RBI JE Recruitment 2023: रिजर्व बैंक ने शुरू की 35 जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, ये रहा लिंक
RBI JE Recruitment 2023 आरबीआइ द्वारा जारी जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना के मुताबिक सिविल ट्रेड में 29 और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 6 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार 9 जून से शुरू कर दी है।

RBI JE Recruitment 2023: आरबीआइ में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय रिजर्व बैंक ने ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल रीजन में जूनियर इंजीनियर के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की दी है। आरबीआइ द्वारा जारी जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना के मुताबिक सिविल ट्रेड में 29 और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 6 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 9 जून से शुरू कर दी है और आखिरी तारीख 30 जून 2023 निर्धारित है।
RBI JE Recruitment 2023: कहां और कैसे करें आवेदन?
भारतीय रिजर्व बैंक जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आरबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 450 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व कर्मचारी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये ही है।
RBI JE Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन?
आरबीआइ जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा किया हो और सम्बन्धित कार्य का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव रखते हों। उम्मीदवारों की आयु 1 जून 2023 को 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।