Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Hindi Breaking News Today 29th May: कुरुक्षेत्र में बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल- 'मुझे दो मौका हरियाणा के सभी स्कूलों में करूंगा सुधार'

Breaking News in Hindi Today: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे मौका दो, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा।

By Mohd FaisalSun, 29 May 2022 03:17 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप की संख्या लगातार बढ़ रही है। खास बात यह है कि वैश्विक महामारी के समय में भी देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ी है। देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के पार जा चुकी है। मुझे इस बात का गर्व है कि भारत में बहुत से ऐसे मेंटर्स हैं, जिन्होंने स्टार्ट अप को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। वहीं, भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात एक बार फिर से हो गया है। कोविड -19 महामारी के कारण पिछले करीब दो सालों से ज्यादा वक्त से दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित थीं। भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,035 ठीक हुए और 14 मौतें हुईं है।

29 May 20223:05:18 PM
बांग्लादेश के बरिशाल में पेड़ से टकराई बस, 10 की मौत

बांग्लादेश के दक्षिणी बरिशाल जिले में रविवार तड़के एक यात्री बस के पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। वजीरपुर पुलिस के अनुसार घायलों को बरिशल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20222:47:59 PM
आजम खान की तबीयत बिगड़ी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उनको तत्काल रामपुर से नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में दर्द की शिकायत के साथ ही उनको सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी की शिकायत बाद रामपुर से नई दिल्ली लाया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20222:36:33 PM
छह धर्मों को मिलेंगे अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र
blog images

असम के मंत्री केशब महंत ने बताया कि असम मंत्रिमंडल ने छह धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी के लोगों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया है।

29 May 20222:28:18 PM
कुरुक्षेत्र में बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
blog images

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे मौका दो, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा। दिल्ली सरकार के स्कूल सबूत हैं, अब गरीब के बच्चे भी इंजीनियर और डाक्टर बनेंगे। हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले 7 वर्षों में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी है।

29 May 20222:25:37 PM
भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर किया जारी
blog images

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने एक लापता विमान के संबंध में एक आपातकालीन नंबर, +977-9851107021 जारी किया है। विमान में 4 भारतीयों सहित 22 लोगो सवार थे। दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है।

29 May 20222:23:23 PM
सीएम योगी ने किया कबीर चौराधाम मगहर में स्थलीय निरीक्षण
blog images

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए आयोजित कार्यक्रम के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबीर चौराधाम मगहर में स्थलीय निरीक्षण किया।

29 May 20221:49:01 PM
भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
blog images

भ्रष्टाचार के आरोपों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मोहनजोदड़ो की खुदाई हुई थी, उसी तरीके से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की खुदाई हो रही है और इतिहास के पन्नों को पलटा जा रहा है। हमें जांच से, छानबीन से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उनको कार्यकलापों से उनकी मंशा कुछ और दिखती है।

29 May 20221:46:47 PM
लांस हवलदार एमडी सैजल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
blog images

27 मई को लद्दाख में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लांस हवलदार एमडी सैजल को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।

29 May 20221:33:46 PM
CM पुष्कर सिंह धामी बोले- 2014 से पहले देश में होते थे घोटाले
blog images

चंपावत उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में अलग कल्चर था। कभी बोफोर्स का घोटाला, कभी जमीनों का घोटाला और कई घोटाले होते थे। पहले देश के कुछ लोगों के फायदे के लिए योजनाएं बनती थी लेकिन देश की जनता के लिए योजनाएं बन रही हैं।

29 May 20221:27:10 PM
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का बयान
blog images

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि मैं सोनिया गांधी से मिलने और राज्यसभा चुनाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आया था। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन से एक उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा। झामुमो और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं।

29 May 20221:18:16 PM
मानसून ने केरल में दी दस्तक

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून आगे बढ़ेगा। साथ ही मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 29 मई से 01 जून के दौरान केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20221:06:18 PM
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा

तेलंगाना के नलगोंडा में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। रामनवमी के जुलूस के बाद रथ के बिजली के तार से संपंर्क में आने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20221:03:27 PM
बहराइच में अब तक सात लोगों की हुई मौत
blog images

