Hindi Breaking News Today 24 July: कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के बाद मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Breaking News in Hindi Today: मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जमा हो गई है। प्रदर्शनकारी 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपाक्स ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में मंकीपाक्स वायरस का पाजिटिव केस सामने आया है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पाजिटिव मरीज ने विदेश यात्रा नहीं की थी। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन इवेंट के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा की इस जीत पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना वायरस से 36 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली के मुस्तफाबाद के बाबू नगर चने वाली गली में आज सुबह करीब 5 बजे एक घर गिर गया। मौके पर कुल 3 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। इसके अलावा भारत के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति का पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जुलाई को शाम 4:30 बजे दिवंगत हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi will address a program marking the 10th death anniversary of the late Harmohan Singh Yadav on 25th July at 4:30pm via video conferencing: Prime Ministers Office
— ANI (@ANI) July 24, 2022
(File pic) pic.twitter.com/pcaArvoKxj
फिलीपीन विश्वविद्यालय में तीन लोगों की मौत
फिलीपीन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
Tamil Nadu CM MK Stalin writes to PM Modi, requesting him to take necessary steps to secure the future of the medical students who have returned from Ukraine. pic.twitter.com/1ybOJ2iskG
— ANI (@ANI) July 24, 2022
नीरज चोपड़ा को हिमाचल प्रदेश के सीएम ने दी बधाई
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनके इस शानदार प्रदर्शन से हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और उनमें ऊर्जा आएगी।
मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुई भीड़
Mumbai | Crowd gathers outside Dharavi PS as protestors continue demanding the arrest of all accused in the murder case of a 26-year-old kabbadi player. Three accused have yet been arrested in the case. pic.twitter.com/EfoomqRUHo
— ANI (@ANI) July 24, 2022
शाम 4 बजे होगी हाई कोर्ट में सुनवाई
कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस बिबेक चौधरी की सिंगल बेंच शाम 4 बजे ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगी। ईडी ने इससे पहले आज एक याचिका दायर कर एसएससी भर्ती घोटाले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को एसएसकेएम अस्पताल से कमांड अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
भदभदा बांध से पानी छोड़ा गया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भदभदा बांध से पानी छोड़ा गया है। नगर निगम के इंजीनियर एमए खान ने बताया कि हमने सभी 7 गेट खोल दिए हैं। क्षेत्र में भारी बारिश की रेड अलर्ट के साथ जल स्तर और बढ़ने की संभावना है। 8वां गेट भी खोलना पड़ सकता है।
#WATCH | MP: Water released from the Bhadbhada Dam, Bhopal
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 24, 2022
We have opened all 7 gates. There are chances of water levels further rising with a red alert of heavy rains in the area. We may have to open the 8th gate as well: MA Khan, Engineer Municipal Corporation Bhopal pic.twitter.com/Ps5imqF2DZ
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना पाजिटिव
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैंने कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मेरी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपना कोविड टेस्ट जरूर कराएं।
Coronavirus: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना पाजिटिव
पीएम मोदी ने लिया बैठक में हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।
#WATCH PM Modi takes part in Mukhyamantri Parishad meeting at BJP headquarters in Delhi pic.twitter.com/SGQnG9RKp2
— ANI (@ANI) July 24, 2022
भाजपा मुख्यालय में पहुंचे पीएम मोदी
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे।
#WATCH PM Modi arrives at BJP headquarters for Mukhyamantri Parishad meeting#Delhi pic.twitter.com/9QdG82ijKH
— ANI (@ANI) July 24, 2022
छपरा में ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत
बिहार के छपरा में रविवार को अचानक एक घर में कई विस्फोट होने से इलाका दहल उठा। बताया जाता है कि खैरा थाना इलाके में नगरा खैरा थाना के खोढाईबाग गांव में यह ब्लास्ट हुआ है। चार लोगों की इस घटना में मौत की सूचना भी सामने आ रही है।
Bihar News: छपरा में बैक टू बैक ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत, बम फटने की वजह से हुआ हादसा
अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट में किया जाएगा पेश
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को लेकर ईडी अधिकारी कोलकाता के ईएसआई अस्पताल से रवाना हुए। उन्हें आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
SSC scam | Arpita Mukherjee, close aide of West Bengal cabinet minister & former Education Minister Partha Chatterjee, with ED officials leaves from ESI hospital in Kolkata
— ANI (@ANI) July 24, 2022
She will be produced before Bankshall court today. pic.twitter.com/t1JLwtQ8pf
Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले
Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब भारत विश्व का एक ताकतवर देश है। देश का अहित चाहने वाली विदेशी ताकतों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा। अगर युद्ध होता है तो दुश्मन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।
उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Earthqauke in Uttarkhand : उत्तराखंड में चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले में रविवार दोपहर 12 बजे के बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
Earthquake in Uttarakhand : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
मंकीपाक्स केस मिलने पर बोले दिल्ली के सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया। मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। हमने LNJP में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है।
"1st case of #Monkeypox detected in Delhi. Patient is stable & recovering. Theres no need to panic. Situation under control. We have made a separate isolation ward at LNJP. Our best team is on the case to prevent the spread & protect Delhiites," tweets Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/tQ6dKM7gPo
— ANI (@ANI) July 24, 2022
26 जुलाई को 23वां कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा
26 जुलाई को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक में 23वां कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा।
Ladakh | 23rd Kargil Vijay Diwas to be commemorated at the Kargil War Memorial in Dras on July 26 pic.twitter.com/ZrYQF7DnUD
— ANI (@ANI) July 24, 2022
ईडी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर की
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को एसएसकेएम अस्पताल से कमांड अस्पताल में स्थानांतरित करने पर ईडी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर की है। मामले पर आज सुनवाई होने की संभावना है।
ED has filed a fresh plea in Calcutta High Court over shifting West Bengal cabinet minister & former Education Minister of the state, Partha Chatterjee to Command hospital from SSKM hospital. Matter likely to be heard today pic.twitter.com/eECq5pOUzK
— ANI (@ANI) July 24, 2022
उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए होगी बैठक
उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए आज विपक्षी नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा भी शामिल होंगी।
Opposition leaders to meet today to discuss the strategy for the Vice President election. Opposition joint candidate Margret Alva to also attend the meeting.
— ANI (@ANI) July 24, 2022
(file photo) pic.twitter.com/1QJaD2BFvC
नोएडा में हुई बारिश
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा में आज बारिश हुई। (वीडियो नोएडा सेक्टर-10 का है)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी। pic.twitter.com/xDgH75km0x
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की निगरानी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की।
Congress leader Bhupesh Baghel, who has been appointed as the partys senior observer to oversee upcoming assembly elections in Himachal Pradesh, chairs the meeting of Himachal Pradesh Congress leaders in Delhi pic.twitter.com/GbJzuG4Bzx
— ANI (@ANI) July 24, 2022
कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन- डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि राहुल गांधी से 50 घंटे की पूछताछ के बाद अब ईडी ने सोनिया गांधी को तलब किया है। यह अनावश्यक था, यह उत्पीड़न है। हम 26 तारीख को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। मैं सभी से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करता हूं।
After fifty hours of interrogation of Rahul Gandhi, the ED has now summoned Sonia Gandhi. This was unnecessary. This is harassment. We would be observing a peaceful protest on the 26th. I appeal to everyone to join this movement: Karnataka Congress Chief DK Shivakumar pic.twitter.com/eJ8ndZqYYN
— ANI (@ANI) July 24, 2022
भाजपा मुख्यालय पर चल रही बैठक
यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल सहित अन्य नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक चल रही है।
Delhi | CM UP Adityanath Yogi, CM Uttarakhand PS Dhami, CM Assam Himanta Biswa, CM Gujarat Bhupendra Patel among other leaders to arrive for BJP Mukhyamantri Parishad meeting at BJP headquarters pic.twitter.com/MyQIzX11bt
— ANI (@ANI) July 24, 2022
भारत में तेजी से बढ़ रहे मंकीपाक्स के मामले
Monkeypox Guidelines केरल के बाद अब दिल्ली में भी मंकीपाक्स का मामला मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मंकीपाक्स पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से निगरानी बढ़ाने को कहा है। मंकीपाक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइंस भी जारी की हैं।
गुजरात दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 जुलाई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह सोमनाथ मंदिर जाएंगे और राजकोट में आप के टाउनहाल कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
AAPs national convener and Delhi CM Arvind Kejriwal will be on a Gujarat visit on July 26.
