स्वास्थ्य: कहते हैं कि इलाज से बेहतर बचाव है। अभी 21 जून को हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मैसेज भी यही था। योग भगाए रोग! निरोग रहना सबसे बड़ी नेमत है। तभी सारी दुनिया में आज इस बात पर जोर है कि नागरिकों को कैसे बीमार होने से बचाया जाए। रोगों को कैसे दूर रखा जाए। योग, व्यायाम, जीवन शैली में बदलाव, खान पान की आदतों में बदलाव और सफाई ये पांच तत्व हैं, जिनसे आप एक स्वस्थ और निरोग शरीर हासिल कर सकते हैं।
शहर में बदलाव के महानायक बनिए, यहां सुझाव दीजिए और शहर को जागरूक बनाइए