बहराइच के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने सड़क हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मृत्यु हुई है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, कोशिश है कि सभी घायलों को बचाया जा सके और उनका समुचित इलाज हो सके।

29 May 202212:57:56 PM
अहमदाबाद में अनुराग ठाकुर ने सुना मन की बात कार्यक्रम
blog images

अहमदाबाद में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हम अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां खिलाड़ियों से मिलने आए, यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर भी देखा। खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात सुना और फिर खिलाड़ियों के मन की बात जानने की कोशिश भी की। बहुत अच्छे सुझाव मिले हैं।

29 May 202212:44:40 PM
सितंबर से हर माह चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

केंद्रीय रेल मंत्री ने ऐलान किया कि आगामी सितंबर माह से हर माह चार वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। नेशनल रेलवे अवार्ड समरोह के दौरान रेलमंत्री ने कहा, हम रेल को नई ऊंचाईयों पर ले जाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सितंबर से हर माह 4-5 वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया जाएगा और बुलेट ट्रेनों का काम भी प्रगति पर है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 202212:35:01 PM
अखिलेश यादव ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
blog images

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो जैसी सरकार भाजपा की है, उन्होंने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। जिस रास्ते पर आज भाजपा सरकार ले जा रही है उससे किसान बर्बादी की ओर चला जाएगा। देश के किसानों के सबसे बड़े नेता रहें और आजादी के बाद किसानों के सम्मान और हक के लिए अगर किसी ने संघर्ष किया था तो चौधरी चरण सिंह ने किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही किसान खुश रह सकता है।

29 May 202212:31:58 PM
ऋषिकेश पहुंचे श्रद्धालुओं को समस्याओं का करना पड़ रहा सामना
blog images

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचे श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र नेगी ने बताया कि यहां ऋषिकेश बस टर्मिनल पर रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है, अभी स्लाट खाली नहीं हैं इसलिए रजिस्ट्रेशन कुछ देर के लिए रोका गया है।

29 May 202212:28:13 PM
बच्चों को दिया जाएगा पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना का लाभ
blog images

पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी 30 मई को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना के तहत लाभ जारी करेंगे। वह स्कूल जाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित करेंगे। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन और हेल्थ कार्ड की पासबुक बच्चों को सौंपी जाएगी।

29 May 202212:18:21 PM
मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
blog images

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के साथ संवाद के लिए एक अनोखी परंपरा को स्थापित किया है। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हुई सामान्य बातचीत वो देशवासियों से करते हैं।

29 May 202212:06:32 PM
तारा एयर विमान की तलाश में जुटी नेपाली सेना

नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना के एक एमआई-17 हेलीकाप्टर को लेटे मस्टैंग के लिए रवाना किया गया है, जो लापता तारा एयर विमान का संदिग्ध दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है।

29 May 202211:55:18 AM
मैं हर महीने PM मोदी की 'मन की बात' के संस्करण को सुनता हूं- जेपी नड्डा
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि मैं हर महीने PM मोदी की मन की बात के संस्करण को सुनता हूं। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि देश में लगभग 10 लाख 40 हज़ार चुनाव बूथ हैं जिसमें से हम 5.5 लाख से ज्यादा स्थानों पर बूथ पर इस तरह से बैठकर PM मोदी की मन की बात सुनते हैं।

29 May 202211:53:44 AM
जेपी नड्डा ने की मन की बात कार्यक्रम की तारीफ
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम की जो रोचक बात है वो ये है कि देश के प्रधानमंत्री जो राजनीतिक में उच्च स्थान पर बैठै हैं, उन्होंने मन की बात के 89 संस्करण होने के बावजूद आज तक इस कार्यक्रम में रानजीति की बात नहीं की है, ये इस कार्यक्रम की विशेषता है।

29 May 202211:49:23 AM
पीएम मोदी ने किया अपनी जापान यात्रा का जिक्र

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि जापान की अपनी हाल की यात्रा के दौरान, मैं जापान के कुछ अद्भुत व्यक्तियों से मिला, जिन्हें भारत से अपार प्रेम है। उनमें से एक कला निर्देशक हिरोशी कोइके जी हैं, जिन्होंने महाभारत प्रोजेक्ट का निर्देशन किया था, जिसे भारत, कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 9 देशों में प्रदर्शित किया गया है।