— ANI (@ANI) July 24, 2022
He will visit Somnath temple and also participate in AAPs townhall program in Rajkot.
(file photo) pic.twitter.com/Vb3vI5evdX
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम का बयान
Tamil Nadu | As many as 50,000 vaccination camps have been set up across the state today. As of 11 in the morning, over 2,64,597 doses have been administered. We are encouraging the masses to take the booster dose: Ma. Subramanian, Health Minister pic.twitter.com/r5W8t72bFz
— ANI (@ANI) July 24, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 5 साल में हमने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में आज मैं एक घोषणा करने वाला हूं कि दिल्ली को भारत का फूड कैपिटल माना जाता है इसलिए यहां के जितने फूड हब है उन सबको विकसित किया जाएगा।
कांग्रेस मुख्यालय के कमरे में मिले भाजपा के झंडे
BJP Flags Found In UPCC Office In Lucknow लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय माल एवेन्यू में भाजपा के झंडे मिले हैं। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांग्रेस के पूर्व नेता जीशान हैदर ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट किया।
भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
Delhi | BJP President JP Nadda arrives at the party headquarters to attend the Mukhyamantri Parishad meeting pic.twitter.com/LPoQRZQoY8
— ANI (@ANI) July 24, 2022
बाइक रैली के जरिए गलवान घाटी के वीरों को श्रद्धांजलि दी
भारतीय सेना की उत्तरी कमान की बाइक रैली के प्रतिभागियों ने गलवान घाटी के वीरों को श्रद्धांजलि दी और लद्दाख के कठिन इलाके से होते हुए नुब्रा घाटी पहुंचे।
#WATCH Indian Army’s Northern Command bike rally participants paid homage to the Galwan Valley bravehearts and reached Nubra Valley cruising through the tough terrain of Ladakh: Fire and Fury Corps, Indian Army pic.twitter.com/TY9lpgxwZH
— ANI (@ANI) July 24, 2022
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे जेपी नड्डा नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।
BJP President JP Nadda to attend the BJP Mukhyamantri Parishad meeting in Delhi, shortly.
— ANI (@ANI) July 24, 2022
(file pic) pic.twitter.com/ixqkXSA1cR
रक्षा मंत्री ने लिया कारगिल विजय दिवस समारोह में हिस्सा
जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने जम्मू में कारगिल विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने जम्मू में कारगिल विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/jyiR8SgKN7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
गृह मंत्री शाह ने किया खेल परिसर का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में खेल परिसर का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
Ahmedabad, Gujarat | Union Home Minister Amit Shah inaugurates sports complex & lays the foundation stone of various development projects pic.twitter.com/Kx4sLTGiOg
— ANI (@ANI) July 24, 2022
उफनते नाले में आधी डूबी बच्चों से भरी स्कूल बस
School Bus trapped in water मध्य प्रदेश के तिलवाड़ गोविंद गांव में संचालित स्कूल अपेक्स इंटरनेशनल के बच्चों से भरी एक बस उफनते नाले में आधी डूब गई। इस बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बस को ओवरफ्लो हो रहे नाले के पानी से बाहर निकाला गया।
MP News: उफनते नाले में आधी डूबी बच्चों से भरी स्कूल बस, दहशत में चीखने लगे बच्चे
द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की लेंगी शपथ
Draupadi Murmu, New President Of India: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय हाल में होगा, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।
Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की लेंगी शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी
इंटरसेप्टर क्राफ्ट ने एक व्यक्ति को डूबने से बचाया
केरल में दक्षिणी नौसेना कमान के एक फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी) ने कल रात कोच्चि में एक व्यक्ति को डूबने से बचाया। वह कथित तौर पर वेंदुरुथी ब्रिज से गिर गया था। जिसके बाद उसे सीपीआर दिया गया। बाद में उसे सिविल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Kerala | A Fast Interceptor Craft (FIC) of Southern Naval Command saved a man from drowning last night in Kochi. Hed allegedly fallen off Venduruthy Bridge. CPR was performed on him, as he was semi-conscious. He was later handed over to Civil Police.
