Move to Jagran APP

Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की लेंगी शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

Droupadi Murmu New President Of India निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद सदस्य सहित सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।

By Achyut KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jul 2022 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2022 11:50 AM (IST)
Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की लेंगी शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी
भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली, एजेंसी। Droupadi Murmu, New President Of India: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय हाल में होगा, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

loksabha election banner

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति का होगा भाषण

गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाषण देंगी। मंत्रालय ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक औपचारिक जुलूस में संसद पहुंचेंगे।

पीएम मोदी सहित ये लोग शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा गार्ड आफ आनर

संसद के सेंट्रल हाल में समारोह के समापन पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां फोरकोर्ट में उन्हें एक अंतर-सेवा गार्ड आफ आनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति के सम्मान किया जाएगा।

भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

  • 64 वर्षीय मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया।
  • वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी।
  • मुर्मू ने निर्वाचक मंडल में शामिल सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त करने के बाद सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से चुनाव जीता।
  • मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।

आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.