During my recent visit to Japan, I met some wonderful personalities of Japan whove immense love for India. One of them is Hiroshi Koike Ji, an art director, who directed the Mahabharat Project which has been performed in 9 countries incl India, Cambodia & Indonesia: PM Modi pic.twitter.com/75BU3H7EJz

— ANI (@ANI) May 29, 2022
29 May 202211:46:19 AM
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुना मन की बात कार्यक्रम
blog images

शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुना।

29 May 202211:44:21 AM
पूर्व सीएम ने देवेंद्र फडणवीस सुना मन की बात कार्यक्रम
blog images

महाराष्ट्र के नागपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कई नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को सुना।

29 May 202211:42:43 AM
PM मोदी ने उत्तराखंड की कल्पना का किया जिक्र

PM मोदी ने उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली कल्पना का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी 10वीं की परीक्षा पास की है, लेकिन उनकी सफलता की खास बात ये है कि उन्हें कुछ समय पहले तक कन्नड़ा भाषा भी नहीं आती थी, उन्होंने 3 महीने में कन्नड़ा भाषा सीखी और 92 नंबर भी लेकर आई। कल्पना उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली है, वे पहले टीबी से पीड़ित रही और तीसरी कक्षा में उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई। कल्पना बाद में मैसूर की रहने वाली प्रोफेसर तारामूर्ति के संपर्क में आई जिन्होंने उनकी मदद की।

कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी 10वीं की परीक्षा पास की है, लेकिन उनकी सफलता की खास बात ये है कि उन्हें कुछ समय पहले तक कन्नड़ा भाषा भी नहीं आती थी, उन्होंने 3 महीने में कन्नड़ा भाषा सीखी और 92 नंबर भी लेकर आई: PM मोदी pic.twitter.com/v8alx0QQ7f

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2022
29 May 202211:40:17 AM
नेपाल में तारा एयर का विमान लापता

नेपाल में तारा एयर के एक विमान का संपर्क टूट गया है। विमान ने रविवार सुबह उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, तारा एयर के डबल इंजन विमान ने आज सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। आखिरी बार विमान से सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर संपर्क हुआ था।अधिकारियों ने बताया कि विमान में 22 यात्री सवार हैं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 202211:34:51 AM
मन की बात में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन बाद ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण को लेकर हमें अपने आस-पास के सकारात्मक अभियान चलाने चाहिए और ये निरंतर करने वाला काम है।

कुछ दिन बाद ही, 5 जून को विश्व, पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है।

पर्यावरण को लेकर हमें अपने आस-पास के सकारात्मक अभियान चलाने चाहिए और ये निरंतर करने वाला काम है।#MannKiBaat pic.twitter.com/zhdoTkVvwO

— BJP (@BJP4India) May 29, 2022
29 May 202211:32:20 AM
देश के 75 प्रमुख स्थानों पर होगा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे देश में इस बार ‘अमृत महोत्सव’ को ध्यान में रखते हुए देश के 75 प्रमुख स्थानों पर भी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन होगा। इस अवसर पर कई संगठन और देशवासी ने अपने-अपने स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र की खास जगहों पर कुछ न कुछ Innovative करने की तैयारी कर रहे हैं। अलग-अलग देशों में Indian missions वहां के local time के मुताबिक सूर्योदय के समय योग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। एक देश के बाद दूसरे देश से कार्यक्रम शुरू होगा। पूरब से पश्चिम तक निरंतर यात्रा चलती रहेगी, फिर ऐसे ही, ये, आगे बढ़ता रहेगा।

29 May 202211:30:11 AM
पीएम मोदी ने किया चार धाम यात्रा का जिक्र

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मैंने देखा है केदारनाथ में तीर्थयात्री कुछ तीर्थयात्रियों द्वारा फैलाए गए कूड़े से दुखी हैं। कुछ तीर्थयात्री भी हैं जो अपनी यात्रा के दौरान अपने प्रवास के आस-पास के क्षेत्रों की सफाई कर रहे हैं।

Char Dham Yatra is underway in Uttarakhand where thousands of pilgrims are arriving. Ive seen pilgrims in Kedarnath are saddened by litter spread by some pilgrims. Therere also some pilgrims who are cleaning nearby areas of their stay during their Yatra: PM Modi in Mann Ki Baat pic.twitter.com/A9kn2oqpwx

