Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC 2021 Toppers List: सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार, देखें टॉपर लिस्ट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jun 2022 05:46 AM (IST)

    UPSC 2021 Toppers List संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है और आयोग द्वारा जारी वरीयता सूची के अनुसार श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला है।

    Hero Image
    यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट में अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरे, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) तीसरे स्थान पर।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC 2021 Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2021 के अंतिम परिणाम आज, 30 मई 2022 घोषित किए गए। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी की गई सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार है। श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) को पहला स्थान मिला है। अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881) को पांचवां स्थान मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: श्रुति शर्मा (AIR 1) ने सेंट स्टीफेंस और JNU से की पढ़ाई, जामिया कोचिंग एकेडेमी से की तैयारी

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: अंकिता अग्रवाल (AIR 2) हैं डीयू से ईकनॉमिक्स ग्रेजुएट, नई दिल्ली स्थित कोचिंग से की तैयारी

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) सफलता का श्रेय देती हैं पिता को, रोजाना 9-10 घंटे की पढ़ाई

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: पुरुष उम्मीदवारों में अव्वल ऐश्वर्य वर्मा (AIR 4) का था चौथा प्रयास, ये थी तैयारी की रणनीति

    ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के शीर्ष 20 उम्मीदवार

    1. श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237)
    2. अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497)
    3. गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519)
    4. ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266)
    5. उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881)
    6. यक्ष चौधरी (रोल नंबर 0834409)
    7. सम्यक एस जैन (रोल नंबर 0886777)
    8. इशिता राठी (रोल नंबर 0801479)
    9. प्रीतम कुमार (रोल नंबर 1118762)
    10. हरकीरत सिंह रंधावा (रोल नंबर 0839316)
    11. शुभंकर प्रत्यूष पाठक (रोल नंबर 0839316)
    12. यथार्थ शेखर (रोल नंबर 0859275)
    13. प्रियम्वदा अशोक महाद्यालयकर (रोल नंबर 0511100)
    14. अभिनव जे जैन (रोल नंबर 0840534)
    15. सी यशवंतकुमार रेड्डी (रोल नंबर 7600782)
    16. अंशु प्रिया (रोल नंबर 0849748)
    17. महक जैन (रोल नंबर 6400929)
    18. रवि कुमार सिहाग (रोल नंबर 6624586)
    19. दीक्षा जोशी (रोल नंबर 8500663)
    20. अर्पित चौहान (रोल नंबर 0854091)

    इस लिंक से देखें यूपीएससी 2021 की पूरी लिस्ट

    बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 की अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी की थी। आखिरी तारीख 24 मार्च तक आवेदन के बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को हुई थी और नतीजे 29 अक्टूबर को घोषित किए गए। फिर मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणामों की घोषणा 17 मई को हुई थी। इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण चरण 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किया गया था।

    यह भी पढ़ें - UPSC CSE 2021: सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप, इस लिंक से देखें रोल नंबर

    Koo App

    #UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 में प्रथम तीन स्थानों पर हमारी बेटियों श्रुति शर्मा,अंकिता अग्रवाल व गामिनी सिंगला ने सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत व प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आप नये भारत की नई युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं,जो ज्ञान, उत्साह और सेवा के जज्बे से ओतप्रोत है। सफल होने वाले सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा के इस व्रत में आप सबका स्वागत है।

    - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 30 May 2022

    Koo App

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चतुर्थ स्थान पर चयनित होकर मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री ऐश्वर्य वर्मा ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। मेरी बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं।

    - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 30 May 2022