विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Bangladesh train services: आज से भारत-बांग्लादेश के बीच रेल यातायात फिर होगा शुरू, कोविड महामारी के कारण बीते काफी वक्त से थी बाधित

By Amit SinghEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 05:21 AM (IST)

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के यात्रियों की ...और पढ़ें

भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात फिर शुरू
भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात फिर शुरू

कोलकाता, एएनआई: भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात एक बार फिर आज से शुरू होने जा रहा है। कोविड -19 महामारी के कारण पिछले करीब दो सालों से ज्यादा वक्त से दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित थीं। जिन्हें अब एक बार फिर 29 मई, रविवार से शुरू किया जा रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात को फिर से शुरू करने का एकमात्र उद्देशय यात्रियों की सुविधाओं को समायोजित करना है।

आज से दो ट्रेनों का होगा संचालन

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस का संचालन 29 मई से फिर से शुरू किया जाएगा।

एक जून से शुरू होगी मिताली एक्सप्रेस

साथ ही अधिकारियों अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मिताली एक्सप्रेस, जो की भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरी ट्रेन सेवा होगी। उसका संचालन एक जून को न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका के लिए शुरू किया जाएगा। साथ ही बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों के टिकट की एडवांस में बुकिंग हो चुकी है।