— ANI (@ANI) May 29, 2022
29 May 202211:27:57 AM
पीएम मोदी ने की चंपा देवी की तारीफ

PM मोदी ने कहा कि देवर गांव की चंपा देवी पिछले 3 साल अपने गांव की महिलाओं को कूड़ा प्रबंधन सीखा रही हैं, उन्होंने कई पेड़ भी लगाए हैं और अपनी मेहनत से एक हरा भरा वन तैयार कर दिया है।

देवर गांव की चंपा देवी पिछले 3 साल अपने गांव की महिलाओं को कूड़ा प्रबंधन सीखा रही हैं, उन्होंने कई पेड़ भी लगाए हैं और अपनी मेहनत से एक हरा भरा वन तैयार कर दिया है: PM मोदी pic.twitter.com/hyOu7DXQIP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2022
29 May 202211:26:41 AM
पीएम मोदी बोले- अलग-अलग भाषा की विविधता को मजबूत करने के लिए काम कर रहे लोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अलग-अलग भाषाएं, बोलियां हैं। हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जो हमारे देश में इस भाषा विविधता को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल के श्रीपति टुडू ने संथाली समुदाय के लिए भारत के संविधान का ओल चिकी लिपि में अनुवाद किया है।

29 May 202211:23:24 AM
पीएम मोदी ने उपहार में मिली डॉल का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मुझे एक ऐसी दिलचस्प और आकर्षक चीज मिली, जिसमें देशवासियों की रचनात्मकता और कल्पना कलात्मक प्रतिभा का रंग भरा है, ये एक उपहार है। जिसे तमिलनाडु के तंजावुर के एक सेल्फ हेल्प ग्रुप ने मुझे भेजा है, इस उपहार में भारतीयता की सुगंध है और मातृ-शक्ति के आशीर्वाद है, मुझ पर उनके स्नेह की भी झलक है। यह एक स्पेशल तंजावुर डोल है, जिसे GI Tag भी मिला हुआ है। मैं तंजावुर सेल्फ हेल्प ग्रुप को विशेष धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे स्थानीय संस्कृति में रचे-बसे इस उपहार को भेजा है। तंजावुर डोल महिला सशक्तिकरण की नई गाथा भी लिख रही हैं। इस पहल से 22 स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं।

29 May 202211:19:44 AM
मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश की इस सफलता के पीछे, देश की युवा-शक्ति, देश का टेलेंट और सरकार, सभी मिलकर के प्रयास कर रहे हैं, हर किसी का योगदान है, लेकिन, इसमें एक और बात महत्वपूर्ण है, वो है, Start-Up World में right mentoring, यानी, सही मार्गदर्शन। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में कई सारी भाषा, लिपियां और बोलियों का समृद्ध खजाना है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग पहनावा, खानपान और संस्कृति ये हमारी पहचान है।

29 May 202211:15:31 AM
भारत में जिसके पास अच्छा आइडिया है वो धन बना सकता है- पीएम

PM मोदी ने कहा कि आज भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, छोट-छोटे शहरों और कस्बों से भी उद्यमी सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि भारत में जिसके पास अच्छा आइडिया है वो धन बना सकता है।

29 May 202211:14:01 AM
स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है सही सलाह- पीएम

मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले भविष्य में हम स्टार्टअप्स को भारत में नई ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए देखेंगे। सही सलाह एक स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। भारत में कई ऐसे गुरु हैं जो देश में स्टार्टअप की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

I am confident that in the coming future we will witness startups reaching new heights in India. Right mentoring can take a startup to new heights. India has many such mentors who are committed to help startups in the country: PM Modi during Mann Ki Baat pic.twitter.com/3diBjzyL49

— ANI (@ANI) May 29, 2022
29 May 202211:10:12 AM
'मन की बात' में बोले पीएम मोदी
blog images

