Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित, पीएम मोदी ने दी बधाई, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 04:33 PM (IST)

    UPSC CSE 2021 Final Result पीएम मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सिविल सर्विसेस एग्जाम (सीएसई) 2021 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा आज 30 मई 2022 को कर दी गई है।

    Hero Image
    UPSC CSE 2021 Result: यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC CSE 2021 Final Result: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट करके कहा, "उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।" दूसरी तरफ, पीएम ने असफल रहे उम्मीदवारों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये उत्कृष्ट युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: श्रुति शर्मा (AIR 1) ने सेंट स्टीफेंस और JNU से की पढ़ाई, जामिया कोचिंग एकेडेमी से की तैयारी

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: अंकिता अग्रवाल (AIR 2) हैं डीयू से ईकनॉमिक्स ग्रेजुएट, नई दिल्ली स्थित कोचिंग से की तैयारी

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) सफलता का श्रेय देती हैं पिता को, रोजाना 9-10 घंटे की पढ़ाई

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए आज, 30 मई 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इस सूची को सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण मुख्य परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।

    इस लिंक से देखें अपना रोल नंबर

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Toppers List: सिविल सेवा परीक्षा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार, देखें यूपीएससी टॉपर लिस्ट

    ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

    1. पहला स्थान - श्रुति शर्मा
    2. दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
    3. तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
    4. चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
    5. पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
    6. छठा स्थान - यक्ष चौधरी
    7. सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
    8. आठवां स्थान - इशिता राठी
    9. नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
    10. दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

    हालांकि, यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अंतिम नतीजों की घोषणा की तारीख पहले से निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो व्यक्तित्व परीक्षण चरण की समाप्ति के एक सप्ताह के भीतर अंतिम परिणाम घोषित किए जाते रहे हैं। ऐसे में जबकि सिविल सेवा परीक्षा 2021 के मुख्य परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड का आयोजन 5 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई 2022 को समाप्त हो गया, तो माना जा रहा है कि परिणामों की घोषणा आज, 30 मई 2022 को की जा सकती है।

    बता दें कि यूपीएससी ने सीएसई 2021 के लिए अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी करते हुए पंजीकरण शुरू किया था और आखिरी तारीख 24 मार्च थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को आयोजित की गयी थी, जिसके नतीजों की घोषणा 29 अक्टूबर को की गई। इसके बाद मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणाम 17 मई को जारी हुए। इसके बाद इंटरव्यू राउंड 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किए गए।

    Koo App

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चतुर्थ स्थान पर चयनित होकर मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री ऐश्वर्य वर्मा ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। मेरी बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं।

    - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 30 May 2022

    Koo App

    #UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 में प्रथम तीन स्थानों पर हमारी बेटियों श्रुति शर्मा,अंकिता अग्रवाल व गामिनी सिंगला ने सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत व प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आप नये भारत की नई युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं,जो ज्ञान, उत्साह और सेवा के जज्बे से ओतप्रोत है। सफल होने वाले सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा के इस व्रत में आप सबका स्वागत है।

    - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 30 May 2022