उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर सिंगर हंसराज हंस को मिला टिकट, उदित राज को झटका

नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उनका टिकट काटकर मशहूर गायक हंसराज हंस को उम्मीदार घोषित किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 02:56 PM (IST)
उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर सिंगर हंसराज हंस को मिला टिकट, उदित राज को झटका
उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर सिंगर हंसराज हंस को मिला टिकट, उदित राज को झटका

नई दिल्ली, जेएनएन।  Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के तहत उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा (North West Delhi Lok Sabha)  सीट पर वर्तमान सांसद उदित राज को बड़ा झटका लगा है। नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उनका टिकट काटकर मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस को उम्मीदार घोषित किया है। इससे पहले रविवार और सोमवार को भाजपा ने दिल्ली की कुल सात में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर किया था। सोमवार को देर रात ऩई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी और पूर्वी दिल्ली सीट पर क्रिकेटर गौतम गंभीर के नाम की घोषणा हुई थी, लेकिन वर्तमान सांसद उदित राज की सीट उत्तर-पश्चिम दिल्ली को लेकर असमंजस था, मंगलवार को हंसराज हंस के बतौर उम्मीदवार बनने के साथ दूर हो गया।  

वहीं, खबर आ रही है कि टिकट नहीं मिलने पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज भाजपा से बगावत कर सकते हैं। उन्होंने सुबह ही मीडिया से कहा था कि पार्टी द्वारा टिकट की घोषणा इंतजार का कर रहे हैं, पार्टी के निर्णय के बाद अगला कदम उठाएंगे। बताया जा रहा है कि उनके बागी तेवर की वजह से इस सीट पर टिकट की घोषणा में देरी हो रही था। पार्टी उनकी जगह हंस राज हंस को चुनाव लड़ाने का फैसला कुछ दिन पहले ही कर चुकी थी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2019 Phase III Voting Bihar Live Updates: बिहार में दो बजे तक 40.57% हुई वोटिंग

बेहद गरीब दलित परिवार में जन्में सिंगर हंसराज हंस सालों के संघर्ष के बाद गायकी की दुनिया में अपना नाम कमाया है। पद्मश्री राजगायक हंसराज हंस ने वर्ष 2016 में भाजपा ज्वाइन की थी। 


ये भी पढ़ें- Anantnag Lok Sabha Election 2019 LIVE : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंतनाग में मतदान जारी, इंटरनेट सेवा बंद

गौरतलब है कि सूफी गायकी की दुनिया में अलग छाप छोड़ने वाले हंस राज हंस ने अपने राजनीतिक वर्ष 2009 में शिरोमणी अकाली दल (SAD) से शुरू की थी, इतना ही नहीं वह पंजाब की जालंधर सीट से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उऩ्होंने 2014 को अकाली दल का दामन छोड़कर फरवरी 2016 में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद 10 दिसंबर 2016 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

जानिए उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट के बारे में
परिसीमन के बाद दिल्ली की उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट (North East Delhi Lok Sabha Elections) पर वर्ष 2009 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ था और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ ने यहां जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा के उदित राज ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 6,29,860 वोट मिले थे, जबकि करीबी AAP की राखी बिड़लान 5,23,058 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। 

इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं, जिनमें नरेला, मुंडका, नांगलोई जाट, बादली, किरारी, मंगोल पुरी, रिठाला, सुल्तान पुर माजरा, रोहिणी व बवाना शामिल हैं।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी