विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nupur Sharma: भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में FIR, जानें क्या है पूरा मामला

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 09:48 AM (IST)

टेलीविजन शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित बयान को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पर यह एफआइआर ...और पढ़ें

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ FIR।
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ FIR।

मुम्बई, एएनआइ। एक टेलीविजन शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर कथित विवादित बयान को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा पर एफआइआर की गई है। प्रवक्ता की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया है। एक राष्ट्रीय चैनल पर पैगंबर पर उनकी कथित टिप्पणी के बाद धारा 295ए, 153ए और 505बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जान से मारने और दुष्कर्म की मिली थी धमकी

बता दें की एक वायरल वीडियों में यह दावा किया गया था कि टीवी शो पर ज्ञानवापी ढांचे पर बहस के दौरान नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद नुपुर को जान से मारने और दुष्कर्म तक की धमकियां भी मिलीं। दूसरी ओर नुपुर ने वीडियो को गलत और एडिटिड बताया है। 

नुपुर ने लगाया ये आरोप

नुपुर ने आरोप लगाया कि आल्ट न्यूज के मालिक ने उनके खिलाफ ट्रोल को प्रोत्साहित करने के लिए एक संपादित (Edited) वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि अगर उनके परिवार को कोई नुकसान होता है तो आल्ट न्यूज के मालिक "जिम्मेदार" ठहराया जाना चाहिए। नुपुर ने ट्वीट किया, "मैंने पुलिस आयुक्त और दिल्ली पुलिस को टैग किया है। मुझे संदेह है कि मुझे और मेरे तत्काल परिवार के सदस्यों को नुकसान होगा। अगर मुझे या मेरे परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान हुआ, तो मोहम्मद जुबैर जो मुझे लगता है कि आल्ट न्यूज के एक मालिक हैं, वह जिम्मेदार होंगे।

भाजयुमो का प्रमुख चेहरा रह चुकी नुपुर

बता दें कि नुपुर शर्मा दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य भी हैं। वह इसके अलावा भाजपा यूथ व‍िंंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रमुख चेहरा भी रह चुकी हैं। नुपुर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं।