LIVE BLOG

Sarkari Naukri Live: इंजीनियर, टीचर और कांस्टेबल के पदों पर निकली है भर्ती, देखिए किस भर्ती के लिए क्या है लास्ट डेट

Sarkari Naukri Live: नेशनल हाइड्रोक्लोरिक पावर कॉर्पोरशन (NHPC) लिमिटेड की ओर से 388 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस कल यानी 9 जून से शुरू होकर 30 जून तक जारी रहेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

Nandini DubeyPublish:Sat, 10 Jun 2023 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jun 2023 05:21 PM (IST)
Sarkari Naukri Live: इंजीनियर, टीचर और कांस्टेबल के पदों पर निकली है भर्ती, देखिए किस भर्ती के लिए क्या है लास्ट डेट
Sarkari Naukri Live: इंजीनियर, टीचर और कांस्टेबल के पदों पर निकली है भर्ती, देखिए किस भर्ती के लिए क्या है लास्ट डेट

Highlights

  • यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द होगा घोषित
  • आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए इस डेट तक करें आवेदन
  • हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी

एजुकेशन डेस्क। Sarkari Naukri Live: अगर आप 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएशन के बाद आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है। SSC सहित अन्य आयोग ने भी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्यता 10वीं और 12वीं पास मांगी गई है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे फटाफट कर सकते हैं। आइए डालते हैं कहां-कहां निकली है सरकारी नौकरी के अवसर। 

10/06/2023
3:51:31 pm

COMEDK UGET Result 2023 घोषित

कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज, कनार्टक (consortium of Medical, Engineering and Dental Colleges of Karnataka) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए हैं।

10/06/2023
2:39:36 pm

JEE Advanced 2023 Answer key 2023: जेईई एडवांस आसंर-की कल होगी रिलीज

 आईआईटी गुवाहाटी कल यानी कि 11 जून, 2023 को जेईई एडवांस आंसर-की रिलीज करेगी। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

10/06/2023
2:05:31 pm

India Post GDS Application 2023: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

 डाक विभाग की ओर से निकाली ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने में बस एक दिन का समय बचा है। । 11 जून, 2023 को इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार निर्धरित आखिरी तारीख 11 जून से पहले अप्लाई कर लें। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर करें क्लक

10/06/2023
1:43:23 pm

CSBC Bihar Police Recruitment 2023: बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती

 सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, सीएसबीसी (Central Selection Board of Constables, CSBC) ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवा आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

10/06/2023
1:00:55 pm

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

 बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। 

10/06/2023
12:16:45 pm

BTSC JE Recruitment 2023: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने निकाली भर्ती

 बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (Bihar Technical Service Commission, BTSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदोंं पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2023 है।

10/06/2023
11:41:45 am

CUET PG 2023: cuet.nta.nic.in पर सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज

 सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज हो गई है। 12 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए यह स्लिप जारी की गई है।  

10/06/2023
11:04:45 am

NEET UG Results 2023: नीट यूजी रिजल्ट अगले सप्ताह होगा रिलीज

नीट यूजी परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह जारी होगा। संभावना है कि नतीजे अगले सप्ताह या फिर एक सप्ताह कर दिए जाएं। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह उम्मीद मीडिया रिपोर्ट में जताई गई है। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

10/06/2023
10:27:50 am

MHT CET result 2023: महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट 12 जून को होगा घोषित

  महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट 12 जून को  घोषित होगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक। 

10/06/2023
10:00:52 am

CTET 2023 Exam: अगस्त में होगी सीटीईटी परीक्षा

 सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। यह अगस्त में 20 तारीख को आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

10/06/2023
8:53:32 am

MHA IB JIO Recruitment 2023: आईबी ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी

 इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी की आईबी (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर जियो (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2023 है। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

09/06/2023
5:35:35 pm

PNB SO recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक ने निकाली वैकेंसी

 पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस वैकेंसी के लिए, जो भी कैंडिडेट्स आवेदन करने के इच्छुक और योग्य दोनों हैं वे अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

09/06/2023
5:32:06 pm

Jharkhand SSC Recruitment 2023:

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 है। इस भर्ती के लिए ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

09/06/2023
5:27:38 pm

UPSSSC X-Ray Technician recruitment 2023: एक्स-रे तकनीशियन के पदों पर निकली भर्ती

 उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्‍शन कमीशन ने एक्स-रे तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत 382 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

09/06/2023
4:40:36 pm

RBI JE Recruitment 2023: जेई के पदों पर इस तारीख तक करें आवेदन

भारतीय रिजर्व बैंक ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

09/06/2023
4:31:10 pm

Study in US: अमेरिका से करना चाहते हैं पढ़ाई

 अगर आप यूएस से हायर स्टडी करना चाहते हैं और इसके बारे में डिटेल्ड जानकारी चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पाएं जानकारी  

09/06/2023
3:56:00 pm

Miss World 2023: भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता

3 दशक बाद भारत में होगा मिस वर्ल्ड का आयोजन। मिस वर्ल्ड संगठन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस संबंध में घोषणा की है। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर करिए क्लिक

09/06/2023
3:32:18 pm

ICAI CA Foundation 2023 Admit card: सीए एडमिट कार्ड रिलीज

 आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड रिलीज हो चुके हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

09/06/2023
2:03:57 pm

AIIMS Delhi Jr Resident Recruitment 2023: एम्स दिल्ली में इन पदों पर निकली भर्ती

एम्स दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी माध्यम से कुल198 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

09/06/2023
1:06:15 pm

REET: हर साल होगी रीट परीक्षा

 राजस्थान में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा है कि UPSC  की तर्ज पर अब हर साल रीट परीक्षा कराई जाएगी। 

09/06/2023
12:25:50 pm

UGC NET 2023 Admit Card: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे जारी

 यूजीसी नेट जून सेशन के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। यह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर करें क्लिक  

09/06/2023
11:48:30 am

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट आज होगी रिलीज

 जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट आज रिलीज हो रही है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स इस लिंक पर क्लिक कर सकते है    

09/06/2023
11:13:21 am

India Post GDS Application 2023: डाक विभाग में GDS के पदों पर निकली भर्ती

 डाक विभाग ने जीडीएस के 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

09/06/2023
10:39:00 am

NEET UG Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट जल्द होंगे घोषित

 नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा जल्द की जाएगी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

09/06/2023
9:55:20 am

NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती

एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर समेत तमाम पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

09/06/2023
9:28:31 am

BEL Recruitment 2023: ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी

 भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 205 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक। 

09/06/2023
8:51:40 am

UPSC CSE RESULT 2023: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द होगा घोषित

  यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही नतीजों का एलान कर देगा। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

08/06/2023
8:04:43 pm

NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी में निकली बंपर पदों पर भर्ती, कल से करें अप्लाई

 एनएचपीसी की ओर से  जूनियर इंजीनियर सुपरवाइजर सहित 388 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08/06/2023
7:08:42 pm

UGC NET 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2023 फेज-1 की एग्जाम डेट्स की जारी

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा की तिथियों को घोषित कर दिया गया है। फेज 1 परीक्षाएं 13, 14, 15, 16, 17 जून 2023 को आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08/06/2023
5:44:04 pm

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती

 नेशनल हेल्थ मिशन, मध्य प्रदेश (National Health Mission, NHM), Madhya Pradesh (MP) ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

08/06/2023
4:22:27 pm

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 Live: नतीजे हुए घोषित

ओडिशा बोर्ड ने 12वीं के नतीजे पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स इस डायरेक्ट लिंक की मदद से कर सकते हैं चेक 

08/06/2023
3:47:32 pm

Odisha Plus Two Arts Result 2023: बस कुछ मिनट में देखें रिजल्ट

 ओडिशा 12वीं रिजल्ट कुछ मिनटों में जारी होने वाले हैं। इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें नतीजे 

08/06/2023
2:48:48 pm

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 Live: ऐसा रहा था साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

ओडिशा 12वीं में साइंस में 84.93 प्रतिशत सफल हुए थे। वहीं, वाणिज्य: 81.12 प्रतिशत पास हुए थे। 

08/06/2023
2:03:04 pm

UPSC Civil Services Prelims Result 2023: जल्द जारी होंगे नतीजे

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएगा। यह भी पढ़ें: UPSC Civil Services Prelims Result 2023: कितने दिन में आएगा यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट, यहां जानें

08/06/2023
2:00:23 pm

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 Live: साइंस में 39,573 स्टूडेंट्स ने हासिल की थी फर्स्ट डिवीजन

