विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET 2023: यूजीसी नेट फेज-I एग्जाम डेट्स घोषित, जानें किस दिन होगा कौन से विषय का पेपर

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 08 Jun 2023 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2023 11:26 AM (IST)

UGC NET June 2023 Phase I Exam Dates एनटीए की ओर से यूजीसी नेट फेज 1 एग्जाम डेट्स को घोषित ...और पढ़ें

UGC NET 2023: यूजीसी नेट फेज 1 एग्जाम डेट्स हुई घोषित, 13 से 17 जून तक आयोजित होंगी परीक्षाएं।
UGC NET 2023: यूजीसी नेट फेज 1 एग्जाम डेट्स हुई घोषित, 13 से 17 जून तक आयोजित होंगी परीक्षाएं।

UGC NET June 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा का आयोजन 13 से 22 जून तक किया जायेगा, जिसमें पहले चरण की परीक्षा 13 से 17 जून 2023 तक आयोजित की जाएगी। एनटीए की ओर से फेज-1 में आयोजित होने वाली परीक्षा तिथियों को घोषित कर दिया है। इसके साथ एनटीए की ओर से किस दिन किस विषय की परीक्षा आयोजित होगी इसकी भी जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से दी गयी है। यूजीसी नेट फेज I एग्जाम का आयोजन 13, 14, 15, 16 एवं 17 जून 2023 में किया जाएगा। परीक्षाएं एनटीए की ओर से निर्धारित सेंटर्स पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- UGC NET 2023 Admit Card OUT: यूजीसी नेट फेज-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

UGC NET June 2023 Phase I Exam Dates: किस दिन होगा किस विषय का पेपर?

अगर आप भी यूजीसी नेट की परीक्षा देने जा रहे हैं तो जरूरी है कि आपको पता हो किस डेट को किस विषय की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। यहां से आप विषयवार एग्जाम डेट की जानकारी देख सकते हैं।

  • 13 जून (शिफ्ट-1): कॉमर्स, फिजिकल एजुकेशन
  • 13 जून (शिफ्ट-2): कॉमर्स, लाइब्रेरी एन्ड इन्फॉर्मेशन साइंस
  • 14 जून (शिफ्ट-1): अंग्रेजी, होम साइंस
  • 14 जून (शिफ्ट-2): अंग्रेजी, संस्कृत
  • 15 जून (शिफ्ट-1): राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी
  • 15 जून (शिफ्ट-2): पर्यावरण अध्ययन, राजनीति विज्ञान
  • 16 जून (शिफ्ट-1): इतिहास, मैनेजमेंट (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजमेंट/मार्केटिंग/मार्केटिंग मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशन एवं पर्सनल मैनेजमेंट/फाइनेंशियल मैनेजमेंट/को-ऑपरेटिव मैनजमेंट )
  • 16 जून (शिफ्ट-2): इतिहास, लॉ
  • 17 जून (शिफ्ट-1): कंप्यूटर साइंस एंड ऍप्लिकेशन्स
  • 17 जून (शिफ्ट-2): हिंदी, सोशियोलॉजी

UGC NET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड हुए जारी

जो उम्मीदवार यूजीसी नेट जून एग्जाम 2023 में भाग लेने जा रहें हैं उनको बता दें कि एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किये गए हैं जहां से उम्मीदवार मांगी गयी जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।