— ANI (@ANI) July 24, 2022
(Representative photo) pic.twitter.com/6PVVI2i7ze
बैंकशाल कोर्ट में पेश होंगी अर्पिता मुखर्जी
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी आज उनकी हिरासत की मांग करेगी। ईडी ने भर्ती घोटाले से जुड़े छापेमारी में उनके आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।
Kolkata: Arpita Mukherjee,close aide of WB cabinet minister&former Education Min Partha Chatterjee, will be produced before Bankshall Court,today.ED to seek her custody today.
— ANI (@ANI) July 24, 2022
ED recovered appox Rs 20cr in cash from her residential premises in searches linked to recruitment scam pic.twitter.com/vpPHGNkIwA
अफजाल अंसारी की अवैध 15 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू
Action Against Afzal Ansari गाजीपुर जिले में मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी की अवैध 15 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स चार गांवों में संपत्ति कुर्क कर रही है।
नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर बोले पिता
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनके पिता सतीश कुमार ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक मिला है और देशवासियों को भी उस पर नाज है। कॉमनवेल्थ गेम्स में वो बेहतर करने की कोशिश करेगा।
हमें बहुत खुशी है कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक मिला है और देशवासियों को भी उस पर नाज है। कॉमनवेल्थ गेम्स में वो बेहतर करने की कोशिश करेगा: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनके पिता सतीश कुमार, पानीपत, हरियाणा pic.twitter.com/Q0zBMPXNn0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक का बयान
WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से उन देशों में फैल रहा है, जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मामले केंद्रित हैं। हमारे उपाय संवेदनशील या भेदभाव से रहित होने चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों से मंकीपॉक्स के लिए निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने का आह्वान किया है, इस बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है।
दिल्ली में मंकीपाक्स ने दी दस्तक
दिल्ली में मंकीपाक्स वायरस का पाजिटिव केस सामने आया है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पाजिटिव मरीज ने विदेश यात्रा नहीं की थी। देश में केरल से भी मंकीपाक्स के तीन मामले सामने आए थे। आज के केस को मिलाकर देश में अब तक कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं।
Flight Emergency Landing: विमानों में तकनीकी खराबी पर DGCA सख्त
Flight Emergency Landing भारतीय विमानों में मिल रही तकनीकी खराबी ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है। ऐसे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानों में मिल रही तकनीकी खराबी मामले में एक्शन लेना शुरु कर दिया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार छोड़ने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Delhi | President Ram Nath Kovind paid homage to Mahatma Gandhi at Rajghat before relinquishing charge as the President of India on July 25 pic.twitter.com/61ZjMgXK1b
— ANI (@ANI) July 24, 2022
तेलंगाना में हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा है कि राज्य में हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना चाहिए। इसके लिए 1.20 करोड़ तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को घर-घर झंडा फहराने खेलकूद के आयोजन निबंध लेखन कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
CBSE स्टेट टॉपर्स को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता में CBSE स्टेट टॉपर्स को सम्मानित किया।
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता में CBSE स्टेट टॉपर्स को सम्मानित किया। pic.twitter.com/HVJml4F1XR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा- नीरज चोपड़ा
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।
#WATCH | I will give my best in the Commonwealth Games, says Indias Neeraj Chopra after landing the silver medal in the World Athletics Championships, speaking with ANI pic.twitter.com/9MtHUHYDqL
— ANI (@ANI) July 24, 2022
छत्तीसगढ़ में ED से जांच पर सियासत
