Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) सफलता का श्रेय देती हैं पिता को, रोजाना 9-10 घंटे की पढ़ाई

    UPSC 2021 Topper Gamini Singla (AIR 3) यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में तीसरे स्थान पर रहीं गामिनी सिंगला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग डिग्री ली है। पहले स्थान पर श्रुति शर्मा और दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल हैं।

    By Rishi SonwalEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 06:58 PM (IST)
    Hero Image
    यूपीएससी 2021 टॉपर गामिनी सिंगला ने पीईसी चंडीगढ़ से पढ़ाई की।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC 2021 Topper Gamini Singla (AIR 3): यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने आज, 30 मई 2022 ने सिविल सर्विस एग्जाम 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा की। इसके साथ ही आयोग ने सीएसई 2021 में सफल घोषित 685 उम्मीदवारों की सूची जारी की। यूपीएससी द्वारा नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की सूची में तीसरा स्थान (AIR 3) गामिनी सिंगला को मिला। गामिनी सिंगला का सिविल सेवा परीक्षा 2021 में रोल नंबर 3524519 था। गामिनी से पहले दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) हैं, जबकि पहले स्थान पर श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: श्रुति शर्मा (AIR 1) को पहले स्थान की नहीं थी उम्मीद, सेंट स्टीफेंस और JNU से की पढ़ाई

    UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) हैं पीईसी चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट

    यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली गामिनी सिंगला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी), चंडीगढ़ से पढ़ाई की है। उन्होंने पीईसी चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग डिग्री ली है। गामिनी सिंगला ने पीईसी चंडीगढ़ की वर्ष 2019 की एलूमिनाई हैं। संस्थान के सीईसी फैकल्टी प्रोफेसर संजीव ने कहा कि गामिनी एक इंटेलीजेंट स्टूडेंट रहीं थीं और सभी को विश्वास था कि उन्हें परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: अंकिता अग्रवाल (AIR 2) हैं डीयू से ईकनॉमिक्स ग्रेजुएट, नई दिल्ली स्थित कोचिंग से की तैयारी

    वहीं, संस्थान के निदेशक कहते हैं, “मुझे आप सभी के साथ यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सुश्री गामिनी सिंगला, पूर्व छात्र 2019, सीएसई शाखा देश की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रही हैं। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ में यह सभी के लिए गर्व का क्षण है। उनकी उपलब्धि आने वाले समय में हमारे कई स्नातकों को प्रोत्साहित करने वाली है।”

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Topper: पुरुष उम्मीदवारों में अव्वल ऐश्वर्य वर्मा (AIR 4) का था चौथा प्रयास, ये थी तैयारी की रणनीति

    UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं

    समाचार एजेंसी पीटीआइ के एक अपडेट के अनुसार अपने दूसरे प्रयास में सफल होने वाली गामिनी सिंगला (AIR 3) आइएएस बनना चाहती हैं और वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। गामिनी ने अपनी सफलता पर कहा कि महिलाएं अपने हार्ड वर्क और डेडीकेशन के चलते चाहें तो कुछ भी हासिल कर सकती हैं। गामिनी ने कहा कि वे 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं।

    यह भी पढ़ें - UPSC 2021 Toppers List: सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार, देखें टॉपर लिस्ट

    UPSC 2021 Topper: गामिनी सिंगला (AIR 3) के माता-पिता हैं डॉक्टर

    गामिनी सिंगला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता आलोक सिंगला को देती हैं। दूसरी तरफ, गामिनी की माता भी डॉक्टर हैं और वे हिमाचल प्रदेश में प्रैक्टिस में हैं।