मन की बात के दौरान PM मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो हम सभी को प्रेरणा देती है, भारत के सामर्थ्य के प्रति हम सभी का विश्वास जगाती है। इस महीने 5 तारीख को देश में यूनिकार्न की संख्या 100 तक पहुंच गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे कुल यूनिकार्न में से 44 पिछले साल बने थे। इतना ही नहीं इस वर्ष के 3-4 महीने में ही 14 और नए यूनिकार्न बन गए। इस मतलब वैश्विक महामारी के दौर में भी हमारे स्टार्ट अप धन और महत्व का सृजन करने में सफल रहे हैं।

29 May 202211:05:41 AM
'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

PM Shri @narendramodi’s #MannKiBaat with the nation. https://t.co/rfllOPSvoM

— BJP (@BJP4India) May 29, 2022
29 May 202210:54:14 AM
सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान
blog images

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि तमाम मिथकों को तमाम षड्यंत्रों को धूल धूसरित करते हुए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपना कार्यकाल पूरा करके दोबारा सरकार बनाई है। उत्तर प्रदेश में किसी सरकार द्वारा अपना कार्यकाल कुशलतापूर्वक पूर्ण करके फिर से सरकार बनाने का अवसर 37 वर्ष बाद आया है।

29 May 202210:41:23 AM
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को अस्पताल से मिली छुट्टी
blog images

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि शुक्रवार 27 मई को एंजियोप्लास्टी के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में केंद्रीय मंत्री को भर्ती कराया गया था।

29 May 202210:37:09 AM
कठुआ जिले में मार गिराया गया ड्रोन
blog images

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कठुआ जिले के राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक में सीमा की ओर से आ रहे ड्रोन को मार गिराया गया है। ड्रोन के साथ एक पेलोड अटैचमेंट है, जिसकी जांच बम निरोधक विशेषज्ञ की टीम कर रही है।

29 May 202210:27:55 AM
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी
blog images

अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के दूसरे भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

29 May 202210:19:49 AM
आजमगढ़ में एक लकड़ी के गोदाम में लगी आग
blog images

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जारी है।

29 May 202210:16:52 AM
सीएम योगी बोले- उन्होंने सदैव गांव के विकास पर जोर दिया
blog images

सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मैं प्रदेश वासियों की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने सदैव गांव के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और अन्नदाता किसानों की भूमिका को इससे जोड़ने का काम किया।

29 May 202210:08:48 AM
सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
blog images

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

29 May 20229:52:37 AM
लांस नायक बप्पादित्य खुटिया को कोलकाता में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
blog images

27 मई को लद्दाख के तुरतुक में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लांस नायक बप्पादित्य खुटिया को कोलकाता में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पश्चिम मेदिनीपुर ले जाया जाएगा। बता दें कि हादसे में सेना के 7 जवानों की जान चली गई थी।

29 May 20229:43:18 AM
कानपुर मेयर प्रमिला पांडे ने किया बंद पड़े मंदिरों का निरीक्षण
blog images

कानपुर मेयर प्रमिला पांडे ने पुलिस के साथ शहर के बंद पड़े मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिरों की ज़मीन पर कब्जा करने वालों से बात भी की। उन्होंने बताया बेकनगंज, चमनगंज हर जगह मंदिरों की जो स्थिति है इससे मन बहुत दुखी है, इसके लिए हम निश्चित तौर पर कुछ करेंगे।

29 May 20229:39:15 AM
पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने DMK सरकार पर साधा निशाना

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी ने डीएमके सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी "20 दिनों में 18 हत्याओं के साथ एक मर्डर सिटी में बदल रही है। हालांकि, ग्रेटर चेन्नई शहर के पुलिस आयुक्त, शंकर जिवाल ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि शहर में केवल 10 हत्याएं हुईं और उनमें से चार व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण और छह पारिवारिक विवादों के कारण हुईं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20229:14:09 AM
देश में 24 घंटे में मिले Covid-19 के 2,828 नए केस
blog images

भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,035 ठीक हुए और 14 मौतें हुईं है। देश में कुल सक्रिय मामले 17,087 हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.60% है।

29 May 20229:11:36 AM
सीएम योगी ने बहराइच हादसे पर जताया दुख
blog images

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

29 May 20228:55:28 AM
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में FIR

एक टेलीविजन शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा अब घिरती दिख रहीं हैं। प्रवक्ता की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी द्वारा एक एफआइआर दर्ज कराई गई है। एक राष्ट्रीय चैनल पर पैगंबर पर उनकी कथित टिप्पणी के बाद धारा 295ए, 153ए और 505बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20228:51:49 AM
भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात फिर शुरू हुआ

COVID-19 महामारी के कारण 2 साल से अधिक समय के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं आज से शुरु हो गई हैं। कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस फिर से शुरू हो गई हैं। पीआरओ और सहायक वाणिज्य प्रबंधक एचएन गंगोपाध्याय ने बताया कि यात्री मुख्य रूप से पर्यटन, चिकित्सा और खरीद उद्देश्यों के लिए बांग्लादेश से आते हैं। बंधन एक्सप्रेस में पहले दिन सिर्फ 19 यात्री थे, मैत्री एक्सप्रेस पर करीब 100 यात्री सवार हैं।

West Bengal | After more than 2 years due to the COVID19 pandemic, passenger train services between India & Bangladesh resume today onwards with Bandhan Express (Kolkata – Khulna – Kolkata) & Maitree Express (Kolkata – Dhaka – Kolkata)

(Visuals from Kolkata Railway Station) pic.twitter.com/YS8HBWX2m7

— ANI (@ANI) May 29, 2022
29 May 20228:44:44 AM
बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बहराइच के मोतीपुर इलाके में एक टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर होने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

29 May 20228:26:19 AM
ब्रिटिश प्रधानमंत्री से यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की फोन पर बातचीत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच डिफेंस सपोर्ट को मजबूत करने और सुरक्षा गारंटी पर काम तेज करने को लेकर चर्चा हुई। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20228:16:51 AM
13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के दिंडोशी थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी 354 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

29 May 20228:12:11 AM
राज्यसभा चुनाव पर बोले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष
blog images

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी तक फैसला मेरी जानकारी में नहीं है परन्तु हम कह सकते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और झारखंड CM के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। हम समझते हैं कि आज ही सूची आ जाएगी, कांग्रेस के संदर्भ में बातचीत हुई है। कांग्रेस का उम्मीदवार होगा।

29 May 20228:09:13 AM
कई राज्यों में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश व बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग गरज के साथ छिटपुट या मध्यम वर्षा या तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20228:00:43 AM
मिजोरम में कोरोना से 15 लोग ठीक हुए
blog images

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 15 लोग ठीक हुए। रिकवरी रेट 99.63% है। राज्य में अब कुल एक्टिव मामले 145 है।

29 May 20227:55:07 AM
केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधरन ने केरल सरकार पर बोला हमला

केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में आतंकवादी गतिविधियों और समूहों की मदद करने में तुली है। केरल के अलाप्पुझा में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की नारेबाजी पर बोलते हुए वी मुरलीधरन ने कहा, "इसमें कार्रवाई करने में बहुत देरी हो रही है। लेकिन मैं सराहना करता हूं कि उन्हें हिरासत में लिया गया था। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20227:39:49 AM
आज से दो ट्रेनों का होगा संचालन

भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात एक बार फिर आज से शुरू होने जा रहा है। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस का संचालन 29 मई से फिर से शुरू किया जाएगा। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

29 May 20227:33:20 AM
महिलाओं ने 'रन फार शक्ति' नाइट मैराथन में हिस्सा लिया

यूपी के मुरादाबाद में महिलाओं ने रन फार शक्ति नाइट मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन का आयोजन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया।

#WATCH उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में महिलाओं ने रन फॉर शक्ति नाइट मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन का आयोजन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया। pic.twitter.com/dE0B4e3sfu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2022
29 May 20227:29:17 AM
कांग्रेस को झारखंड से मिल सकती है राज्यसभा की सीट

सूत्रों की मानें तो झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस को राज्यसभा सीट मिलने की संभावना है।

29 May 20227:27:44 AM
पीएम करेंगे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का यह 89वां एपिसोड होगा।

Tune into PM Shri @narendramodi’s #MannKiBaat on 29th May at 11 AM.

Listen live:

• https://t.co/ZFyEVlvvQi
• https://t.co/vpP0MI6iTu
• https://t.co/lcXkSnweeN
• https://t.co/jtwD1yPhm4 pic.twitter.com/aNp2KfydXW

— BJP (@BJP4India) May 28, 2022
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us