Chit fund scam Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में चिटफंड घोटाले की जांच ईडी से करवाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बीच विवाद जारी है। डा. रमन का कहना है कि ईडी से जांच कराने के लिए कह रहे हैं तो यह बहुत अच्छी बात है।
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास- सीएम मनोहर लाल
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने World Athletics Championships में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता था। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने हरियाणा को गौरवान्वित किया है।
Delhi | Neeraj Chopra has made history by winning silver in the #WorldAthleticsChampionships. This is the first time India has won a silver in this championship. Anju Bobby George won the bronze medal in 2003. I congratulate him. He has done Haryana proud: Haryana CM ML Khattar pic.twitter.com/xsTuP8aT0s
— ANI (@ANI) July 24, 2022
पाकिस्तान हुआ इतना कंगाल की अब कर्ज चुकाने को बेचेगा देश की संपत्ति
Pakistan Shehbaz Sharif Cabinet शहबाज सरकार देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए अब देश की संपत्ति बेचेगी। इसके लिए एक अध्यादेश कैबिनेट ने पास कर दिया है। जिसके तहर कोई भी सौदे की न तो जांच हो पाएगी और न ही अदालत में चुनौती दी जा सकेगी।
अमित शाह ने स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में शिरकत की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में शिरकत की।
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए। pic.twitter.com/dnLOoEOMG8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
जीत के बाद बोले नीरज चोपड़ा
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी, काफी हवा थी लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगी। मैंने आज मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है और अब अगले साल फिर कोशिश करेंगे इससे अच्छा करने की।
आज की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी, काफी हवा थी लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगी। मैंने आज मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है और अब अगले साल फिर कोशिश करेंगे इससे अच्छा करने की: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा, ऑरेगोन, USA #WorldAthleticsChampionships pic.twitter.com/zfme4CdKVR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
मकान गिरने से एक की मौत, 3 घायल
दमकल विभाग का कहना है कि दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज मकान गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
नीरज ने बढ़ाया भारत का मान- अनिल विज
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत का मान बढ़ाया है, हरियाणा का मान बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से नीरज चोपड़ा को मुबारकबाद देता हूं।
सीएम योगी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा आज World Athletics Championships में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है।
आज #WorldAthleticsChampionships में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/O0Nt9yAbgL
अनुराग ठाकुर ने दी नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की जीत पर बधाई दी।
Union Minister for Youth Affairs & Sports Anurag Thakur hails Neeraj Chopras win at World Athletics Championships pic.twitter.com/P0PAp3kdBH
— ANI (@ANI) July 24, 2022
अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती परीक्षा शुरू
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। तस्वीरें परीक्षा केंद्र के बाहर की है।
Kanpur, UP | Agniveer Airforce recruitment exam begins, visuals from outside examination centre pic.twitter.com/av4aXKLTEJ
— ANI (@ANI) July 24, 2022
भारतीय रक्षा प्रणाली के लिए क्यों खास है S-400 मिसाइल सिस्टम
S-400 vs THAAD: एक बार फिर रूसी मिसाइल सिस्टम S-400 की आपूर्ति को लेकर भारत और अमेरिका के संबंधों की चर्चा जोरों पर हैं। रूस यूक्रेन के बीच भारत और अमेरिका के संबधों में थोड़ा खिंचाव देखा गया है। ऐसे में S-400 मिसाइल को लेकर दोनों देशों के संबंधों में दरार का अंदेशा लगाया जा रहा है। अमेरिका, भारत-रूस के इस रक्षा डील से शुरू से खफा रहा है। ऐसे में यह मामला और भी गरम हो जाता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने World Athletics Championships में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।
