यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alaska Airlines: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अलास्का एयरलाइंस ने फिर शुरू की बोइंग मैक्स 9 विमान की उड़ान; इस कारण लगा दी गई थी रोक
अलास्का एयरलाइंस ने बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों की उड़ान फिर शुरू कर दी है। विमान की उड़ान के दौरान ...और पढ़ें

एपी, पोर्टलैंड। अलास्का एयरलाइंस ने बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों की उड़ान फिर शुरू कर दी है। एक बोइंग 737 मैक्स 9 विमान की उड़ान के दौरान विमान की खिड़की निकलने की घटना के बाद सभी बोइंग मैक्स 9 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी।
विमान की पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी थी
एयरलाइन ने कहा कि उसने विमानों का अंतिम निरीक्षण पूरा कर लिया है। शुक्रवार दोपहर सिएटल से सैन डिएगो की उड़ान के साथ मैक्स 9 की उड़ान फिर शुरू की गई। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अलास्का एयरलाइंस के विमान की उड़ान के दौरान खिड़की निकल गई थी। 171 यात्रियों को लेकर विमान कैलिफोर्निया जा रहा था। विमान की पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी थी।
निरीक्षण में प्रति विमान लगभग 12 घंटे लगते हैं
अलास्का ने कहा कि संघीय उड्डयन प्रशासन द्वारा निरीक्षण मानदंडों को मंजूरी दिए जाने के बाद, उसने बुधवार रात को अपने पहले मैक्स 9 का निरीक्षण शुरू कर दिया था। एयरलाइन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे 737-9 मैक्स पर निरीक्षण अगले सप्ताह के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिससे हमें अपनी पूरी उड़ान अनुसूची संचालित करने की अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में प्रति विमान लगभग 12 घंटे लगते हैं।
