NEET UG Result 2023: किस दिन घोषित होगा नीट यूजी रिजल्ट, जान लीजिए फुल अपडेट यहां
NEET UG Result 2023 मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 07 मई 2023 को किया गया था। एग्जाम में कुल 2087449 स्टूडेंट्स ने NEET यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं हाल ही में प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई है। अब जल्द ही नतीजे जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। NEET Result 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट रिजल्ट जल्द जारी होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अंडरग्रेजुएट एग्जाम के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिलीज करेगा। NTA ने NEET परिणाम 2023 की घोषणा के लिए किसी तारीख और समय की पुष्टि फिलहाल तक नहीं की है। हालांकि, एजेंसी ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, parliamentary कमेटी को आश्वासन दिया है कि NEET UG 2023 के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे।
वहीं, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि परिणामों की घोषणा आज यानी कि 09 जून, 2023 को भी हो सकती है। इसके अलावा, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में जून के दूसरे सप्ताह में नतीजे जारी होने का दावा किया जा रहा है। इसलिए सटीक डेट जानने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
एक बार नतीजे जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे
neet.nta.nic.in
nta.ac.in
7 मई को हुई थी नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा परिणाम के साथ, एनटीए ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम और श्रेणीवार कटऑफ अंक की घोषणा करेगा।बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 07 मई, 2023 को किया गया था। एग्जाम में कुल 20,87,449 स्टूडेंट्स ने NEET यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।
NEET UG Result 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
एनटीए नीट यूजी परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in 2023 पर जाना होगा। इसके बाद अब होमपेज पर, स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें। अब आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब भविष्य के संदर्भ के लिए नीट यूजी परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
NEET UG 2023 परीक्षा का आयोजन 7 मई को मणिपुर में हुई हिंसा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
नीट यूजी परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।