Defence minister Rajnath Singh congratulates #NeerajChopra on winning the Silver medal at the #WorldAthleticsChampionships pic.twitter.com/jtlCRAktWZ
— ANI (@ANI) July 24, 2022
नीरज चोपड़ा की जीत पर झूमें परिवार के लोग
नीरज चोपड़ा की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने का जश्न उनके गृहनगर पानीपत में मनाया जा रहा है। नीरज चोपड़ा के परिवार और दोस्तों ने उनकी जीत का जश्न मनाया।
#WATCH Family and friends celebrate Neeraj Chopras silver medal win in the World Athletics Championships at his hometown in Panipat, #Haryana
— ANI (@ANI) July 24, 2022
Neeraj Chopra secured 2nd position with his 4th throw of 88.13 meters in the mens Javelin finals. pic.twitter.com/khrUhmDgHG
पीएम मोदी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने World Championships में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। पीएम ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह खास पल है।
PM Narendra Modi congratulates #NeerajChopra on winning a "historic" Silver medal at the #WorldChampionships.
— ANI (@ANI) July 24, 2022
This is a special moment for Indian sports, PM says. pic.twitter.com/n74aq68DbD
मुस्तफाबाद में एक मकान गिरा
दिल्ली के मुस्तफाबाद में सुबह करीब 5 बजे एक घर गिर गया है। दमकल अधिकारी मौके पर कुल 3 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। अब तक 4 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल भेजा गया है।
Delhi | A house collapsed at around 5am from the Babu Nagar Chane Wali Gali Mustafabad. Total 3 fire tenders were rushed to the site. So far 4 persons have been rescued & sent to the hospital. Search for more people ongoing: Fire officials pic.twitter.com/0aVMDURyzM
— ANI (@ANI) July 24, 2022
नीरज चोपड़ा की जीत पर बोली मां सरोज देवी
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनकी मां सरोज देवी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है, हमें उम्मीद थी कि वो मेडल जरूर जीतेगा और उसकी मेहनत पूरी हुई।
We are very happy that his hard work has paid off. We were certain that he would win a medal at this event: Saroj Devi, Neeraj Chopras mother on her son winning a silver medal at World Athletics Championships pic.twitter.com/tykE3ljlF9
— ANI (@ANI) July 24, 2022
एंडरसन पीटर्स ने जीता स्वर्ण पदक
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
(तस्वीर सोर्स: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप वेबसाइट) pic.twitter.com/zUfPeGrkpQ
COVID-19 के 20,279 नए केस मिले
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 20,279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 36 लोगों की मौत हुई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 20,279 नए मामले सामने आए हैं, 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 36 लोगों की मौत हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
कुल मामले: 4,38,88,755
सक्रिय मामले: 1,52,200
कुल रिकवरी: 4,32,10,522
कुल मौतें: 5,26,033
कुल वैक्सीनेशन: 2,01,99,33,453 pic.twitter.com/wwuVzbLDrm
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू दी नीरज को बधाई
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की जीत पर बधाई दी।
Union Law Minister Kiren Rijiju congratulates Neeraj Chopra on his win in the World Athletics Championships pic.twitter.com/p4KZ2CZaJY
— ANI (@ANI) July 24, 2022
आज 220 ट्रेनें हैं कैंसिल
रेलवे ने 24 जुलाई 2022 को 220 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, 15 ट्रेनें रीशेड्यूल की गई हैं और 24 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (National train enquiry system- NTES) की वेबसाइट पर 24 जुलाई को कैंसिल की गई ट्रेनों (Cancelled trains on 24 July) की पूरी लिस्ट जारी की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, रेलवे के अलग-अलग जोन की 220 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया गया है।
