TOP 10 Stories 24 September 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है भारतीय सेना, भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए अखबार निकालता है पीएफआइ
अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय होने के साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी दौड़ तेज हो गई है। दुनिया भर के बाजारों में शुक्रवार को आर्थिक मंदी की आहट के चलते बड़ी गिरावट हुईं। आइए आज दिन-भर 10 बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शनिवार को देश और दुनिया में कई ऐसा घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 10 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना देश पर बुरी नजर डालने वाली किसी भी ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखती है। अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय होने के साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी दौड़ तेज हो गई है।
पढ़ें आज की टॅाप 10 खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना देश पर बुरी नजर डालने वाली किसी भी ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखती है। उन्होंने (Defence Minister Rajnath Singh) कहा कि अब जब भारतीय सेना चीन के साथ बातचीत कर रही है तो वह बराबरी के अधिकार के साथ ऐसा कर रही है। रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) की मौजूदगी में दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyay) पर पांच खंडों की पुस्तक के विमोचन के मौके पर की।
.jpg)
अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय होने के साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी दौड़ तेज हो गई है। गहलोत के उत्तराधिकारी के तौर पर सचिन पायलट की स्वाभाविक दावेदारी के बीच उनके समर्थक विधायकों की संख्या बढ़ने लगी है।
.jpg)
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की सियासी हलचल के बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के असंतुष्ट खेमे के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से लंबी बातचीत की। पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार माने जा रहे अशोक गहलोत के नामांकन से पहले इस मुलाकात को पार्टी की अंदरूनी सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
अमेरिकी कांग्रेस की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद अब अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर जाएंगी। इस यात्रा से उत्तर कोरिया खफा है और वह विरोध में परमाणु परीक्षण कर सकता है। खास बात यह है कि अभी हाल में नैंसी की ताइवान यात्रा पर चीन की नाराजगी देखने को मिली थी। चीन ने भी कहा था कि वह नैंसी के विमान को गिरा देगा, अब उत्तर कोरिया को भी हैरिस की यात्रा से मिर्ची लगी है। आइए जानते हैं कि हैरिस की यह यात्रा कूटनीतिक लिहाज से अमेरिका के लिए क्याें अहम है।

दक्षिण कश्मीर के खरबतपोरा पुलवामा में आतंकियों ने टारगेट किलिंग के तहत दो प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाया है। इस हमले में घायल दोनों प्रवासी श्रमिकों की पहचान शमशाद अहमद और फैजान कादरी निवासी बिहार के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के उपरांत आतंकी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
6- Delhi Monkeypox Case: दिल्ली में बढ़ा मंकीपाक्स का खतरा, दो विदेशी नागरिक मिले संक्रमित
राजधानी दिल्ली में मंकीपाक्स के दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि एक अन्य संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे अब दिल्ली में मंकीपाक्स के कुल मामलों की संख्या 12 हो गई है। दोनों मरीज नाइजीरियाई नागरिक हैं। महिला एवं पुरुष दोनों मरीजों की उम्र 25 साल है और पश्चिमी दिल्ली इलाके में रहते हैं।

भारत में हिंसा, दंगा और आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोपों में जांच एजेंसियों का सामना कर रहा पीएफआइ विदेश में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में भी आगे रहा है। खासतौर पर खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय मुसलमानों की मौजूदगी को देखते हुए पीएफआइ 'गल्फ तेजस डेली' नाम का अखबार भी निकालता है। अपने एजेंडे के प्रचार-प्रसार के लिए वह केरल में भी 'तेजस' नाम से अखबार प्रकाशित करता था। 2018 में इसे बंद कर दिया गया।
.jpg)
दुनिया भर के बाजारों में शुक्रवार को आर्थिक मंदी की आहट के चलते बड़ी गिरावट हुईं। अमेरिका से लकेर यूरोप और एशिया के बाजारों में बिकवाली हावी रही। दुनिया के बाजारों में गिरावट की शुरुआत अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेड के 21 सितंबर के उस फैसले के बाद हुई, जिसमें महंगाई को कम करने के लिए ब्याज दरों लगातार तीसरी बार 75 आधार अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़ाया गया था।
.jpg)
हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में भारत का नाम रौशन कर रहीं है। क्रिकेट की बात करें तो इस समय भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। कॅामनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। इस समय भारत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। इस लीग में पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्टार क्रिकेटर्स खेल रहे हैं। नारी सशक्तिरण को बढ़ावा देने के लिए इस लीग में अंपायर से लेकर रेफरी तक सभी महिलाएं हैं।
उर्फी जावेद का एक वीडियो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया हैl इसमें उन्हें रेड कार्पेट पर स्टाइलिश ड्रेस पहनकर वॉक करते हुए देखा जा सकता हैl इस ड्रेस के लिए उन्होंने ₹5 लाख 20 हजार का पेमेंट किया हैl यह ड्रेस सिम कार्ड से बनी होती हैl वहीं इन्हीं सिम कार्ड का उपयोग कर कई लोगों को लूटा गया होता हैl इसके चलते पुलिस आती है और इंक्वायरी के दौरान में पता चलता है कि इस सिम कार्ड के जरिए कई स्कैम किए ग

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।