विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindi News Today: नीतीश कुमार 9वीं बार ले सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी करेंगे हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन

Published: Sun, 28 Jan 2024 07:57 AM (IST)

Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। नीतीश कुमार आज ...और पढ़ें

Hindi News Today: नीतीश कुमार 9वीं बार ले सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
Hindi News Today: नीतीश कुमार 9वीं बार ले सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें।
  2. नीतीश कुमार आज दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा।

पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

  • नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे सकते हैं। साथ ही वह नए सहयोगी दलों के समर्थन के आधार पर नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुप्रीम कोर्ट सभागार में डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट लांच करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के हीरक जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नागरिक केंद्रित सूचना और प्रौद्योगिकी पहल का शुभारंभ करेंगे।
  • ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का एक बार फिर सर्वे हो सकता है। पहले किए गए सर्वे में 50 से ज्यादा मूर्ति और शिवलिंग निकले थे। स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वर का मुकदमा कोर्ट में लंबित है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में हल्का कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सड़क सुरंग में बड़कोट की ओर से निर्माण के कुछ कार्य शुरू हो गए हैं। इसके तहत सुरंग की सेंटर वाल के निर्माण को शटरिंग शुरू की गई है।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

कैसा रहेगा आज का राशिफल

राशिफल के अनुसार, आज यानी 28 जनवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशि के जातकों के मन में काफी नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें करने के लिए आज आप अपने सहयोगियों से मदद मांग सकते हैं।

नीतीश कुमार आज देंगे त्याग पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज त्याग पत्र दे सकते हैं। उसके बाद नए सहयोगी दलों के समर्थन के आधार पर नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले वे आठ बार इस पद की शपथ ले चुके हैं।

पीएम मोदी लॉन्च करेंगे SC की नई वेबसाइट

पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट सभागार में डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट (डिजी एससीआर) लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के हीरक जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नागरिक केंद्रित सूचना और प्रौद्योगिकी पहल का शुभारंभ करेंगे, जिसमें डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट, डिजिटल कोर्ट 2.0 और सुप्रीम कोर्ट की नई वेबसाइट शामिल हैं।

कड़ाके की ठंड से जल्द मिलेगी राहत

IMD के अनुसार 28 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में रात/सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज उत्तराखंड उत्तरी मध्य प्रदेश उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल ओडिशा असम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल पर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बॉडी डबल का नाम और पता साझा करेंगे।

यूपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) हिंदुत्व की राह पर चलकर केजरीवाल के विकास माडल को आगे बढ़ाएगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों व संगठन को मजबूत बनाने के लिए तीन फरवरी को नई दिल्ली में बैठक बुलाई गई है।

क्लस्टर प्रभारी रखेंगे सांसद-विधायकों पर नजर

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के लिए पार्टी की ओर से नियुक्त किये गए सभी क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों व संयोजकों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों को टीम के रूप में काम करने का आह्वान किया है।

भाजपा ने कांग्रेस पर विकास रोकने का लगाया आरोप

हिमाचल प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के प्रोजेक्टों को रोकने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा कांगड़ा जिला में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्वीकृत किया गया था।

हूती आतंकियों ने ब्रिटिश तेल टैंकर पर दागी मिसाइल

ईरान समर्थित आतंकी संगठन हूती ने अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल दागी। इससे टैंकर में आग लग गई। हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस टैंकर के चालक दल के सदस्यों में 22 भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में हल्का कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिन आकाश साफ रहेगा।

ज्ञानवापी में एक बार फिर हो सकता है एएसआई सर्वे

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई का एक बार फिर सर्वे हो सकता है। पहले किए गए सर्वे में 50 से ज्यादा मूर्ति और शिवलिंग निकले थे। स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वर का मुकदमा कोर्ट में लंबित है। स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वर के 1991 के मुकदमे में अदालत सर्वे का आदेश दे चुकी है।

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी

लास्का एयरलाइंस ने बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों की उड़ान फिर शुरू कर दी है। एक बोइंग 737 मैक्स 9 विमान की उड़ान के दौरान विमान की खिड़की निकलने की घटना के बाद सभी बोइंग मैक्स 9 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी।

76 दिन बाद सिलक्यारा सुरंग में काम शुरू

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सड़क सुरंग में बड़कोट की ओर से निर्माण के कुछ कार्य शुरू हो गए हैं। इसके तहत सुरंग की सेंटर वाल के निर्माण को शटरिंग शुरू की गई है। साथ ही, सिलक्यारा की ओर से सुरंग के मुहाने पर निर्माणाधीन पुल का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय

आखिरकार रामलला अयोध्या में अपने धाम आ गए। लगभग 500 वर्ष पहले आक्रमणकारी बाबर के सेनापति मीर बकी ने राम जन्मस्थान मंदिर पर मस्जिद बनवाकर हिंदू समाज को जो आघात पहुंचाया था, उस पर अब जाकर मरहम लगा। यह काम स्वतंत्रता के बाद ही हो जाना चाहिए था, जैसे सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करके किया गया, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसकी आवश्यकता नहीं समझी। इसका कारण उनकी सेक्युलरिज्म की अपनी अवधारणा और तुष्टीकरण की राजनीति ही रहा।