Train Cancelled Today 24 July: आज 220 ट्रेनें हैं कैंसिल, घर से स्टेशन निकलने से पहले देखें ये लिस्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार आइडी बनाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के सभी परिवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार परिवार कल्याण योजना संचालित करेगी। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी परिवारों की परिवार आइडी बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ननिर्देश दिए हैं।
Monkey Pox Symptoms: समय के साथ बदल रहे हैं मंकीपाक्स के लक्षण
Monkey Pox Symptoms विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को मंकीपाक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया। संगठन ने सभी देशों से समलैंगिक समुदाय के साथ मिलकर काम करने और प्रभावित समुदायों के स्वास्थ्य मानवाधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए उपाय करने का आह्वान किया।
नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के जेवलिन फाइनल में 88.13 मीटर के अपने चौथे थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
रामनाथ कोविन्द आज बतौर राष्ट्रपति देश को आखिरी बार करेंगे संबोधित
President Ram Nath Kovind आज शाम 7 बजे बतौर राष्ट्रपति कोविन्द का आखिरी संबोधन होगा। सोमवार को द्रौपदी मुर्मू उनकी जगह लेंगी। इससे पहले बीते दिन कोविन्द के लिए संसद के सेंट्रल हाल में विदाई समारोह हुआ।
भारी बारिश के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे हुआ क्षतिग्रस्त
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
#WATCH उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। pic.twitter.com/UlWSGj3cFT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रहा अत्याचार
Hindu Protest in Bangladesh- बांग्लादेश में हिंदू शिक्षकों की लगातार हो रही हत्याओं और हिंदू महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में चटगांव में हिंदू समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया। जुलूस में शामिल लोगों ने नारेबाजी करते हुए घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने और दोषियों को दंडित करने की मांग की।
शहबाज शरीफ और इमरान खान के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग
इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर पिछले 30 वर्षों से पाकिस्तान को लूटने और वर्तमान आर्थिक मंदी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा इन चोरों को हमारी राष्ट्रीय संपत्ति को कभी भी कुटिल तरीके से बेचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
Imran-Shehbaz Twitter War: पाक पीएम शहबाज शरीफ और पीटीआई प्रमुख इमरान खान के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग
नीरज चोपड़ा ने किया 86.37 मीटर का थ्रो
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने 86.37 मीटर का थ्रो हासिल किया। जबकि भारत के दूसरे थ्रोअर रोहित यादव ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 78.72 मीटर का थ्रो हासिल किया।
World Athletics Championships: Indias Neeraj Chopra secures a throw of 86.37 meters while Rohit Yadav, Indias second thrower, comes up with 78.72 metres in their third attempt in mens Javelin finals
— ANI (@ANI) July 24, 2022
(File Pics) pic.twitter.com/3KLWo3v7Zc
शिंदे को भारी मन से बीजेपी ने बनाया मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से एकनाथ शिंदे को सीएम के रूप में समर्थन देने का फैसला किया। हम नाखुश थे लेकिन निर्णय को स्वीकार करने का फैसला किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाने के इरादे से उतर चुके हैं नीरज और रोहित
ओरेगन में हो रहे 18वें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 10वां दिन भारत के लिए बेहद खास है। भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा और रोहित यादव जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में उतर चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के दो एथलीट वर्ल्ड चैंपियनशिप में जैवलिन के फाइनल इवेंट में पहुंचे हैं।
मिजोरम में मिले COVID-19 के 120 नए केस
मिजोरम में COVID-19 के 120 नए मामले आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
मिज़ोरम में #COVID19 के 120 नए मामले आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
कुल मामले: 2,31,678
सक्रिय मामले: 907
कुल डिस्चार्ज: 2,30,063
कुल मृत्यु: 708 pic.twitter.com/F6O1iS1yUi
राजस्थान, गुजरात सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
weather update today 24 july देश के अलग-अलग राज्यों में मानसूनी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है।