CHSE Odisha 12th Arts result 2023: chseodisha.nic.in पर घोषित हुए ओडिशा बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक
CHSE Odisha 12th Arts result 2023 काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने हाल ही में 12वीं बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2023 जारी किया था। इस साल ओडिशा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 81.12% और साइंस स्ट्रीम में 84.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

एजुकेशन डेस्क। CHSE Odisha 12th Arts result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के बाद अब आर्ट्स के स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा (सीएचएसई) आज, 8 जून, 2023 को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए प्लस टू या एचएसई या कक्षा 12 के फाइनल परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा। हालांकि, ओडिशा एचएसई कला परिणाम की तारीख और समय के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। बोर्ड ने कोई डेट और टाइम की सूचना अभी तक जारी नहीं की है इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।
CHSE Odisha 12th Arts result 2023: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे
नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगइन करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।
CHSE Odisha 12th Arts result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
सबसे पहले बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर, 'CHSE Odisha 12th HSE +2 Arts result 2023' लिंक पर क्लिक करें। अब स्ट्रीम सेलेक्ट करें और अपना रोल नंबर दर्ज करके लॉग इन करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब आगे के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी सेव करके रख लें।
CHSE Odisha 12th Arts result 2023: साइंस और कॉमर्स के नतीजे हो चुके हैं जारी
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने हाल ही में 12वीं बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2023 जारी किया था। इस साल ओडिशा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 81.12% और साइंस स्ट्रीम में 84.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
CHSE Odisha 12th Arts result 2023: इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं
इस साल, सीएचएसई ने कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 1 मार्च से और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 2 मार्च से ओडिशा कक्षा 12वीं या एचएसई फाइनल परीक्षा आयोजित की थी। 12वीं कला की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही साइंस की परीक्षाएं 04 अप्रैल, 2023 को खत्म हुई थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।