विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana में दर्दनाक हादसाः रामनवमी के जुलूस के बाद बिजली के तार से टकराया रथ, पुजारी समेत 3 की मौत

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 01:01 PM (IST)

जुलूस के बाद बारिश आने के चलते हुआ हादसा। बारिश के कारण पुजारी और स्थानीय लोग रथ को शिफ्ट कर ...और पढ़ें

तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा हुआ। (फोटो-एएनआइ)
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा हुआ। (फोटो-एएनआइ)

नलगोंडा, एएनआइ। तेलंगाना के नलगोंडा में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। रामनवमी के जुलूस के बाद रथ के बिजली के तार से संंपर्क में आने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि जुलूस के बाद एक पेड़ के नीचे रथ को रखा गया था। जिसे बारिश के कारण पुजारी और स्थानीय लोग शिफ्ट कर रहे थे कि बिजली के तार के संपर्क में आने से तीनों की करंट लगने से मौत हो गई। 

नलगोंडा के एसपी रेमा राजेश्वरी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने फिलहाल मारे गए लोगों की जानकारी नहीं दी है।

खबर अपडेट की जा रही है..