपोशी को लेकर स्टेडियम में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए है और वीवीआईपी वाहन भी तैयार किए गए हैं। पीएम मोदी हजारों लोगों को संबोधित करेंगे।
इन रास्तों से जरा बचकर निकलें

मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर यातायात प्रभावित रहेगा। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लाल परेड मैदान के आसपास यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
NCR में बढ़ती सर्दी ने बढ़ाई सिरदर्दी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 360 के पार चला गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 350 आरके पुरम में 340 पंजाबी बाग में 355 और आईटीओ में 320 रहा।
इन इलाकों में आज जमकर होगी बारिश

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आज दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश मेघालय और असम के कई जिलों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज मनाली धर्मशाला और अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
अब वंदे भारत से होगा वादियों का दीदार

देश को कश्मीर से जोड़ने के लिए ऊधमपुर-बनिहाल रेल लिंक का कार्य अंतिम चरण में है और अगले वर्ष इसका काम पूरा होना है। उससे पूर्व ही केंद्र सरकार ने इस पर ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है और रेलवे बोर्ड ने इस मार्ग के लिए सेमी हाईस्पीड वंदेभारत ट्रेन के रैक का आर्डर चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री को दे दिया है।
इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी

इजरायल रक्षा बल संयुक्त राष्ट्र के सुविधा केंद्रों और स्कूलों में हमास के आतंकी अड्डों की तलाश कर रहा है। वहीं बाइडन ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी सरकार के कट्टरपंथ को बदलने की जरूरत है। वर्तमान हालात में इजरायल पर दबाव बढ़ रहा है और भविष्य में वह ना नहीं कह सकता।
भारत समेत 153 देशों ने पक्ष में किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को भारी बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें गाजा में युद्धविराम की मांग की गई। संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य राष्ट्रों में से प्रस्ताव के पक्ष में 153 ने वोट दिए, इसमें भारत भी शामिल रहा।
पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान के दरबान इलाके में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। इस आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 23 सैनिक मारे गए हैं। आतंकवादियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों के चेकपोस्ट को निशाना बनाया।
शुभमन गिल और यशस्वी जायस्वाल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कराया। सेंट जॉर्ज पार्क के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल और यशस्वी जायस्वाल दोनों ही बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।
और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय

दिल्ली के वातानुकूलित कमरों में बैठकर जब स्वयंभू राजनीतिक पंडित राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार की पटकथा लिख रहे थे तब उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि मतदान बूथों पर इन प्रदेशों की महिलाएं, गरीब और मजदूर अपने मतों के प्रयोग से पूरी पटकथा का क्लाइमेक्स छाप रहे थे। क्लाइमेक्स था, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।