Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से और गिरेगा उत्तर भारत का पारा, देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 07:38 AM (IST)

    उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश मेघालय और असम के कई जिलों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज मनाली धर्मशाला और अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

    Hero Image
    Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Updates Today। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत

    पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर इलाकों में बुधवार घना कोहरा छाया रहा। बुधवार सुबह लखनऊ का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना में 11 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा आज सुबह, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्य कोहरे के चादर में लिपटे रहे।

    इन इलाकों में बारिश की संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के कई जिलों में बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में आज ओलावृष्टि होने की संभावना है।

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद

    हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज मनाली, धर्मशाला और अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, देहरादून में आज हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं, बात करें कश्मीर की तो बुधवार सुबह श्रीनगर का तापमान -2.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में 8 डिग्री के करीब तापमान रहा।

    केरल में बारिश की आशंका

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार , अगले आज केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।  

    यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली के साथ प्रदूषण का चल रहा आंख-मिचौली का खेल, NCR में बढ़ती सर्दी ने बढ़ाई सिरदर्दी