प्रथम श्रेणी: 39,573 छात्र
दूसरा डिवीजन: 24,257
तीसरा डिवीजन: 14,852

08/06/2023
12:30:33 pm

CHSE Odisha 12th Result 2023: इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

 सीएचएसई ने कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 1 मार्च से और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 2 मार्च से ओडिशा कक्षा 12वीं या एचएसई फाइनल परीक्षा आयोजित की थी।

08/06/2023
11:47:24 am

Odisha 12th Arts Result 2023: साइंस और कॉमर्स पहले हुए रिलीज

 CHSE ओडिशा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम पहले ही 31 मई को घोषित किए जा चुके हैं।

08/06/2023
11:14:49 am

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2023: एनएचएम एमपी ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली

नेशनल हेल्थ मिशन, मध्य प्रदेश (National Health Mission, NHM), Madhya Pradesh (MP) ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 2877 पदों पर नियुक्तयां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

08/06/2023
10:45:32 am

Odisha board 12th result 2023: ओडिशा 12वीं रिजल्ट में ये डिटेल्स होगी मेंशन

छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, मां का नाम, जन्म की तारीख, स्कूल के नाम, विषय नाम, विषयवार प्राप्त किए कुल अंक, योग्यता की स्थिति। 

08/06/2023
10:14:33 am

CHSE Odisha Result 2023: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

 CHSE ओडिशा 12वीं कला रिजल्ट 2023 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यह भी पढ़ें: CHSE Odisha 12th Arts result 2023: आज घोषित होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं कला रिजल्ट, chseodisha.nic.in पर करें चेक

08/06/2023
9:53:06 am

Odisha 12th Result 2023 LIVE: साइंस और कॉमर्स का ऐसा रहा रिजल्ट

 इस साल ओडिशा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 81.12% और साइंस स्ट्रीम में 84.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

08/06/2023
9:30:25 am

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 Live: इतने बजे आएगा परिणााम

 काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, सीएचएसई ओडिशा सीएचएसई ओडिशा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 आज, 8 जून, 2023  को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाम 4 बजे जारी होगा।

08/06/2023
8:46:04 am

CHSE Odishs Plus Two Arts Result 2023: आज इस वक्त होंगे जारी नतीजे

 ओडिशा प्लस टू आर्ट्स का रिजल्ट आज आधिकारिक वेसबाइट chseodisha.nic.in पर रिलीज किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

07/06/2023
5:37:48 pm

Chandigarh Police Recruitment: चंडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी

चंडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 700 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए 22 जून 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

07/06/2023
5:29:05 pm

India Post GDS Recruitment 2023: डाक विभाग ने जीडीएस के पदों पर निकाली भर्ती

भारतीय डाक विभाग ने जीडीएस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 11 जून, 2023 को इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

07/06/2023
4:39:39 pm

CGPSC Civil Judge recruitment 2023: सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के पद पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों पर के लिए 24 जून, 2023 रात 11:55 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। 

07/06/2023
3:08:20 pm

BPSC Recruitment 2023: बिहार में 1 लाख 70 हजार से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती

बिहार में शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। BPSC राज्य में शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षकों की भर्ती करेगा। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक  www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

07/06/2023
2:14:03 pm

BSSC 3rd CGL Main exam 2022: बीएसएससी थर्ड सीजीएल मेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

 बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने थर्ड ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड Competitive मेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

07/06/2023
1:00:26 pm

JSSC Excise Constable Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली वैकेंसी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission, JSS) ने एक्साइज कांस्टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स 30 जून, 2023 तक आवेन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

07/06/2023
12:29:50 pm

ITBP Recruitment 2023: 10वीं पास आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए करें आवेदन

ITBP Recruitment 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 81 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 09 जून, 2023 से शुरू होगा। यह जुलाई में 08 तारीख तक चलेगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ एएनएम का कोर्स किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी राज्य या केंद्र सरकार की नर्सिंग कॉउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

07/06/2023
12:23:15 pm

Govt Jobs 2023: ध्यान से पढ़ें नोटिफिकेशन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती के नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ें और फिर उसके बाद ही आवेदन करें, क्योंकि अगर किसी भी आवेदन पत्र में कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

07/06/2023
12:23:12 pm

SSC CHSL 2023: कल तक करें आवेदन

SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने हाल ही में कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी। वहीं, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, 08 जून, 2023 है। वहीं, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 4500 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी