Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC 2021 Topper: श्रुति शर्मा (AIR 1) को पहले स्थान की नहीं थी उम्मीद, सेंट स्टीफेंस और JNU से की पढ़ाई

    UPSC 2021 Topper यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों में पहला स्थान प्राप्त की श्रुति शर्मा (AIR 1) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद जामिया कोंचिग से तैयारी की।

    By Rishi SonwalEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 07:02 PM (IST)
    Hero Image
    यूपीएससी 2021 टॉप करने वाली श्रुति शर्मा ने सफलता मिलने पर कहा कि पहले स्थान की नहीं थी उम्मीद।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC 2021 Topper AIR 1: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के प्रधान परीक्षा के चरण के अंतिम नतीजो की घोषणा कर दी है। यूपीएससी ने सीएसई 2021 के फाइनल रिजल्ट अंतिम चयन सूची भी जारी की। यूपीएससी द्वारा जारी चयनित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान (ऑल इंडिया रैंक AIR 1) प्राप्त किया है। श्रुति शर्मा के अलावा तीन और महिला उम्मीदवारों को अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497), गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) और ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266) को क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: अंकिता अग्रवाल (AIR 2) हैं डीयू से ईकनॉमिक्स ग्रेजुएट, नई दिल्ली स्थित कोचिंग से की तैयारी

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) सफलता का श्रेय देती हैं पिता को, रोजाना 9-10 घंटे की पढ़ाई

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: पुरुष उम्मीदवारों में अव्वल ऐश्वर्य वर्मा (AIR 4) का था चौथा प्रयास, ये थी तैयारी की रणनीति

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Toppers List: सिविल सेवा परीक्षा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार, देखें टॉपर लिस्ट

    श्रुति शर्मा ने सेंट स्टीफेंस और JNU से की पढ़ाई, जामिया कोचिंग एकेडेमी की तैयारी

    सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके बाद, श्रुति शर्मा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दो वर्ष तक जामिया आरसीए से तैयारी की।

    यह भी पढ़ें - UPSC CSE 2021: सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप, इस लिंक से देखें रोल नंबर

    पहले स्थान की नहीं थी उम्मीद

    यूपीएससी सीएसई 2021 में पहला स्थान प्राप्त करने पर श्रुति शर्मा (AIR 1) ने कहा कि उन्हें इस बार सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिलने की विश्वास था, लेकिन चयनित घोषित उम्मीदवारों से पहला स्थान मिलना उनके लिए आश्चर्य की बात है।

    भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं श्रुति शर्मा

    सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा का सपना आएएस बनने का है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।