Move to Jagran APP

पंजाब कैडर के पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया, छह महीने से खाली था पद

1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव पैनल में शामिल होंगे। सुशील चंद्रा इस साल मई महीनेमें मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे जिसके बाद राजीव कुमार ने कार्यभार संभाला था।

By AgencyEdited By: Arun kumar SinghPublished: Sat, 19 Nov 2022 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 07:41 PM (IST)
पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल। फाइल फोटो

 नई दिल्‍ली, एजेंसी। गुजरात में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव से पहले सेवानिवृत्त नौकरशाह अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। देश के शीर्ष चुनाव निकाय में तीसरा पद करीब छह महीने से खाली है।

loksabha election banner

शनिवार शाम को केंद्रीय कानून मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है क‍ि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अरुण गोयल, आईएएस (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है, जिस तारीख से वह पदभार ग्रहण करते हैं। 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव पैनल में शामिल होंगे।

सुशील चंद्रा इस साल मई महीने में मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद राजीव कुमार ने कार्यभार संभाला था। चुनाव पैनल मई महीने से दो सदस्यीय निकाय है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराने की मांग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को संभालना था।

पंजाब के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

पंजाब के सबसे वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अरुण गोयल ने सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले त्यागपत्र दे दिया। वह कई वर्षों से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। अरुण गोयल 1985 बैच के आइएएस अफसर हैं। उन्हें 31 दिसंबर, 2022 को रिटायर होना था।

इसे भी पढ़ें: 'नो मनी फॉर टेरर' सम्‍मेलन में एस जयशंकर बोले, आतंकवाद को लेकर कभी भी पीछे नहीं हटेंगे और न कभी समझौता करेंगे

उनके त्यागपत्र को पंजाब और केंद्र सरकार ने एक ही दिन में स्वीकार कर लिया गया। ऐसा बहुत कम होता है कि होम कैडर से लेकर पीएमओ तक फाइल एक ही दिन में क्लियर हो जाए। इसी कारण पूरी ब्यूरोक्रेसी में उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा रही।

इसे भी पढ़ें: इंदिरा गांधी ने छोड़ी देशप्रेम, धर्मनिरपेक्षता, दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य की अमिट छाप : सोनिया गांधी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.